Skip to content
June 3, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram
  • Linkedin

The Updates

Where News Meets Insight

+91 98101 17682 (1)

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram
  • Linkedin
Primary Menu
  • Home
  • झारखंड
    • झारखंड के सपूत
  • बिहार
  • वेब स्टोरीज
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • एंटरटेनमेंट
  • धर्म
  • रुपया-पैसा
  • टेक्नोलॉजी
  • अन्य
    • क्राइम
    • जिला
    • विचार
    • वीडियो
Subscribe
  • Home
  • खेल
  • Ben Stokes Angry: लाइव मैच में अंपायर पर भड़क गए इंग्लैंड के कप्तान स्टोक्स, यशस्वी के DRS पर हुआ जबरदस्त बवाल- देखें VIDEO
  • खेल

Ben Stokes Angry: लाइव मैच में अंपायर पर भड़क गए इंग्लैंड के कप्तान स्टोक्स, यशस्वी के DRS पर हुआ जबरदस्त बवाल- देखें VIDEO

इंग्लैंड की पहली पारी 407 पर सिमट गई, जिसमें जेमी स्मिथ ने 184 और हैरी ब्रूक ने 158 रन बनाए। भारत की ओर से मोहम्मद सिराज ने 6 और आकाश दीप ने 4 विकेट झटके। दूसरी पारी में यशस्वी जायसवाल के डीआरएस विवाद पर बेन स्टोक्स अंपायर से भिड़ गए।
Mrinal Pathak July 5, 2025 1 min read
Ben Stokes Angry: लाइव मैच में अंपायर पर भड़क गए इंग्लैंड के कप्तान स्टोक्स, यशस्वी के DRS पर हुआ जबरदस्त हंगामा- देखें VIDEO

बेन स्टोक्स भिड़े (सोर्स- सोशल मीडिया)

Ben Stokes Angry: भारत और इंग्लैंड के बीच सीरीज का दूसरा टेस्ट मैच एजबेस्टन में खेला जा रहा है। तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक टीम इंडिया ने मुकाबले पर अपनी मजबूत पकड़ बना ली है। इस मुकाबले में भारत की जीत नजर आ रही है। हालांकि, तीसरे दिन के खेल से एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स को अंपायर पर भड़कते हुए देखा गया।

दूसरी पारी में तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक भारत ने 1 विकेट खोकर 64 रन बना लिए थे। फिलहाल केएल राहुल 28 और करुण नायर 7 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं। टीम इंडिया को दूसरी पारी में यशस्वी जायसवाल के रूप में एकमात्र झटका लगा। यशस्वी ने 22 गेंदों में 28 रन बनाए और फिर आउट हो गए। लेकिन, उनके विकेट पर जबरदस्त विवाद देखने मिला।

जायसवाल के DRS पर भड़के बेन स्टोक्स

जिस गेंद पर यशस्वी आउट हुए, उस पर दिलचस्प विवाद देखने को मिला। दरअसल, इंग्लैंड की ओर से पारी का आठवां ओवर जोश टंग फेंक रहे थे। उनकी चौथी गेंद यशस्वी के पैड पर लगी और अंपायर ने आउट दे दिया। इसके बाद यशस्वी ने नॉन स्ट्राइकर एंड पर खड़े केएल राहुल से बात कर डीआरएस लेने का फैसला किया।

हालांकि नियम के मुताबिक, किसी भी बल्लेबाज को 15 सेकंड के भीतर डीआरएस लेना होता है। यहां यशस्वी थोड़ा देर से डीआरएस के लिए बोले, लेकिन अंपायर ने समय पर ध्यान नहीं दिया और अपील मान ली।

pic.twitter.com/N4tnt7IwRz

— BavumaTheKing Temba (@bavumathek83578) July 4, 2025

भड़क गए बेन स्टोक्स

यह देखकर इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स नाराज हो गए और सीधे अंपायर के पास जाकर बहस करने लगे। हालांकि, अंपायर ने उनकी एक नहीं सुनी और फैसला बरकरार रखा। इसके बावजूद, थर्ड अंपायर ने यशस्वी को एलबीडब्ल्यू आउट करार दिया।

भारत की कुल बढ़त 244 रन

तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक भारत ने कुल 244 रनों की बढ़त बना ली थी। अगर टीम इंडिया अपनी पकड़ बनाए रखती है तो मैच में उसकी स्थिति और मजबूत हो सकती है।

यह भी पढ़ें: Shubman Gill ने रचा इतिहास, पीटरसन की भविष्यवाणी हुई सच, कप्तान के 269 रन से इंग्लैंड में मचा तहलका

सिराज ने झटके 6 विकेट

जानकारी के लिए बता दें कि तीसरे दिन इंग्लैंड की पहली पारी 407 रन पर सिमट गई। इंग्लैंड की ओर से जेमी स्मिथ ने सबसे ज्यादा 184 रन की पारी खेली, जबकि हैरी ब्रूक ने शानदार 158 रन बनाए।टीम इंडिया के गेंदबाजों ने जबरदस्त प्रदर्शन किया। मोहम्मद सिराज ने 19.3 ओवर में 70 रन देकर सबसे ज्यादा 6 विकेट चटकाए। वहीं, आकाश दीप ने 20 ओवर में 88 रन देकर 4 विकेट लिए। इस तरह भारत ने पहली पारी के आधार पर 180 रनों की बढ़त हासिल की।

About the Author

Mrinal Pathak

Editor

View All Posts
Tags: Ben Stokes India vs England Viral Video Yashasvi Jaiswal

Continue Reading

Previous: Mid-Day Meal: गोड्डा स्कूल के मिड डे मिल में छिपकली मिलने से हड़कंप, स्वास्थ्य मंत्री ने लिया मामले का संज्ञान
Next: Viral Video: शोहदों ने बेटी से की छेड़छाड़, विरोध करने पर पिता को बेहरमी से पीटा, देखें रूह कंपा देने वाला वीडियो

संबंधित खबरें

MS Dhoni को BCCI ने दिया बड़ा ऑफर! क्या एक बार फिर होंगे टीम इंडिया में शामिल?
1 min read
  • खेल

MS Dhoni को BCCI ने दिया बड़ा ऑफर! क्या एक बार फिर होंगे टीम इंडिया में शामिल?

Mrinal Pathak August 30, 2025
RCB का बड़ा ऐलान, बेंगलुरु भगदड़ में मरने वाले लोगों के परिवार को देंगे इतने लाख
1 min read
  • खेल

RCB का बड़ा ऐलान, बेंगलुरु भगदड़ में मरने वाले लोगों के परिवार को देंगे इतने लाख

Mrinal Pathak August 30, 2025
Asia Cup 2025 से पहले अर्शदीप का बड़ा खुलासा, बताया सिराज ने कैसे की उनकी मदद
1 min read
  • खेल

Asia Cup 2025 से पहले अर्शदीप का बड़ा खुलासा, बताया सिराज ने कैसे की उनकी मदद

Mrinal Pathak August 30, 2025

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram
  • Linkedin

लेटेस्ट न्यूज

Maratha Reservation: महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में मराठा आरक्षण के लिए मनोज जरांगे ने आंदोलन की शुरुआत करते हुए मुंबई कूच किया है।
1 min read
  • वीडियो
  • देश

Maratha Reservation: सीएम देवेंद्र फडणवीस की कुर्सी हिला देगा मराठा आरक्षण आंदोलन – VIDEO

Akanksha Sharma August 30, 2025
Jharkhand New Liquor Policy 2025: झारखंड में 1 सितंबर, 2025 से नई उत्पाद (शराब) नीति लागू होने जा रही है।
1 min read
  • वीडियो
  • झारखंड

Jharkhand: 1 सितंबर से महंगी होगी बीयर-व्हिस्की, सस्ते मिलेंगे विदेशी ब्रांड – VIDEO

Akanksha Sharma August 30, 2025
Ranchi Jharkhand Top News of 30 August: इंडिया ब्लॉक के उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार न्यायमूर्ति बी. सुदर्शन रेड्डी रांची हवाई अड्डे पर पहुंचे।
1 min read
  • झारखंड

Ranchi में उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार न्यायमूर्ति बी. सुदर्शन रेड्डी पहुंचे, निजी फर्म में बंधक 62 युवकों को पुलिस ने छुड़ाया

Akanksha Sharma August 30, 2025
MS Dhoni को BCCI ने दिया बड़ा ऑफर! क्या एक बार फिर होंगे टीम इंडिया में शामिल?
1 min read
  • खेल

MS Dhoni को BCCI ने दिया बड़ा ऑफर! क्या एक बार फिर होंगे टीम इंडिया में शामिल?

Mrinal Pathak August 30, 2025

About Our Company

Stay informed with TheUpdates.in – your go-to news portal for the latest headlines, breaking news, trending stories, and in-depth analysis. Covering politics, business, tech, sports, and entertainment, we deliver real-time, reliable updates. Explore top news that matters, anytime, anywhere. Stay ahead with trusted journalism. TheUpdates.in – Where News Meets Insight.

  • About us
  • Advertise With Us
  • Write For Us
  • Privacy Policy
  • Story Archives
  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram
  • Linkedin
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.