Skip to content
June 3, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram
  • Linkedin

The Updates

Where News Meets Insight

+91 98101 17682 (1)

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram
  • Linkedin
Primary Menu
  • Home
  • झारखंड
    • झारखंड के सपूत
  • बिहार
  • वेब स्टोरीज
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • एंटरटेनमेंट
  • धर्म
  • रुपया-पैसा
  • टेक्नोलॉजी
  • अन्य
    • क्राइम
    • जिला
    • विचार
    • वीडियो
Subscribe
  • Home
  • खेल
  • IND vs ENG: ओवल टेस्ट में दर्शक बने रोहित शर्मा, टीम इंडिया के लिए बनेंगे लकी चार्म?
  • खेल

IND vs ENG: ओवल टेस्ट में दर्शक बने रोहित शर्मा, टीम इंडिया के लिए बनेंगे लकी चार्म?

IND vs ENG: पूर्व कप्तान रोहित शर्मा लंदन के केनिंग्टन ओवल में भारत-इंग्लैंड टेस्ट मैच देखने पहुँचे। टेस्ट क्रिकेट से संन्यास के बाद रोहित बतौर दर्शक मैदान में नज़र आए। उनकी मौजूदगी में टीम इंडिया ने मैच में मजबूत स्थिति बना ली है और फैंस इसे शुभ संकेत मान रहे हैं।
Mrinal Pathak August 2, 2025 1 min read
IND vs ENG: ओवल टेस्ट में दर्शक बने रोहित शर्मा, टीम इंडिया के लिए बनेंगे लकी चार्म?

रोहित शर्मा (सोर्स- सोशल मीडिया)

IND vs ENG: भारतीय टेस्ट टीम के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा ऐसे वक्त लंदन पहुंचे हैं जब भारत और इंग्लैंड के बीच टेस्ट सीरीज का आखिरी मुकाबला खेला जा रहा है। केनिंग्टन ओवल से रोहित शर्मा का एक वीडियो सामने आया है जिसमें वह मैदान के बाहर अपना टिकट चेक करवाते नज़र आ रहे हैं। इस वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि रोहित बतौर दर्शक मैच देखने पहुंचे थे, न कि खेलने। उनकी मौजूदगी ने प्रशंसकों को भी चौंका दिया और कई फैंस ने उनके साथ तस्वीरें खिंचवाईं।

टेस्ट क्रिकेट से ले चुके हैं संन्यास

गौरतलब है कि रोहित शर्मा ने इंग्लैंड सीरीज शुरू होने से पहले ही 7 मई 2025 को टेस्ट क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर दिया था। उनके इस फैसले ने चयनकर्ताओं के सामने अगली टेस्ट कप्तानी को लेकर बड़ा सवाल खड़ा कर दिया था। इसके बाद बीसीसीआई ने शुभमन गिल को टीम इंडिया का नया टेस्ट कप्तान नियुक्त किया, जो फिलहाल इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज में टीम का नेतृत्व कर रहे हैं। गिल की कप्तानी में भारत ने सीरीज में शानदार प्रदर्शन किया है।

रोहित की मौजूदगी बनी चर्चा का विषय

ओवल टेस्ट के तीसरे दिन तक भारत ने इंग्लैंड पर मजबूत पकड़ बना ली है। टीम इंडिया ने पहली पारी में 224 रन बनाए, जिसके जवाब में इंग्लैंड की टीम 247 रन पर सिमट गई। इसके बाद भारत ने दूसरी पारी में शानदार शुरुआत की और 35 ओवर तक 100 से ज़्यादा रनों की बढ़त हासिल कर ली थी। भारत के अभी आठ विकेट शेष हैं और मैच पर उसकी पकड़ लगातार मजबूत हो रही है। ऐसे में रोहित शर्मा की उपस्थिति को शुभ संकेत माना जा रहा है।

#WATCH | United Kingdom | Indian Cricketer Rohit Sharma arrives at The Oval in London for #INDvsEND Fifth Test Day 3 match. pic.twitter.com/rM6MXMsazd

— ANI (@ANI) August 2, 2025

क्या रोहित की मौजूदगी बनेगी टीम के लिए लकी चार्म?

रोहित शर्मा भले ही मैदान में बल्ला लेकर न उतरे हों, लेकिन उनके मैदान में मौजूद रहने को भारतीय प्रशंसक ‘लकी चार्म’ मान रहे हैं। अगर भारत यह मैच जीत जाता है, तो यह रोहित शर्मा की आखिरी टेस्ट सीरीज की विदाई को और खास बना देगा। फैंस को उम्मीद है कि रोहित के समर्थन से टीम इंडिया ऐतिहासिक जीत के साथ इस सीरीज का समापन करेगी।

About the Author

Mrinal Pathak

Editor

View All Posts
Tags: Cricket News IND vs ENG Rohit Sharma Sports News Team India

Continue Reading

Previous: Monsoon Session: झारखंड में मानसून सत्र की हुई शुरुआत, पहले दिन SIR पर छिड़ी बहस, यहां पढ़ें सभी बड़ी खबरें
Next: IND vs ENG: ओवल टेस्ट में चमका यशस्वी का बल्ला, दूसरी पारी में जड़ा शानदार शतक

संबंधित खबरें

MS Dhoni को BCCI ने दिया बड़ा ऑफर! क्या एक बार फिर होंगे टीम इंडिया में शामिल?
1 min read
  • खेल

MS Dhoni को BCCI ने दिया बड़ा ऑफर! क्या एक बार फिर होंगे टीम इंडिया में शामिल?

Mrinal Pathak August 30, 2025
RCB का बड़ा ऐलान, बेंगलुरु भगदड़ में मरने वाले लोगों के परिवार को देंगे इतने लाख
1 min read
  • खेल

RCB का बड़ा ऐलान, बेंगलुरु भगदड़ में मरने वाले लोगों के परिवार को देंगे इतने लाख

Mrinal Pathak August 30, 2025
Asia Cup 2025 से पहले अर्शदीप का बड़ा खुलासा, बताया सिराज ने कैसे की उनकी मदद
1 min read
  • खेल

Asia Cup 2025 से पहले अर्शदीप का बड़ा खुलासा, बताया सिराज ने कैसे की उनकी मदद

Mrinal Pathak August 30, 2025

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram
  • Linkedin

लेटेस्ट न्यूज

Maratha Reservation: महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में मराठा आरक्षण के लिए मनोज जरांगे ने आंदोलन की शुरुआत करते हुए मुंबई कूच किया है।
1 min read
  • वीडियो
  • देश

Maratha Reservation: सीएम देवेंद्र फडणवीस की कुर्सी हिला देगा मराठा आरक्षण आंदोलन – VIDEO

Akanksha Sharma August 30, 2025
Jharkhand New Liquor Policy 2025: झारखंड में 1 सितंबर, 2025 से नई उत्पाद (शराब) नीति लागू होने जा रही है।
1 min read
  • वीडियो
  • झारखंड

Jharkhand: 1 सितंबर से महंगी होगी बीयर-व्हिस्की, सस्ते मिलेंगे विदेशी ब्रांड – VIDEO

Akanksha Sharma August 30, 2025
Ranchi Jharkhand Top News of 30 August: इंडिया ब्लॉक के उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार न्यायमूर्ति बी. सुदर्शन रेड्डी रांची हवाई अड्डे पर पहुंचे।
1 min read
  • झारखंड

Ranchi में उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार न्यायमूर्ति बी. सुदर्शन रेड्डी पहुंचे, निजी फर्म में बंधक 62 युवकों को पुलिस ने छुड़ाया

Akanksha Sharma August 30, 2025
MS Dhoni को BCCI ने दिया बड़ा ऑफर! क्या एक बार फिर होंगे टीम इंडिया में शामिल?
1 min read
  • खेल

MS Dhoni को BCCI ने दिया बड़ा ऑफर! क्या एक बार फिर होंगे टीम इंडिया में शामिल?

Mrinal Pathak August 30, 2025

About Our Company

Stay informed with TheUpdates.in – your go-to news portal for the latest headlines, breaking news, trending stories, and in-depth analysis. Covering politics, business, tech, sports, and entertainment, we deliver real-time, reliable updates. Explore top news that matters, anytime, anywhere. Stay ahead with trusted journalism. TheUpdates.in – Where News Meets Insight.

  • About us
  • Advertise With Us
  • Write For Us
  • Privacy Policy
  • Story Archives
  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram
  • Linkedin
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.