झारखंड में अलर्ट जारी (सौजन्य-सोशल मीडिया)
27 July Top News of Jharkhand IMD Alert: झारखंड में अगले 24 घंटों के लिए भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। वहीं दूसरी ओर शराब की दूकानों को 11 बजे तक खुला रखने की अनुमति दी गई है। यहां पढ़ें दिन भर की सभी बड़ी खबरें।
IMD Alert: झारखंड में भारी बारिश का अलर्ट जारी
Jharkhand IMD Alert: झारखंड में मौसम को लेकर बड़ा अपडेट आया है। आने वाले 24 घंटों में पूरे राज्य में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। भारतीय मौसम विभाग के अनुसार, राज्य के ऊपर बना गहरा निम्न दाब क्षेत्र झारखंड को पार कर छत्तीसगढ़ होते हुए मध्य प्रदेश की ओर जा रहा है। यह कमजोर पड़ रहा है। लेकिन देश के पश्चिमी हिस्से से गुजर रही मानसून द्रोणिका निम्न दाब क्षेत्र के केंद्र अनूपगढ़, चूरू, ग्वालियर, रीवा से झारखंड, पुरुलिया होते हुए खाड़ी तक जारी है। इससे बारिश की भी संभावना है। ऐसे में अगले कुछ घंटों में झारखंड के कई जिलों में भारी बारिश देखने को मिलेगी।
Operation Sindoor: संसद में चर्चा पर कांग्रेस नेता राजेश ठाकुर
ऑपरेशन सिंदूर पर कल संसद में होने वाली चर्चा पर कांग्रेस नेता राजेश ठाकुर ने कहा, “ऑपरेशन सिंदूर के बारे में हमने हमेशा केंद्र सरकार से उस समय की सच्चाई सामने लाने और ऑपरेशन सिंदूर के परिणाम का खुलासा करने का आग्रह किया है। पहलगाम की घटना में क्या हुआ था – क्या आतंकवादी बच गए या मारे गए? और कुछ नहीं तो सदन में इस पर चर्चा करें, सभी तथ्य सामने रखें और स्पष्ट करें कि अमेरिकी राष्ट्रपति द्वारा किए गए दावों में कितनी सच्चाई है? विपक्ष के दबाव में वे चर्चा के लिए सहमत हुए हैं।”
#WATCH | Ranchi, Jharkhand: On Operation Sindoor to be discussed in Parliament tomorrow, Congress leader Rajesh Thakur says, "Regarding Operation Sindoor, we have always urged the central government to reveal the truth of that time and disclose the outcome of Operation Sindoor.… pic.twitter.com/yBse6BybKX
— ANI (@ANI) July 27, 2025
मन की बात में पीएम मोदी ने की गुमला की बात
मन की बात के 124वें एपिसोड में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “कभी-कभी सबसे ज़्यादा चमकीला प्रकाश वहीं से निकलता है जहां सबसे ज्यादा अंधकार होता है। इसका एक उदाहरण झारखंड का गुमला जिला है। एक समय था जब यह इलाका माओवादी हिंसा के लिए जाना जाता था। बसिया प्रखंड के गांव वीरान हो रहे थे।”
पीएम मोदी ने कहा, “लोग डर के साये में जी रहे थे। रोजगार की कोई संभावना नहीं थी, जमीनें खाली पड़ी थीं और युवा पलायन कर रहे थे। लेकिन फिर, चुपचाप और बहुत धैर्य के साथ एक बदलाव शुरू हुआ। ओम प्रकाश साहू नाम के एक युवक ने हिंसा का रास्ता छोड़ दिया। उन्होंने मछली पालन शुरू किया। फिर उन्होंने अपने जैसे कई दोस्तों को भी ऐसा ही करने के लिए प्रेरित किया।”
राष्ट्रपति के देवघर दौरे को लेकर तैयारियां जोरो पर
भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 31 जुलाई और 1 अगस्त के लिए अपने दो दिवसीय दौरे पर झारखंड आ रही हैं। राष्ट्रपति के दौरे को लेकर झारखंड पुलिस अलर्ट मोड पर है और सुरक्षा के पूरे इंतजाम किए जा रहे हैं। झारखंड राजधानी रांची, धनबाद और देवघर तीनों जिलों की पुलिस अलर्ट पर है।
यह भी पढ़ें – Government Jobs: झारखंड में सरकारी पदों पर 38 हजार से ज्यादा वैकेंसी, देखें VIDEO
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू अपने दो दिवसीय दौरे के दौरान देवघर एम्स के पहले दीक्षांत समारोह में हिस्सा लेंगी। इसके बाद राष्ट्रपति धनबाद में IIT (ISM) के दीक्षांत समारोह में भी शामिल होंगी। ऐसे में देवघर, रांची और धनबाद में राष्ट्रपति के आगमन की तैयारियों के साथ-साथ पुलिस विभाग द्वारा सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए जा रहे हैं।
11 बजे तक खुली रहेगी शराब की दुकानें
झारखंड में शराब की दुकानें अब रात 11 बजे तक खुली रहेंगी। दुकान सुबह 10 बजे से ही खुलेगी। नई उत्पाद नीति के तहत खुदरा शराब दुकानों की लॉटरी शुरू हो गई है। शराब कारोबारियों को लॉटरी के माध्यम से दुकानों के आवंटन की प्रक्रिया समझाई गई। साथ ही, लॉटरी प्रक्रिया में भाग लेने के लिए जमा किए जाने वाले निर्धारित शुल्क की भी जानकारी दी गई।