अमित सियाल (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)
Ramayana Join to Amit Sial: नितेश तिवारी की मेगा बजट फिल्म ‘रामायण’ को लेकर दर्शकों में जबरदस्त उत्साह है। रणबीर कपूर, साई पल्लवी और यश जैसे सुपरस्टार्स के साथ इस फिल्म की स्टारकास्ट लगातार बड़ी होती जा रही है। अब इस फिल्म में प्रतिभाशाली अभिनेता अमित सियाल की एंट्री हो गई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, अमित फिल्म में भगवान राम के सहयोगी और बाली के छोटे भाई सुग्रीव का किरदार निभाते नजर आएंगे।
दरअसल, हिंदू पौराणिक कथाओं में सुग्रीव का चरित्र बेहद अहम है। उन्होंने भगवान राम को रावण से माता सीता को छुड़ाने में महत्वपूर्ण मदद की थी। यही कारण है कि इस किरदार को पर्दे पर निभाना किसी भी कलाकार के लिए चुनौतीपूर्ण और यादगार अनुभव साबित होता है। खबरों की मानें तो अमित सियाल ने फिल्म की शूटिंग भी काफी हद तक पूरी कर ली है। उनके लुक और किरदार को और ज्यादा प्रामाणिक बनाने के लिए मेकर्स खास मेहनत कर रहे हैं।
‘रामायण’ में नजर आएंगे अमित सियाल
अमित सियाल हिंदी फिल्म इंडस्ट्री और ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर अपनी दमदार एक्टिंग से पहले ही खास पहचान बना चुके हैं। वह अजय देवगन की फिल्म ‘रेड’, वेब सीरीज ‘महारानी’ और नेटफ्लिक्स की सुपरहिट सीरीज ‘जामताड़ा’ में अपने शानदार अभिनय से दर्शकों का दिल जीत चुके हैं। इसी साल वह ‘रेड 2’ में भी नजर आए थे, जहां उन्होंने लल्लन सुधीर का किरदार निभाया था। अब ‘रामायण’ में सुग्रीव का रोल निभाना उनके करियर के लिए बड़ा योगदान होगा।
ये भी पढ़ें- Zareen Khan पवन सिंह संग मचाएंगी तहलका, पहली बार भोजपुरी गाने में दिखेगी दोनों की केमिस्ट्री
नितेश तिवारी इस फिल्म को अपने ड्रीम प्रोजेक्ट के तौर पर बना रहे हैं। यह फिल्म दो पार्ट्स में रिलीज होगी और इसका बजट करीब 4000 करोड़ रुपए बताया जा रहा है। इस मेगा प्रोजेक्ट को नमित मल्होत्रा प्रोड्यूस कर रहे हैं। फिल्म की भव्यता का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि इसमें भारत के साथ-साथ इंटरनेशनल लेवल की तकनीक और वीएफएक्स का इस्तेमाल होगा।
फिल्म के स्टारकास्ट
स्टारकास्ट की बात करें तो रणबीर कपूर भगवान राम, साई पल्लवी माता सीता और यश रावण की भूमिका में नजर आएंगे। वहीं, सनी देओल भगवान हनुमान का किरदार निभाएंगे और रवि दुबे लक्ष्मण के रूप में दिखाई देंगे। इसके अलावा लारा दत्ता और इंदिरा कृष्णन जैसे कलाकार भी फिल्म का हिस्सा हैं।
फिल्म का पहला पार्ट दिवाली 2026 पर रिलीज होगा, जबकि दूसरा पार्ट भी उसी साल दिवाली पर ही सिनेमाघरों में दस्तक देगा। दर्शकों को इस फिल्म से काफी उम्मीदें हैं और अब अमित सियाल का सुग्रीव वाला किरदार निश्चित रूप से इसे और खास बना देगा।