Skip to content
June 3, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram
  • Linkedin

The Updates

Where News Meets Insight

+91 98101 17682 (1)

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram
  • Linkedin
Primary Menu
  • Home
  • झारखंड
    • झारखंड के सपूत
  • बिहार
  • वेब स्टोरीज
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • एंटरटेनमेंट
  • धर्म
  • रुपया-पैसा
  • टेक्नोलॉजी
  • अन्य
    • क्राइम
    • जिला
    • विचार
    • वीडियो
Subscribe
  • Home
  • झारखंड
  • रांची में स्कूलों के आस-पास मांस-मच्छी की दुकानों पर लगा बैन, यहां पढ़ें झारखंड की दिन भर की बड़ी खबरें
  • झारखंड

रांची में स्कूलों के आस-पास मांस-मच्छी की दुकानों पर लगा बैन, यहां पढ़ें झारखंड की दिन भर की बड़ी खबरें

2nd July Top 10 News of Jharkhand: झारखंड के मौसम और यहां की राजनीति में घटित 2 जुलाई की सभी बड़ी खबरें यहां पर पढ़ें।
Akanksha Sharma July 2, 2025 1 min read
2nd July Top 10 News of Jharkhand

झारखंड की बड़ी खबरें (सौजन्य-सोशल मीडिया)

Jharkhand News: रांची और पूरे झारखंड में अगले पांच दिनों तक ऑरेंज अलर्ट

बारिश होने का पूर्वानुमान है। मौसम विभाग ने पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा और गुमला में अगले 24 घंटे के लिए भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। जबकि, रांची, खूंटी, लातेहार, लोहरदगा, पलामू, गढ़वा, चतरा और हजारीबाग में अच्छी बारिश होने की संभावना है। संथाल परगना के सभी जिलों समेत गिरिडीह, बोकारो, धनबाद में हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश होने का येलो अलर्ट जारी किया गया है।

Jharkhand News: 3 जुलाई को नितिन गडकरी एलिवेटेड कॉरिडोर का करेंगे उद्घाटन

कई समय से जाम से जूझ रहे रातू रोड में एक नया एलिवेटेड कॉरिडोर बनकर तैयार हो गया है। 3 जुलाई को केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी इसका उद्घाटन करेंगे। 4.1 किमी लंबा यह कॉरिडोर कचहरी चौक से ओटीसी मैदान तक फैला हुआ है। इस कॉरिडोर की मदद से अब 45 मिनट का सफर महज 4 मिनट में तय किया जा सकेगा।

Jharkhand News: राज्य सरकार ने भारतमाला परियोजना के तहत केंद्र सरकार को दिया प्रस्ताव

झारखंड में मुख्यमंत्री के निर्देश पर राज्य सरकार ने केंद्र सरकार की भारतमाला परियोजना के तहत राज्य की छह प्रमुख स्पीड कॉरिडोर परियोजनाओं को लिंक करने का प्रस्ताव केंद्र सरकार को दिया है। ऐसा होने पर झारखंड की पूर्वोत्तर के सातों राज्यों, ओड़िशा, बंगाल और छत्तीसगढ़ से हाई स्पीड फोर लेन कनेक्टिविटी हो जाएगी। पारादीप और साहिबगंज मल्टी मॉडल टर्मिनल के बीच भी व्यापारिक गलियारा तैयार होगा।

Jharkhand News: गिरिडीह में सड़क हादसे में तीन की मौत

झारखंड के गिरिडीह में बेंगाबाद में मंगलवार की रात हुए भीषण सड़क हादसे मे तीन लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। हादसे का मंजर बहुत ही भयावह था। दो शवों के सिर भी कट गए थे। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि दो लोगों के सिर उनके धड़ से अलग हो गए थे। मिली जानकारी के मुताबिक ट्रक और कार के बीच में जबरदस्त टक्कर हुई थी। कार मे सवार व्यक्तियों की हुई है मौत। मृतक जमुआ थाना क्षेत्र का रहने वाला बताया जा रहा है। कार से लोग महुआर आषाढ़ी पूजा मे शामिल होने जा रहे थे।

Jharkhand News: रांची में मामूली बात पर विवाद, पत्थर से सिर कुचलकर की हत्या

झारखंड की राजधानी रांची में इटकी थाना क्षेत्र के पलमा गांव में युवक उत्तम मलार की पत्थर से सिर पर वार कर हत्या कर दी। मिजी जानकारी के अनुसार आरोपी दीपक नशेड़ी है। नशे की हालत में उत्तम ने पीटाई कर अपनी पत्नी व बच्चों को घर से भगा दिया और खुद अकेले रह रहा था। इसी दौरान उत्तम के साढू का बेटा दीपक 27 जून को उसके घर पर मोबाइल चार्ज करने के लिए लगाया था। जब वह मोबाइल लेने आया तो दीपक ने मोबाइल देने से इंकार कर दिया और दोनों के बीच विवाद हुआ। इसके बाद दीपक ने सिलवट पर रखा पत्थर उठाकर उत्तम के सिर पर मार दिया, जिससे उत्तम जमीन पर गिर गया और कुछ ही देर में उसकी मौत हो गई।

यह भी पढ़ें- भारत-रूस तेल सौदे पर अमेरिका की नजर, 500% टैरिफ लगाने की कर रहा तैयारी

Jharkhand News: रांची में स्कूलों के आस-पास मांस-मच्छी की दुकानों पर लगा बैन

रांची नगर निगम ने शहर स्थित सरकारी व निजी स्कूलों के 300 मीटर के दायरे में मांस-मछली की दुकानें लगाने पर प्रतिबंध लगा दिया है। निगम प्रशासक सुशांत गौरव ने मंगलवार को पदाधिकारियों के साथ बैठक में इस संबंध में निर्देश देते हुए कहा कि निजी और सरकारी सभी स्कूलों के 300 मीटर के दायरे में किसी भी प्रकार की मांस-मछली की दुकानें संचालित नहीं होंगी।

Jharkhand News: झारखंड में बड़ी नक्सली साजिश नाकाम

झारखंड में बड़ी नक्सली साजिश नाकाम हुई है। कोल्हान में नक्सलियों के खिलाफ अभियान में पुलिस और सुरक्षाबलों को पश्चिमी सिंहभूम के टोंटो से नक्सलियों के छिपाये 18 हजार डेटोनेटर मिले। सुरक्षा की दृष्टिकोण से इन्हें मौके पर नष्ट कर दिया गया। इसके बाद सर्च अभियान को तेज कर दिया गया है। एसपी राकेश रंजन ने बताया कि नक्सलियों के शीर्ष नेता मिसिर बेसरा, अनमोल, मोछु, अनल, असीम मंडल, अजय महतो समेत अन्य के कोल्हान में सक्रिय होने की सूचना पर सर्च अभियान चलाया जा रहा है। 

About the Author

Akanksha Sharma

Editor

View All Posts
Tags: jharkhand Jharkhand News jharkhand weather Top Stories

Continue Reading

Previous: बिहार सरकार ने युवाओं के लिए नई सशक्तिकरण योजना को दी मंज़ूरी, इंटर्नशिप और मासिक वजीफे का वादा
Next: मैदान पर घुसा सांप, डर से कांप उठे श्रीलंका-बांग्लादेश के खिलाड़ी! देखें- VIDEO

संबंधित खबरें

Jharkhand New Liquor Policy 2025: झारखंड में 1 सितंबर, 2025 से नई उत्पाद (शराब) नीति लागू होने जा रही है।
1 min read
  • वीडियो
  • झारखंड

Jharkhand: 1 सितंबर से महंगी होगी बीयर-व्हिस्की, सस्ते मिलेंगे विदेशी ब्रांड – VIDEO

Akanksha Sharma August 30, 2025
Ranchi Jharkhand Top News of 30 August: इंडिया ब्लॉक के उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार न्यायमूर्ति बी. सुदर्शन रेड्डी रांची हवाई अड्डे पर पहुंचे।
1 min read
  • झारखंड

Ranchi में उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार न्यायमूर्ति बी. सुदर्शन रेड्डी पहुंचे, निजी फर्म में बंधक 62 युवकों को पुलिस ने छुड़ाया

Akanksha Sharma August 30, 2025
RIMS-2 Jharkhand Top News of 29 August: झारखंड के पूर्व विधायक और राज्य के शिक्षा मंत्री स्वर्गीय रामदास सोरेन के श्राद्धकर्म के लिए उनके टेल्को स्थित आवास पर नेता पहुंचे।
1 min read
  • झारखंड

RIMS 2 मामले पर भाजपा ने की राज्यपाल से मुलाकात, रामदास सोरेन के श्राद्धकर्म में शामिल CM हेमंत सोरेन

Akanksha Sharma August 29, 2025

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram
  • Linkedin

लेटेस्ट न्यूज

Maratha Reservation: महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में मराठा आरक्षण के लिए मनोज जरांगे ने आंदोलन की शुरुआत करते हुए मुंबई कूच किया है।
1 min read
  • वीडियो
  • देश

Maratha Reservation: सीएम देवेंद्र फडणवीस की कुर्सी हिला देगा मराठा आरक्षण आंदोलन – VIDEO

Akanksha Sharma August 30, 2025
Jharkhand New Liquor Policy 2025: झारखंड में 1 सितंबर, 2025 से नई उत्पाद (शराब) नीति लागू होने जा रही है।
1 min read
  • वीडियो
  • झारखंड

Jharkhand: 1 सितंबर से महंगी होगी बीयर-व्हिस्की, सस्ते मिलेंगे विदेशी ब्रांड – VIDEO

Akanksha Sharma August 30, 2025
Ranchi Jharkhand Top News of 30 August: इंडिया ब्लॉक के उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार न्यायमूर्ति बी. सुदर्शन रेड्डी रांची हवाई अड्डे पर पहुंचे।
1 min read
  • झारखंड

Ranchi में उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार न्यायमूर्ति बी. सुदर्शन रेड्डी पहुंचे, निजी फर्म में बंधक 62 युवकों को पुलिस ने छुड़ाया

Akanksha Sharma August 30, 2025
MS Dhoni को BCCI ने दिया बड़ा ऑफर! क्या एक बार फिर होंगे टीम इंडिया में शामिल?
1 min read
  • खेल

MS Dhoni को BCCI ने दिया बड़ा ऑफर! क्या एक बार फिर होंगे टीम इंडिया में शामिल?

Mrinal Pathak August 30, 2025

About Our Company

Stay informed with TheUpdates.in – your go-to news portal for the latest headlines, breaking news, trending stories, and in-depth analysis. Covering politics, business, tech, sports, and entertainment, we deliver real-time, reliable updates. Explore top news that matters, anytime, anywhere. Stay ahead with trusted journalism. TheUpdates.in – Where News Meets Insight.

  • About us
  • Advertise With Us
  • Write For Us
  • Privacy Policy
  • Story Archives
  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram
  • Linkedin
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.