Skip to content
June 3, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram
  • Linkedin

The Updates

Where News Meets Insight

+91 98101 17682 (1)

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram
  • Linkedin
Primary Menu
  • Home
  • झारखंड
    • झारखंड के सपूत
  • बिहार
  • वेब स्टोरीज
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • एंटरटेनमेंट
  • धर्म
  • रुपया-पैसा
  • टेक्नोलॉजी
  • अन्य
    • क्राइम
    • जिला
    • विचार
    • वीडियो
Subscribe
  • Home
  • झारखंड
  • JPSC: झारखंड का डिलीवरी बॉय बना प्रशासनिक अधिकारी, यहां पढ़ें राज्य की सभी बड़ी खबरें
  • झारखंड

JPSC: झारखंड का डिलीवरी बॉय बना प्रशासनिक अधिकारी, यहां पढ़ें राज्य की सभी बड़ी खबरें

25 July Top News of Jharkhand JPSC: झारखंड में झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) के परिणाम आ गए है। इस परीक्षा में कई छात्रों ने चुनौतियों से लड़कर सफलता हासिल की है। यहां पढ़ें राज्य से जुड़ी सभी बड़ी खबरें।
Akanksha Sharma July 25, 2025 1 min read
25 July Top News of Jharkhand JPSC: झारखंड में झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) के परिणाम आ गए है। इस परीक्षा में कई छात्रों ने चुनौतियों से लड़कर सफलता हासिल की है। यहां पढ़ें राज्य से जुड़ी सभी बड़ी खबरें।

राजेश ने पास की जेपीएससी परीक्षा (सौजन्य-सोशल मीडिया)

25 July Top News of Jharkhand JPSC: झारखंड में झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) के परिणाम आ गए है। इस परीक्षा में कई छात्रों ने चुनौतियों से लड़कर सफलता हासिल की है। यहां पढ़ें राज्य से जुड़ी सभी बड़ी खबरें।

JPSC झारखंड का डिलीवरी बॉय बना प्रशासनिक अधिकारी

झारखंड प्रशासनिक सेवा में ऐसे छात्रों ने परचम लहराया है जिनका जीवन चुनौतियों से भरा रहा। इन्हीं में से एक हैं राजेश रजक, जो जिले के बरकट्ठा प्रखंड स्थित सुदूर केंदुआ गांव के रहवासी हैं। राजेश ने डिलीवरी बॉय का काम करते हुए यह सफलता हासिल की है। उनकी यह सफलता अनगिनत छात्रों के लिए प्रेरणा का स्रोत है।

राजेश रजक को 271वीं रैंक मिली है, उनका चयन झारखंड जेल सेवा में हुआ है। राजेश के पिता का निधन वर्ष 2017 में हो गया था, जब वह 12वीं कक्षा में पढ़ रहे थे। उनके परिवार की आर्थिक स्थिति पहले से ही कमजोर थी और पिता के निधन के बाद स्थिति और भी खराब हो गई। राजेश का भाई मुंबई में मजदूरी करता है, जबकि उसकी मां पड़ोस के गांव के एक सरकारी स्कूल में रसोइया है।

मोहल्ला क्लीनिक का नाम बदलने से गुस्साई भाजपा

झारखंड सरकार द्वारा अटल मोहल्ला क्लीनिक का नाम बदलकर मदर टेरेसा एडवांस्ड हेल्थ क्लीनिक करने पर बीजेपी सांसद दीपक प्रकाश का कहना है, “यह हेमंत सोरेन की सरकार द्वारा लिया गया एक दुर्भाग्यपूर्ण निर्णय है। अटल बिहारी वाजपेयी ने ही झारखंड का निर्माण किया था। ‘विकसित झारखंड’ बनाना उनका सपना था। उनके नाम पर बनी योजना का नाम बदलकर मदर टेरेसा के नाम पर कर दिया गया है। अटल जी झारखंड के लोगों के दिलों में गहराई से बसे हुए हैं। इस अपमान के कारण झारखंड का हर व्यक्ति नाराज है।”

#WATCH | Delhi | On Jharkhand govt renames Atal Mohalla Clinics as Mother Teresa Advanced Health Clinics, BJP MP Deepak Prakash says, "It is an unfortunate decision made by Hemant Soren's government. Atal Bihari Vajpayee was the one who formed Jharkhand. It was his dream to make… pic.twitter.com/aAk4Q4QNO9

— ANI (@ANI) July 25, 2025

Jharkhand Weather: झारखंड में भारी बारिश से तबाही

झारखंड में अगले 4 दिन भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। जमशेदपुर के पोटका प्रखंड की चकरी पंचायत के बड़ा रामगढ़ में भारी बारिश ने भारी तबाही मचाई है। मूसलाधार बारिश ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। यहां होपना मांझी का घर ढह गया। इस घटना में 12 भेड़ों की दबकर मौत हो गई। इसके अलावा दो भेड़ और एक बैल बुरी तरह घायलझ हो गए।

झारखंड में नया सैनिक स्कूल खोलने की तैयारी

रांची के तिलैया के बाद अब राज्य में एक और नए सैनिक स्कूल खोलने की तैयारियां हो रही है। शुक्रवार को मुख्य सचिव अलका तिवारी ने स्कूली शिक्षा सचिव को झारखंड में एक अतिरिक्त सैनिक स्कूल स्थापित करने का निर्देश दिया है। झारखंड मंत्रालय में आयोजित इस बैठक में मुख्य सचिव ने शिक्षा सचिव उमाशंकर सिंह को निर्देश देते हुए कहा कि राज्य में एक अतिरिक्त सैनिक स्कूल की आवश्यकता है। देश के कुछ राज्यों में 2 सैनिक स्कूल चल रहे हैं। पूरे देश की बात की जाए तो विभिन्न सैनिक स्कूलों की तुलना में, राज्य के तिलैया स्थित सैनिक स्कूल में सबसे ज्यादा 875 छात्र शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं।

रामगढ़ डीसी की तत्परता ने बचाई छात्र की जान

रामगढ़ के डीसी फैज अक अहमद मुमताज की तत्परता से एक छात्र की जान बच गई। उपायुक्त रामगढ़ फैज अक अहमद मुमताज गुरुवार को उपायुक्त द्वारा संचालित गांधी स्मारक प्लस टू मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय का निरीक्षण कर रहे थे, जब अचानक एक घटना सामने आई। निरीक्षण के दौरान उन्हें सूचना मिली कि कक्षा 12वीं के छात्र अभय कुमार के हाथ में किसी जहरीले जीव ने काटा है।

यह भी पढ़ें – Jharkhand में अगले 5 दिन भारी बारिश का अलर्ट जारी, यहां पढ़ें झारखंड की दिन भर की बड़ी खबरें

खबर मिलते ही उपायुक्त तुरंत छात्र के पास पहुंचे, जहां उन्हे छात्र अभय कुमार बेहोशी की हालत में मिला और उसके मुंह से झाग निकलने लगा है। स्थिति की गंभीरता को समझते हुए उपायुक्त ने बिना देर किए त्वरित फर्स्ट एड की व्यवस्था की। उन्होंने छात्र के हाथ का ब्लड सर्कुलेशन रोकने के लिए अपने लैपटॉप चार्जर की मदद से हाथ को कसकर बांधा और अपनी गाड़ी से उसे तुरंत सदर अस्पताल रामगढ़ पहुंचाया। तुरंत इलाज से उसकी जान बचाई जा सकीं।

About the Author

Akanksha Sharma

Editor

View All Posts
Tags: jharkhand Jharkhand News The Updates Top Stories

Continue Reading

Previous: IPL 2026 से पहले सैमसन का बड़ा फैसला! क्या राजस्थान रॉयल्स से हो जाएगी विदाई?
Next: Saiyaara ने 8 दिन में रचा इतिहास, अक्षय की ‘हाउसफुल 5’ को पछाड़ बनी ब्लॉकबस्टर

संबंधित खबरें

Jharkhand New Liquor Policy 2025: झारखंड में 1 सितंबर, 2025 से नई उत्पाद (शराब) नीति लागू होने जा रही है।
1 min read
  • वीडियो
  • झारखंड

Jharkhand: 1 सितंबर से महंगी होगी बीयर-व्हिस्की, सस्ते मिलेंगे विदेशी ब्रांड – VIDEO

Akanksha Sharma August 30, 2025
Ranchi Jharkhand Top News of 30 August: इंडिया ब्लॉक के उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार न्यायमूर्ति बी. सुदर्शन रेड्डी रांची हवाई अड्डे पर पहुंचे।
1 min read
  • झारखंड

Ranchi में उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार न्यायमूर्ति बी. सुदर्शन रेड्डी पहुंचे, निजी फर्म में बंधक 62 युवकों को पुलिस ने छुड़ाया

Akanksha Sharma August 30, 2025
RIMS-2 Jharkhand Top News of 29 August: झारखंड के पूर्व विधायक और राज्य के शिक्षा मंत्री स्वर्गीय रामदास सोरेन के श्राद्धकर्म के लिए उनके टेल्को स्थित आवास पर नेता पहुंचे।
1 min read
  • झारखंड

RIMS 2 मामले पर भाजपा ने की राज्यपाल से मुलाकात, रामदास सोरेन के श्राद्धकर्म में शामिल CM हेमंत सोरेन

Akanksha Sharma August 29, 2025

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram
  • Linkedin

लेटेस्ट न्यूज

Maratha Reservation: महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में मराठा आरक्षण के लिए मनोज जरांगे ने आंदोलन की शुरुआत करते हुए मुंबई कूच किया है।
1 min read
  • वीडियो
  • देश

Maratha Reservation: सीएम देवेंद्र फडणवीस की कुर्सी हिला देगा मराठा आरक्षण आंदोलन – VIDEO

Akanksha Sharma August 30, 2025
Jharkhand New Liquor Policy 2025: झारखंड में 1 सितंबर, 2025 से नई उत्पाद (शराब) नीति लागू होने जा रही है।
1 min read
  • वीडियो
  • झारखंड

Jharkhand: 1 सितंबर से महंगी होगी बीयर-व्हिस्की, सस्ते मिलेंगे विदेशी ब्रांड – VIDEO

Akanksha Sharma August 30, 2025
Ranchi Jharkhand Top News of 30 August: इंडिया ब्लॉक के उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार न्यायमूर्ति बी. सुदर्शन रेड्डी रांची हवाई अड्डे पर पहुंचे।
1 min read
  • झारखंड

Ranchi में उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार न्यायमूर्ति बी. सुदर्शन रेड्डी पहुंचे, निजी फर्म में बंधक 62 युवकों को पुलिस ने छुड़ाया

Akanksha Sharma August 30, 2025
MS Dhoni को BCCI ने दिया बड़ा ऑफर! क्या एक बार फिर होंगे टीम इंडिया में शामिल?
1 min read
  • खेल

MS Dhoni को BCCI ने दिया बड़ा ऑफर! क्या एक बार फिर होंगे टीम इंडिया में शामिल?

Mrinal Pathak August 30, 2025

About Our Company

Stay informed with TheUpdates.in – your go-to news portal for the latest headlines, breaking news, trending stories, and in-depth analysis. Covering politics, business, tech, sports, and entertainment, we deliver real-time, reliable updates. Explore top news that matters, anytime, anywhere. Stay ahead with trusted journalism. TheUpdates.in – Where News Meets Insight.

  • About us
  • Advertise With Us
  • Write For Us
  • Privacy Policy
  • Story Archives
  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram
  • Linkedin
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.