बुमराह, गिल और पंत (सोर्स- BCCI- एक्स)
IND vs ENG: एजबेस्टन टेस्ट में शानदार जीत के बाद टीम इंडिया का आत्मविश्वास काफी बढ़ गया है। पांच मैचों की इस रोमांचक सीरीज में फिलहाल दोनों टीमें 1-1 की बराबरी पर खड़ी हैं। पहले टेस्ट में इंग्लैंड ने जीत दर्ज की थी, लेकिन दूसरे मुकाबले में भारत ने जबरदस्त वापसी करते हुए इतिहास रच दिया। इस जीत के बाद सीरीज का रोमांच और बढ़ गया है और अब दोनों टीमें तीसरे टेस्ट के लिए पूरी तरह तैयार हैं। वहीं, ये भी माना जा रहा है कि तीसरे टेस्ट के लिए जसप्रीत बुमराह की प्लेइंग-11 में वापसी हो सकती है।
बीसीसीआई ने शेयर की तस्वीरें
तीसरे टेस्ट के लिए भारतीय टीम लीड्स से पहले लंदन पहुंच चुकी है। बीसीसीआई ने सोशल मीडिया पर खिलाड़ियों की तस्वीरें साझा कीं, जिसमें खिलाड़ी काफी खुश और रिलैक्स नजर आ रहे हैं। उनके चेहरों पर आत्मविश्वास साफ देखा जा सकता है। टीम इंडिया 10 जुलाई से शुरू होने वाले तीसरे टेस्ट में इसी आत्मविश्वास के साथ मैदान में उतरना चाहेगी।
Birmingham 👋
London 📍#TeamIndia | #ENGvIND pic.twitter.com/s7sNSbc3VN
— BCCI (@BCCI) July 7, 2025
दूसरे टेस्ट में शुभमन गिल का दमदार प्रदर्शन
दूसरे टेस्ट में कप्तान शुभमन गिल ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए दोनों पारियों में शतक जमाया। उनके नेतृत्व में टीम ने खेल के दोनों विभागों में शानदार प्रदर्शन किया। गेंदबाजी में आकाशदीप और मोहम्मद सिराज ने इंग्लैंड के बल्लेबाजों को पूरी तरह दबाव में रखा। इन दोनों गेंदबाजों ने मिलकर 17 विकेट लिए और टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई।
यह भी पढ़ें- MS Dhoni Birthday: धोनी के बर्थडे सेलिब्रेशन में शामिल हुए सिर्फ 7 लोग, 44वें जन्मदिन का काटा केक- देखें VIDEO
बुमराह की वापसी से मजबूत होगी गेंदबाजी
तीसरे टेस्ट में जसप्रीत बुमराह की वापसी होने जा रही है, जिससे टीम इंडिया की गेंदबाजी को बड़ा बूस्ट मिलेगा। पहले टेस्ट के बाद उन्हें आराम दिया गया था, लेकिन अब वह पूरी तरह फिट होकर वापसी कर रहे हैं। कप्तान शुभमन गिल ने पहले ही पुष्टि कर दी थी कि बुमराह तीसरे टेस्ट में प्लेइंग इलेवन में शामिल होंगे। उनकी मौजूदगी से भारतीय गेंदबाजी आक्रमण और भी खतरनाक हो जाएगा, जिससे टीम को जीत की उम्मीद और मजबूत होगी।