जो रूट (सोर्स- सोशल मीडिया)
IND vs ENG: मैनचेस्टर टेस्ट का तीसरा दिन इंग्लैंड के पूर्व कप्तान जो रूट के नाम रहा। रूट ने भारतीय गेंदबाज़ों के खिलाफ़ बेहतरीन शतक जड़ते हुए ना सिर्फ़ टीम को मज़बूती दी, बल्कि अपने करियर में कई बड़े रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिए। रूट ने यह शतक 179 गेंदों में पूरा किया, जिसमें उन्होंने 13 चौके लगाए और एक बार फिर साबित कर दिया कि वह टेस्ट क्रिकेट के सबसे भरोसेमंद बल्लेबाज़ों में से एक हैं।
संगकारा के रिकॉर्ड की बराबरी
रूट का यह टेस्ट क्रिकेट में 38वां शतक है, जिससे उन्होंने श्रीलंका के महान बल्लेबाज़ कुमार संगकारा के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है। संगकारा के नाम भी 38 टेस्ट शतक हैं। इस उपलब्धि के साथ रूट ने एक और मुकाम हासिल कर लिया है और भारत के खिलाफ सबसे ज़्यादा टेस्ट शतक लगाने वाले बल्लेबाज़ बनने का। मैनचेस्टर में आया यह शतक उनके टेस्ट करियर का भारत के खिलाफ 12वां शतक था। उन्होंने इस मामले में ऑस्ट्रेलिया के स्टीव स्मिथ को पीछे छोड़ दिया, जिनके नाम भारत के खिलाफ़ 11 शतक हैं।
डॉन ब्रैडमैन को छोड़ पीछा
जो रूट की यह पारी इसलिए भी खास रही क्योंकि उन्होंने घरेलू धरती पर एक ऐतिहासिक रिकॉर्ड भी अपने नाम किया। रूट ने इंग्लैंड की ज़मीन पर भारत के खिलाफ सबसे ज़्यादा टेस्ट शतक लगाने का रिकॉर्ड बनाया है। यह उनका भारत के खिलाफ इंग्लैंड में 9वां शतक है। इस मामले में उन्होंने दिग्गज बल्लेबाज़ सर डॉन ब्रैडमैन को भी पीछे छोड़ दिया। ब्रैडमैन के नाम ऑस्ट्रेलिया में इंग्लैंड के खिलाफ 8 टेस्ट शतक थे।
भारतीय गेंदबाजों पर रहे हावी
इस पारी में जो रूट की बल्लेबाज़ी देखने लायक थी। उन्होंने मैदान के चारों ओर खूबसूरत शॉट्स लगाए और भारतीय गेंदबाज़ों को टिकने नहीं दिया। अर्धशतक तक पहुंचने में उन्हें 99 गेंदें लगीं, लेकिन उसके बाद उन्होंने तेज़ी से रन बटोरते हुए शतक पूरा किया। इस दौरान उन्होंने संयम और अनुभव का बेहतरीन प्रदर्शन किया।
जो रूट की एतिहासिक पारी
जो रूट की यह पारी न सिर्फ इंग्लैंड को इस टेस्ट मैच में मज़बूत स्थिति में ले गई, बल्कि उनकी व्यक्तिगत उपलब्धियों में भी ऐतिहासिक जुड़ाव बन गई। अब वह टेस्ट इतिहास के उन चुनिंदा बल्लेबाज़ों में शामिल हो चुके हैं, जिन्होंने लगातार उच्च स्तर की बल्लेबाज़ी करते हुए कई रिकॉर्ड्स को ध्वस्त किया है। उनकी इस पारी ने यह भी साफ कर दिया कि वह अभी भी इंग्लैंड की बल्लेबाज़ी की रीढ़ की हड्डी बने हुए हैं।