Skip to content
June 3, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram
  • Linkedin

The Updates

Where News Meets Insight

+91 98101 17682 (1)

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram
  • Linkedin
Primary Menu
  • Home
  • झारखंड
    • झारखंड के सपूत
  • बिहार
  • वेब स्टोरीज
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • एंटरटेनमेंट
  • धर्म
  • रुपया-पैसा
  • टेक्नोलॉजी
  • अन्य
    • क्राइम
    • जिला
    • विचार
    • वीडियो
Subscribe
  • Home
  • देश
  • Shubhanshu Shukla: शुभांशु ने बताया अंतरिक्ष से कैसा दिखता है भारत… जानें पीएम मोदी संग क्या-क्या हुई बात
  • देश

Shubhanshu Shukla: शुभांशु ने बताया अंतरिक्ष से कैसा दिखता है भारत… जानें पीएम मोदी संग क्या-क्या हुई बात

Shubhanshu Shukla: पीएम मोदी ने आगे पूछा, "आपने अपने साथी अंतरिक्ष यात्रियों को गाजर का हलवा खिलाया या नहीं?" शुभांशु ने मुस्कराते हुए जवाब दिया, "हां, हमने अपने साथी अंतरिक्ष यात्रियों को गाजर का हलवा खिलाया है।"
The Updates Digital Desk June 28, 2025 1 min read
Shubhanshu Shukla

Shubhanshu Shukla: AI Image

Shubhanshu Shukla: पीएम नरेंद्र मोदी ने आज अंतरिक्ष में गए इंडियन एयरफोर्स के ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला से बात की। इस बातचीत के दौरान पीएम मोदी ने इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन में मौजूद शुभांशु शुक्ला से उनका हालचाल जान और कहा कि उनकी यह यात्रा नए युग का शुभ आरंभ है।

Shubhanshu shukla: पीएम मोदी ने दिया बधाई संदेश

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुभांशु शुक्ला को बधाई देते हुए कहा, “फिलहाल आप भले ही भारतभूमि से दूर हैं, लेकिन भारतवासियों के दिलों के सबसे करीब हैं। आपके नाम में भी शुभ है और आपकी यात्रा नए युग का शुभ आरंभ भी है। जब यहां हम दोनों बात कर रहे हैं, तब मेरे साथ 140 करोड़ भारतवासियों की भावनाएं भी हैं, मेरी आवाज में सभी भारतीयों का उत्साह और उमंग शामिल है।”

Shubhanshu Shukla: मैं गर्व महसूस कर रहा हूं… शुभांशु

शुभांशु शुक्ला ने पीएम मोदी का विशेष आभार जताते हुए कहा, “सभी के आशीर्वाद और प्यार पाकर बहुत अच्छा लग रहा है। मेरी यात्रा पृथ्वी से ऑर्बिट तक की 400 किमी की यात्रा बेहद अहम है। आज मैं गर्व महसूस कर रहा हूं कि मैं अपने देश का प्रतिनिधित्व कर पा रहा हूं।”

Shubhanshu Shukla: क्या अपने साथियों को गाजर हलवा खिलाया

पीएम मोदी ने शुभांशु शुक्ला से पूछा, “वहां सब कुशल मंगल तो है?” शुभांशु ने जवाब दिया, “हां, वहां सब ठीक है।” पीएम मोदी ने आगे पूछा, “आपने अपने साथी अंतरिक्ष यात्रियों को गाजर का हलवा खिलाया या नहीं?” शुभांशु ने मुस्कराते हुए जवाब दिया, “हां, हमने अपने साथी अंतरिक्ष यात्रियों को गाजर का हलवा खिलाया है।”

  • Axiom-4 मिशन भारत, पोलैंड और हंगरी के बीच एक संयुक्त मिशन है, जो अंतर्राष्ट्रीय सहयोग और भागीदारी को बढ़ावा दे रहा है।
  • यह मिशन भारत के गगनयान मिशन के लिए तैयारी में भी मदद करेगा, जिससे भारत अपनी मानव अंतरिक्ष उड़ान क्षमता को मजबूत कर सकेगा।
  • इस मिशन से भारत को अपनी अंतरिक्ष अनुसंधान क्षमता में इजाफा करने और अंतरिक्ष में विभिन्न प्रयोगों को संचालित करने का अवसर मिलेगा।

Shubhanshu Shukla: भारत अंतरिक्ष से कैसा दिखता है

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुभांशु शुक्ला से पूछा, “अंतरिक्ष की विशालता देखकर पहला ख्याल क्या आया?” शुभांशु ने जवाब दिया, “अंतरिक्ष से कोई सीमा दिखाई नहीं देती, हम भारत को मैप पर देखते हैं, भारत सच में बहुत भव्य दिखता है।”शुभांशु शुक्ला ने बताया कि उन्होंने अपने पैर बांध रखे हैं क्योंकि वहां जीरो गुरुत्वाकर्षण है। चुनौतियों के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा कि अंतरिक्ष में सोना अपने आप में बहुत बड़ी चुनौती है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि चंद्रयान की सफलता के बाद देश के बच्चों में अंतरिक्ष को एक्सप्लोर करने का जज्बा और बढ़ा है और शुभांशु की यात्रा बच्चों को जज्बा देती है। प्रधानमंत्री के आग्रह पर देश की युवा पीढ़ी के लिए संदेश में शुभांशु ने कहा, “हमने बड़े सपने देखे हैं, उन्हें पूरा करने के लिए कहूंगा कि सफलता का कोई एक रास्ता नहीं होता। इसलिए, कभी कोशिश करना मत छोड़िए, सफलता जरूर मिलेगी।”

Shubhanshu Shukla: हमें अपना स्पेस स्टेशन बनाना है

अंतरिक्ष के क्षेत्र में देश के सपने के बारे में बात करते हुए पीएम मोदी ने शुभांशु से कहा कि हमें अपना स्टेशन बनाना है और चंद्रमा पर भी एस्ट्रोनॉट की लैंडिंग करानी है, इसके लिए आपका यह अनुभव काफी काम आएगा। जवाब में शुभांशु ने कहा कि हर बात का वो बेहद ही बारीकी से अध्ययन कर रहे हैं।

Shubhanshu Shukla: अंतरिक्ष में भारत माता की जय

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि उनकी यह यात्रा विकसित भारत यात्रा को नई गति देगी। इस पर शुभांशु ने कहा कि यह यात्रा अद्भुत रही। यहां पहुंचने के बाद उन्हें लगता है कि यह देश के लिए बड़ा अचीवमेंट है। आखिर में, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुभांशु से अपना ध्यान रखने, मां भारती का मान बढ़ाने के लिए कहा। उन्होंने 140 करोड़ देशवासियों की ओर से उन्हें शुभकामनाएं दी। इस पर शुभांशु ने कहा, “अंतरिक्ष से भारत माता की जय।”

About the Author

The Updates Digital Desk

Administrator

Visit Website View All Posts
Tags: Indian astronaut pm modi shubhanshu shukla Top Stories

Continue Reading

Previous: Bihar Police: चुनाव से पहले बिहार में नौकरी की बहार, CM नीतीश ने बांटे से 21391 नियुक्ति पत्र
Next: Ladli Behna Yojana: मध्य प्रदेश की बहनों के लिए खुशखबरी, हर साल बढ़ेगी सहायता राशि, रोजगार करने वाली महिलाओं को अलग से मिलेंगे 5000 रुपये

संबंधित खबरें

Maratha Reservation: महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में मराठा आरक्षण के लिए मनोज जरांगे ने आंदोलन की शुरुआत करते हुए मुंबई कूच किया है।
1 min read
  • वीडियो
  • देश

Maratha Reservation: सीएम देवेंद्र फडणवीस की कुर्सी हिला देगा मराठा आरक्षण आंदोलन – VIDEO

Akanksha Sharma August 30, 2025
Voter Adhikar Yatra: कांग्रेस सांसद राहुल गांधी वोटर अधिकार यात्रा कर रहे है। इस दौरान वे बिहार के मुजफ्फरपुर पहुंचे, जहां उन्होंने बड़ी संख्या में मौजूद लोगों को संबोधित किया।
1 min read
  • देश

Voter Adhikar Yatra: ‘अग्निवीर शहीद नहीं कहलाते’ राहुल गांधी संग तेजस्वी ने सरकार पर बोला हमला, कहा- 6 महीने में…

Akanksha Sharma August 27, 2025
Hartalika Teej Vrat Puja Muhurat 2025: हरतालिका तीज का व्रत सुहागिन महिलाओं के लिए बेहद खास माना जाता है।
1 min read
  • वीडियो
  • देश

Hartalika Teej: कब है हरतालिका तीज? जानें क्या है पूजा का सही समय और महत्व – VIDEO

Akanksha Sharma August 25, 2025

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram
  • Linkedin

लेटेस्ट न्यूज

Maratha Reservation: महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में मराठा आरक्षण के लिए मनोज जरांगे ने आंदोलन की शुरुआत करते हुए मुंबई कूच किया है।
1 min read
  • वीडियो
  • देश

Maratha Reservation: सीएम देवेंद्र फडणवीस की कुर्सी हिला देगा मराठा आरक्षण आंदोलन – VIDEO

Akanksha Sharma August 30, 2025
Jharkhand New Liquor Policy 2025: झारखंड में 1 सितंबर, 2025 से नई उत्पाद (शराब) नीति लागू होने जा रही है।
1 min read
  • वीडियो
  • झारखंड

Jharkhand: 1 सितंबर से महंगी होगी बीयर-व्हिस्की, सस्ते मिलेंगे विदेशी ब्रांड – VIDEO

Akanksha Sharma August 30, 2025
Ranchi Jharkhand Top News of 30 August: इंडिया ब्लॉक के उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार न्यायमूर्ति बी. सुदर्शन रेड्डी रांची हवाई अड्डे पर पहुंचे।
1 min read
  • झारखंड

Ranchi में उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार न्यायमूर्ति बी. सुदर्शन रेड्डी पहुंचे, निजी फर्म में बंधक 62 युवकों को पुलिस ने छुड़ाया

Akanksha Sharma August 30, 2025
MS Dhoni को BCCI ने दिया बड़ा ऑफर! क्या एक बार फिर होंगे टीम इंडिया में शामिल?
1 min read
  • खेल

MS Dhoni को BCCI ने दिया बड़ा ऑफर! क्या एक बार फिर होंगे टीम इंडिया में शामिल?

Mrinal Pathak August 30, 2025

About Our Company

Stay informed with TheUpdates.in – your go-to news portal for the latest headlines, breaking news, trending stories, and in-depth analysis. Covering politics, business, tech, sports, and entertainment, we deliver real-time, reliable updates. Explore top news that matters, anytime, anywhere. Stay ahead with trusted journalism. TheUpdates.in – Where News Meets Insight.

  • About us
  • Advertise With Us
  • Write For Us
  • Privacy Policy
  • Story Archives
  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram
  • Linkedin
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.