झारखंड विधान भवन (सौजन्य-सोशल मीडिया)
1 August Top News of Jharkhand: झारखंड विधानसभा सत्र की आज से शुरुआत हो चुकी है। यहां पढ़ें झारखंड से जुड़ी दिन भर की सभी बड़ी प्रमुख खबरें।
Monsoon Session: आज से झारखंड मानसून सत्र का हुआ आगाज
Monsoon Session: झारखंड विधानसभा का मानसून सत्र आज 1 अगस्त को शुरू हो गया। मानसून सत्र के पहले दिन स्पीकर रबींद्रनाथ महतो ने सदन को संबोधित किया। सदन को संबोधित करते हुए स्पीकर रबींद्रनाथ महतो ने बताया कि सत्र 1 से 7 अगस्त तक चलेगा। इसमें कुल 5 दिन काम होगा। 4 अगस्त को वित्तीय वर्ष 2025-26 का पहला अनुपूरक बजट पेश किया जाएगा।
इस दौरान स्पीकर महतो ने मानसून सत्र के लिए विधायक स्टीफन मरांडी, सीपी सिंह, निरल पूर्ति, रामचंद्र सिंह नीरा यादव को सभापति मनोनीत किया। संसदीय कार्य मंत्री राधा कृष्ण किशोर ने विधानसभा के बजट सत्र के दौरान सरकार द्वारा दिए गए आश्वासनों पर एटीआर रखा।
SIR के खिलाफ झारखंड विधानसभा में प्रस्ताव लाएगी सोरेन सरकार
झारखंड सरकार मतदाताओं के SIR (विशेष गहन पुनरीक्षण) का विरोध करेगी। इसके लिए झारखंड विधानसभा के मॉनसून सत्र में सत्ता पक्ष सदन में प्रस्ताव लाएगा। सदन से प्रस्ताव पास करवाकर केंद्र सरकार को भेजा जाएगा। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में आयोजित सत्ता पक्ष के विधायक दल की बैठक में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया। मुख्यमंत्री आवास में महागठबंधन विधायक दल की बैठक के बाद संसदीय कार्य मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने कहा कि एसआईआर को लेकर सत्ता पक्ष चार अगस्त को सदन में प्रस्ताव लाएगा।
SIR पर बोले सीएम हेमंत सोरेन
रांची में झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा, “हमने बिहार में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) पर भी चर्चा की। केंद्र सरकार जिस तरह से संवैधानिक संस्थाओं का दुरुपयोग कर रही है। भारत गठबंधन ने भी चुनाव आयोग के इस फैसले पर अपना विरोध दर्ज कराया है। हम इसके खिलाफ हैं।”
#WATCH | Ranchi | Jharkhand CM Hemant Soren says, "…We also had a discussion on the Special Intensive Revision (SIR) of electoral rolls in Bihar. The way the central government is misusing constitutional bodies…The INDIA alliance has also registered their protest against this… pic.twitter.com/1pBAJ3LoNW
— ANI (@ANI) August 1, 2025
नक्सलियों का हमला पुलिस ने किया नाकाम
झारखंड के सरायकेला-खरसावां के कुचाई के दलभंगा में गुरुवार को पुलिस और सुरक्षा बलों ने भारी मात्रा में विस्फोटक बरामद किया। ये विस्फोटक नक्सलियों ने पुलिस और सुरक्षाबलों पर हमला करने के लिए छिपाकर रखा था। टीमों के संयुक्त सर्च ऑपरेशन के दौरान लगभग 60 किलो अमोनियम नाइट्रेट बरामद किया और उसे मौके पर ही नष्ट कर दिया। यह जानकारी एसपी मुकेश कुमार लुणायत ने दी। इस सर्च अभियान के दौरान पुलिस को बड़ी मात्रा में विस्फोटक बरामद किया, जिससे भारी नुकसान को टाला गया।
यह भी पढ़ें – IIT-AIMS: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने धनबाद में दीक्षांत समारोह में लिया भाग, 1880 छात्रों को किया सम्मानित
SIR पर बोले स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी
रांची में बिहार में विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान पर झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी का कहना है, “भाजपा ने सारी हदें पार कर दी हैं। एसआईआर के ज़रिए वे लोगों का मनोबल तोड़ना चाहते हैं और एक साजिश के तहत उनके मताधिकार को छीनना चाहते हैं। इसीलिए झारखंड में इसके खिलाफ प्रदर्शन हो रहे हैं। हमारे विधानसभा अध्यक्ष इस विषय पर विधानसभा में व्यापक चर्चा की मांग करेंगे और हमें झारखंड में इसके खिलाफ प्रस्ताव पारित करना चाहिए। हम इसके खिलाफ बिहार भी जाएंगे।”
#WATCH | Ranchi: On the Special Intensive Revision (SIR) exercise in Bihar, Jharkhand Health Minister, Irfan Ansari, says, "BJP has crossed all limits. Through SIR, they want to demoralize the people and snatch their voting rights as part of a conspiracy. That is why protests are… pic.twitter.com/0jRO5Jm63y
— ANI (@ANI) August 1, 2025
Jharkhand Monsoon: रांची समेत राज्य में कई इलाकों में हल्की बारिश
Jharkhand Weather: झारखंड में शुक्रवार को कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। इसके चलते 1 और 2 अगस्त को राज्य के दुमका, बोकारो, गिरिडीह, धनबाद, देवघर, जामताड़ा, कोडरमा और हजारीबाग जिलों में कहीं-कहीं भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा अगले चार दिनों के दौरान कहीं-कहीं तेज हवा चलने का अनुमान है और कुछ स्थानों पर वज्रपात की भी आशंका जताई गई है।