खेसारी लाल यादव और आकांक्षा पुरी (फोटो-सोर्स, सोशल मीडिया)
Khesari Lal Yadav-Akanksha Puri: भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव न सिर्फ अपनी दमदार एक्टिंग और गायकी के लिए बल्कि अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी अक्सर चर्चा में रहते हैं। एक ओर जहां वह इंडस्ट्री में कई हिट फिल्में और गाने दे चुके हैं, वहीं दूसरी ओर उनका नाम समय-समय पर कई अभिनेत्रियों से भी जुड़ता रहा है।
हाल के दिनों में खेसारी लाल का नाम टीवी और साउथ इंडस्ट्री की पॉपुलर एक्ट्रेस आकांक्षा पुरी से जोड़ा गया। दोनों को कई म्यूजिक वीडियोज में साथ देखा गया, जिससे फैंस के बीच अफवाहें उड़ने लगीं कि दोनों के बीच कुछ खास चल रहा है। इस पर अब पहली बार आकांक्षा पुरी ने चुप्पी तोड़ी है।
खेसारी लाल यादव संग अफेयर पर आकांक्षा पुरी ने किया रिएक्ट
आकांक्षा पुरी ने एक इंटरव्यू के दौरान साफ-साफ कहा कि खेसारी उनके बेहद खास दोस्त हैं और वह उनके दिल के करीब हैं। उन्होंने कहा, “मैं एक आर्टिस्ट के तौर पर खेसारी जी की बहुत इज्जत करती हूं। हम दोनों के बीच जो रिश्ता है, वह काम से पहले का है और यह हमेशा बना रहेगा। लोग कुछ भी कहते रहें, इससे मुझे फर्क नहीं पड़ता।”
आकांक्षा ने यह भी कहा कि दोस्ती में मस्ती-मजाक चलता रहता है और दोनों के बीच की बॉन्डिंग को गलत तरीके से न देखा जाए। उन्होंने यह भी साफ किया कि वह खेसारी को दिल से सम्मान देती हैं और उन्हें हमेशा स्पेशल मानती रहेंगी।
साल 2006 में भोजपुरी सुपरस्टार ने की थी शादी
बता दें कि खेसारी लाल यादव शादीशुदा हैं। उन्होंने साल 2006 में चंदा देवी से विवाह किया था। उनके दो बच्चे हैं, बेटी कृति और बेटा ऋषव। हालांकि, शादीशुदा होने के बावजूद खेसारी का नाम कई बार दूसरी अभिनेत्रियों के साथ जोड़ा गया है, लेकिन उन्होंने हमेशा इन बातों से किनारा किया है।
फिलहाल आकांक्षा पुरी की इस प्रतिक्रिया से यह स्पष्ट हो गया है कि दोनों के बीच सिर्फ गहरी दोस्ती है। दोनों कलाकारों के बीच प्रोफेशनल के साथ-साथ एक मजबूत रिश्ता है।