मोहन यादव, फोटो - सोशल मीडिया
Ladli Behna Yojana: मध्य प्रदेश की धरती एक बार फिर महिलाओं के सशक्तिकरण की गवाह बनी जब मुख्यमंत्री मोहन यादव ने निवाड़ी जिले में आयोजित देवी अहिल्याबाई नारी शक्ति सम्मेलन में लाड़ली बहनों को लेकर एक बड़ी घोषणा की।
मुख्यमंत्री ने न सिर्फ 109 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का भूमि पूजन और लोकार्पण किया, बल्कि सैकड़ों महिलाओं के चेहरों पर मुस्कान बिखेर दी जब उन्होंने लाड़ली बहना योजना के तहत मिलने वाली मासिक सहायता को चरणबद्ध तरीके से 3000 रुपये तक ले जाने का ऐलान किया।
1000 रुपये प्रतिमाह रुपये से इस योजना की हुई थी शुरुआत
मुख्यमंत्री ने कहा, “जब हमने लाड़ली बहना योजना की शुरुआत की थी, तब 1000 रुपये प्रतिमाह दिया जाता था। फिर 250 रुपये बढ़ाकर इसे 1250 रुपये किया गया। अब रक्षाबंधन के शुभ अवसर पर इसमें और 250 रुपये की बढ़ोतरी होगी।
दिवाली से मिलने लगेंगे इतने रुपये
इस तरह दिवाली से लाड़ली बहनाओं को 1500 रुपये प्रतिमाह मिलने लगेंगे। अगले वर्षों में हर साल 250 रुपये की वृद्धि करते हुए 2028 तक यह राशि 3000 रुपये तक पहुंचा दी जाएगी।”
सीएम मोहन यादव ने क्या कहा?
सीएम मोहन यादव का यह ऐलान न सिर्फ एक आर्थिक राहत का संकेत है, बल्कि यह भी दर्शाता है कि सरकार महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए कितनी गंभीर है।
उन्होंने कहा, “ईश्वर की कृपा से हम मध्य प्रदेश के विकास में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। हमारी कोशिश है कि हर बहन, हर महिला आत्मनिर्भर बने, सशक्त बने।’
कामाख्या मंदिर तक जल्द चलेगी रोपवे सेवा, असम CM हिमंता बिस्वा सरमा ने किया ऐलान
मुख्यमंत्री ने यह भी घोषणा की कि यदि कोई महिला तैयार वस्त्र निर्माण (रेडीमेड गारमेंट) यूनिट या किसी अन्य फैक्ट्री में काम करने की इच्छा जताती है, तो उन्हें अलग से 5000 रुपये प्रति माह की सहायता दी जाएगी। यह कदम उन महिलाओं के लिए बड़ी राहत बन सकता है जो घर की जिम्मेदारियों के साथ-साथ कुछ अतिरिक्त कमाई करना चाहती हैं।