Skip to content
June 3, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram
  • Linkedin

The Updates

Where News Meets Insight

+91 98101 17682 (1)

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram
  • Linkedin
Primary Menu
  • Home
  • झारखंड
    • झारखंड के सपूत
  • बिहार
  • वेब स्टोरीज
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • एंटरटेनमेंट
  • धर्म
  • रुपया-पैसा
  • टेक्नोलॉजी
  • अन्य
    • क्राइम
    • जिला
    • विचार
    • वीडियो
Subscribe
  • Home
  • झारखंड
  • Mid-Day Meal: गोड्डा स्कूल के मिड डे मिल में छिपकली मिलने से हड़कंप, स्वास्थ्य मंत्री ने लिया मामले का संज्ञान
  • झारखंड

Mid-Day Meal: गोड्डा स्कूल के मिड डे मिल में छिपकली मिलने से हड़कंप, स्वास्थ्य मंत्री ने लिया मामले का संज्ञान

Mid-Day Meal: गोड्डा जिले के एक सरकारी स्कूल में बच्चों को मिड-डे मील के तहत खाना परोसा गया। खाना खाते वक्त कुछ छात्राओं को स्वाद और गंध में गड़बड़ी महसूस हुई। जांच करने पर भोजन में एक मरी हुई छिपकली मिली, बच्चों में घबराहट और उल्टियों की शिकायतें आने लगीं।
The Updates Digital Desk July 5, 2025 1 min read
Mid-Day Meal

खाने में मिली छिपकली

Mid-Day Meal: झारखंड के गोड्डा जिले से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां एक स्कूल में मिड-डे मील में छिपकली पाए जाने के कारण कई छात्राएं बीमार हो गईं। इस घटना के सामने आते ही स्थानीय प्रशासन तुरंत हरकत में आ गया। सभी प्रभावित बच्चों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। स्वास्थ्य विभाग की टीम लगातार उनके स्वास्थ्य पर नजर बनाए हुए है।

Mid-Day Meal

Mid-Day Meal: मिड-डे मील बना खतरा, बच्चों की हालत बिगड़ी

बताया जा रहा है कि गोड्डा जिले के एक सरकारी स्कूल में बच्चों को मिड-डे मील के तहत खाना परोसा गया। खाना खाते वक्त कुछ छात्राओं को स्वाद और गंध में गड़बड़ी महसूस हुई। जांच करने पर भोजन में एक मरी हुई छिपकली मिली, बच्चों में घबराहट और उल्टियों की शिकायतें आने लगीं।

स्कूल प्रशासन ने स्थिति की गंभीरता को समझते हुए तुरंत स्थानीय अस्पताल को सूचित किया और बच्चों को वहां से ले जाया गया। उपचार के बाद कई बच्चों की हालत में सुधार देखा गया है, लेकिन एहतियातन सभी को डॉक्टरों की निगरानी में रखा गया है, ताकि किसी को कोई दिक्कत न हो।

Mid-Day Meal: स्वास्थ्य मंत्री खुद निगरानी में जुटे

झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने इस पर तुरंत संज्ञान लिया और ट्वीट कर पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी। उन्होंने लिखा कि गोड्डा जिले के विद्यालय में मिड-डे मील में छिपकली पाए जाने की घटना बेहद गंभीर है। अस्वस्थ हुए छात्राओं का समुचित इलाज सुनिश्चित किया गया है। सभी प्रभावित छात्राओं की हालत फिलहाल स्थिर है और स्वास्थ्य विभाग की टीम लगातार निगरानी कर रही है। मैं स्वयं विभागीय अधिकारियों के साथ सीधे संपर्क में हूं और अस्पताल में भर्ती बच्चों की स्थिति की व्यक्तिगत रूप से समीक्षा कर रहा हूं।”

स्वास्थ्य मंत्री ने आश्वासन दिया कि राज्य सरकार इस मामले को बेहद गंभीरता से ले रही है और बच्चों के स्वास्थ्य में कोई कमी नहीं आने दी जाएगी।

ये भी पढ़ें: मौसम ने फिर बजा दी खतरे की घंटी, इन इलाकों के लिए बारिश का अलर्ट

Mid-Day Meal: स्वास्थ्य विभाग की टीमें सक्रिय

गोड्डा के सिविल सर्जन ने बताया कि अस्पताल में डॉक्टरों की विशेष टीम बनाई गई है, जो प्रभावित बच्चों की हर घंटे स्वास्थ्य स्थिति की रिपोर्ट तैयार कर रही है। बच्चों को एंटी-बायोटिक, रीहाइड्रेशन सॉल्यूशन और आवश्यक दवाएं दी जा रही हैं। वहीं स्थानीय स्तर पर स्वास्थ्यकर्मियों को ये भी निर्देश दिया गया है कि वे मिड-डे मील की गुणवत्ता और स्वच्छता की सघन जांच करें।

Mid-Day Meal: मिड-डे मील पर उठे सवाल, शिक्षा विभाग करेगा जांच

यह घटना सामने आने के बाद मिड-डे मील योजना की निगरानी और भोजन की गुणवत्ता पर भी सवाल खड़े हो गए हैं। शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने कहा है कि इस मामले की जांच करवाई जाएगी। भोजन तैयार करने वाले रसोई कर्मचारियों से पूछताछ की जा रही है।

जिला शिक्षा अधीक्षक ने बताया कि रसोईघर की साफ-सफाई, खाद्य सामग्री की स्टॉक रजिस्टर और कुकिंग प्रक्रिया की भी समीक्षा होगी ताकि ऐसी घटनाएं दोबारा न हों।

Mid-Day Meal: अभिभावकों में चिंता, सरकार ने दिलाया भरोसा

इस घटना के बाद बच्चों के अभिभावकों को चिंता सताने लगी है। कई माता-पिता अस्पताल आकर अपने बच्चों की हालत की जानकारी ले रहे हैं। सरकार ने आश्वासन दिया है कि किसी भी बच्चे की तबियत बिगड़ने नहीं दी जाएगी। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी ताकि भविष्य में बच्चों की सेहत से खिलवाड़ न हो।

ये भी पढ़ें: पूर्व मंत्री और उनके परिवार पर ED का शिकंजा, क्यों हुई छापेमारी

Mid-Day Meal: कई जिलों में पहले भी आई हैं ऐसी घटनाएं

झारखंड में मिड-डे मील के दौरान गड़बड़ी की यह कोई इस तरह की पहली घटना नहीं है। इससे पहले भी कुछ जिलों में भोजन में कीड़े, छिपकलियां और अन्य गंदगी मिलने के मामले सामने आ चुके हैं। इन मामलों में विभागीय कार्रवाई भी हुई है। स्वास्थ्य और शिक्षा विभाग दोनों ने मिलकर भोजन की गुणवत्ता पर सख्ती से नजर रखने की बात कही है।

ये भी पढ़ें: पाक के पीछे खेल तो चीन ने खेला..ऑपरेशन सिंदूर में भारत 1,2 नहीं बल्कि 3 देश से लड़ा

About the Author

The Updates Digital Desk

Administrator

Visit Website View All Posts
Tags: Godda School Jharkhand News Mid-Day Meal

Continue Reading

Previous: Jharkhand Weather: मौसम ने फिर बजा दी खतरे की घंटी, इन इलाकों के लिए बारिश का अलर्ट
Next: Ben Stokes Angry: लाइव मैच में अंपायर पर भड़क गए इंग्लैंड के कप्तान स्टोक्स, यशस्वी के DRS पर हुआ जबरदस्त बवाल- देखें VIDEO

संबंधित खबरें

Jharkhand New Liquor Policy 2025: झारखंड में 1 सितंबर, 2025 से नई उत्पाद (शराब) नीति लागू होने जा रही है।
1 min read
  • वीडियो
  • झारखंड

Jharkhand: 1 सितंबर से महंगी होगी बीयर-व्हिस्की, सस्ते मिलेंगे विदेशी ब्रांड – VIDEO

Akanksha Sharma August 30, 2025
Ranchi Jharkhand Top News of 30 August: इंडिया ब्लॉक के उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार न्यायमूर्ति बी. सुदर्शन रेड्डी रांची हवाई अड्डे पर पहुंचे।
1 min read
  • झारखंड

Ranchi में उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार न्यायमूर्ति बी. सुदर्शन रेड्डी पहुंचे, निजी फर्म में बंधक 62 युवकों को पुलिस ने छुड़ाया

Akanksha Sharma August 30, 2025
RIMS-2 Jharkhand Top News of 29 August: झारखंड के पूर्व विधायक और राज्य के शिक्षा मंत्री स्वर्गीय रामदास सोरेन के श्राद्धकर्म के लिए उनके टेल्को स्थित आवास पर नेता पहुंचे।
1 min read
  • झारखंड

RIMS 2 मामले पर भाजपा ने की राज्यपाल से मुलाकात, रामदास सोरेन के श्राद्धकर्म में शामिल CM हेमंत सोरेन

Akanksha Sharma August 29, 2025

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram
  • Linkedin

लेटेस्ट न्यूज

Maratha Reservation: महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में मराठा आरक्षण के लिए मनोज जरांगे ने आंदोलन की शुरुआत करते हुए मुंबई कूच किया है।
1 min read
  • वीडियो
  • देश

Maratha Reservation: सीएम देवेंद्र फडणवीस की कुर्सी हिला देगा मराठा आरक्षण आंदोलन – VIDEO

Akanksha Sharma August 30, 2025
Jharkhand New Liquor Policy 2025: झारखंड में 1 सितंबर, 2025 से नई उत्पाद (शराब) नीति लागू होने जा रही है।
1 min read
  • वीडियो
  • झारखंड

Jharkhand: 1 सितंबर से महंगी होगी बीयर-व्हिस्की, सस्ते मिलेंगे विदेशी ब्रांड – VIDEO

Akanksha Sharma August 30, 2025
Ranchi Jharkhand Top News of 30 August: इंडिया ब्लॉक के उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार न्यायमूर्ति बी. सुदर्शन रेड्डी रांची हवाई अड्डे पर पहुंचे।
1 min read
  • झारखंड

Ranchi में उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार न्यायमूर्ति बी. सुदर्शन रेड्डी पहुंचे, निजी फर्म में बंधक 62 युवकों को पुलिस ने छुड़ाया

Akanksha Sharma August 30, 2025
MS Dhoni को BCCI ने दिया बड़ा ऑफर! क्या एक बार फिर होंगे टीम इंडिया में शामिल?
1 min read
  • खेल

MS Dhoni को BCCI ने दिया बड़ा ऑफर! क्या एक बार फिर होंगे टीम इंडिया में शामिल?

Mrinal Pathak August 30, 2025

About Our Company

Stay informed with TheUpdates.in – your go-to news portal for the latest headlines, breaking news, trending stories, and in-depth analysis. Covering politics, business, tech, sports, and entertainment, we deliver real-time, reliable updates. Explore top news that matters, anytime, anywhere. Stay ahead with trusted journalism. TheUpdates.in – Where News Meets Insight.

  • About us
  • Advertise With Us
  • Write For Us
  • Privacy Policy
  • Story Archives
  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram
  • Linkedin
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.