Skip to content
June 3, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram
  • Linkedin

The Updates

Where News Meets Insight

+91 98101 17682 (1)

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram
  • Linkedin
Primary Menu
  • Home
  • झारखंड
    • झारखंड के सपूत
  • बिहार
  • वेब स्टोरीज
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • एंटरटेनमेंट
  • धर्म
  • रुपया-पैसा
  • टेक्नोलॉजी
  • अन्य
    • क्राइम
    • जिला
    • विचार
    • वीडियो
Subscribe
  • Home
  • एंटरटेनमेंट
  • ‘शक्ति’ बन थिएटर में धमाल मचाएंगी अक्षरा सिंह, टीजर हुआ रिलीज, जानें कब दस्तक देगी फिल्म
  • एंटरटेनमेंट

‘शक्ति’ बन थिएटर में धमाल मचाएंगी अक्षरा सिंह, टीजर हुआ रिलीज, जानें कब दस्तक देगी फिल्म

अक्षरा सिंह एक बार फिर अपने दमदार किरदार से दर्शकों का दिल जीतने को तैयार हैं। उनकी अपकमिंग फिल्म ‘रूद्र शक्ति’ का टीजर हाल ही में रिलीज कर दिया गया है, जो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
Sanatan Marandi June 26, 2025 1 min read
'शक्ति' बन थिएटर में धमाल मचाएंगी अक्षरा सिंह, टीजर हुआ रिलीज, जानें कब दस्तक देगी फिल्म

अक्षरा सिंह (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)

मुंबई: भोजपुरी सिनेमा की सुपरस्टार और फैन्स की चहेती अभिनेत्री अक्षरा सिंह एक बार फिर से धमाल मचाने के लिए तैयार हैं। इस बार वो लेकर आ रही हैं एक ऐसी फिल्म, जिसमें प्यार भी है, पावर भी है और जबरदस्त एक्शन भी। अक्षरा की नई भोजपुरी फिल्म ‘रूद्र शक्ति’ का टीजर हाल ही में रिलीज कर दिया गया है और इसे दर्शकों से शानदार प्रतिक्रिया मिल रही है।

टीजर में अक्षरा सिंह एक पावरफुल महिला किरदार ‘शक्ति’ के रूप में नजर आ रही हैं, जबकि उनके अपोजिट नजर आएंगे एक्टर विक्रांत, जो ‘रूद्र’ की भूमिका में हैं। टीजर में दोनों की केमिस्ट्री के साथ-साथ दमदार डायलॉग्स और इमोशन्स की झलक ने इस फिल्म के लिए दर्शकों की एक्साइटमेंट को और बढ़ा दिया है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Bibhuti Entertainment (@bibhutientertainment)


‘रूद्र शक्ति’ की कहानी 
फिल्म ‘रूद्र शक्ति’ एक लव स्टोरी है जिसमें प्यार और एक्शन की दिलचस्प कहानी देखने को मिलेगी। यह फिल्म 18 जुलाई 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी। फिल्म का निर्देशन किया है निशांत सी शेखर ने, जबकि इसके निर्माता हैं सीबी सिंह और राजीव सिंह। फिल्म का निर्माण बड़े लेवल पर किया गया है, जो सामने आए टीजर में साफ नजर आ रहा है।

अक्षरा सिंह की फैन फॉलोइंग किसी सुपरस्टार से कम नहीं है। इंस्टाग्राम पर उनके 6 मिलियन से ज्यादा फॉलोअर्स हैं। हर फिल्म, गाने और इवेंट को लेकर उनके फैन्स काफी एक्साइटेड रहते हैं। ऐसे में ‘रूद्र शक्ति’ को लेकर भी उत्साह देखने लायक है।

सिर्फ फिल्म ही नहीं, अक्षरा सिंह अपने म्यूजिक प्रोजेक्ट्स को लेकर भी सुर्खियों में रहती हैं। हाल ही में उनका नया गाना “उल्टी पाला मार के” रिलीज हुआ है, जिसे उन्होंने खुद अपनी आवाज दी है। इस गाने के लिरिक्स वरुण राज ने लिखे हैं और इसे अक्षरा सिंह के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है। गाने में उनका अंदाज और खूबसूरती फैंस को बेहद पसंद आ रही है।

इस फिल्म मेें जल्द दिखेंगी अक्षरा सिंह 
वर्क फ्रंट की बात करें तो अक्षरा सिंह जल्द ही आम्रपाली दुबे और दिनेश लाल यादव निरहुआ के साथ एक और चर्चित फिल्म ‘चार फेरे सात वचन’ में भी नजर आएंगी। ऐसे में अक्षरा सिंह का यह साल फुल एक्शन और एंटरटेनमेंट से भरपूर होने वाला है।

 

About the Author

Sanatan Marandi

Editor

View All Posts

Continue Reading

Previous: “ये सिर्फ मेरी नहीं, बल्कि ये 140 करोड़ भारतीयों की उड़ान है…अंतरिक्ष से शुभांशु शुक्ला
Next: राष्ट्रपति मुर्मू ने अस्पताल में जाना शिबू सोरेन का हाल, सीएम हेमंत सोरेन से भी की मुलाकात

संबंधित खबरें

pawan singh and anjali raghav
1 min read
  • एंटरटेनमेंट

भरे मंच पर पवन सिंह ने की घटिया हरकत, अंजलि राघव की छुई कमर, अब एक्ट्रेस ने तोड़ी चुप्पी

Sanatan Marandi August 30, 2025
बेहद खूबसूरत हैं मनोज तिवारी की बेटी, बॉलीवुड एक्ट्रेसेस को देती हैं टक्कर
1 min read
  • एंटरटेनमेंट

बेहद ग्लैमरस हैं मनोज तिवारी की बेटी, एक्ट्रेसेस को देती हैं टक्कर; सिंगिंग-पॉलिटिक्स में बना चुकीं पहचान

Sanatan Marandi August 29, 2025
Yo Yo Honey Singh का नया गाना 'MASHOOQA' रिलीज, सिर्फ 6 घंटे में मिला 1 मिलियन व्यूज
1 min read
  • एंटरटेनमेंट

Yo Yo Honey Singh के ‘MASHOOQA’ गाने ने मचाया, सिर्फ 6 घंटे में मिले मिलियन व्यूज

Sanatan Marandi August 28, 2025

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram
  • Linkedin

लेटेस्ट न्यूज

Maratha Reservation: महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में मराठा आरक्षण के लिए मनोज जरांगे ने आंदोलन की शुरुआत करते हुए मुंबई कूच किया है।
1 min read
  • वीडियो
  • देश

Maratha Reservation: सीएम देवेंद्र फडणवीस की कुर्सी हिला देगा मराठा आरक्षण आंदोलन – VIDEO

Akanksha Sharma August 30, 2025
Jharkhand New Liquor Policy 2025: झारखंड में 1 सितंबर, 2025 से नई उत्पाद (शराब) नीति लागू होने जा रही है।
1 min read
  • वीडियो
  • झारखंड

Jharkhand: 1 सितंबर से महंगी होगी बीयर-व्हिस्की, सस्ते मिलेंगे विदेशी ब्रांड – VIDEO

Akanksha Sharma August 30, 2025
Ranchi Jharkhand Top News of 30 August: इंडिया ब्लॉक के उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार न्यायमूर्ति बी. सुदर्शन रेड्डी रांची हवाई अड्डे पर पहुंचे।
1 min read
  • झारखंड

Ranchi में उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार न्यायमूर्ति बी. सुदर्शन रेड्डी पहुंचे, निजी फर्म में बंधक 62 युवकों को पुलिस ने छुड़ाया

Akanksha Sharma August 30, 2025
MS Dhoni को BCCI ने दिया बड़ा ऑफर! क्या एक बार फिर होंगे टीम इंडिया में शामिल?
1 min read
  • खेल

MS Dhoni को BCCI ने दिया बड़ा ऑफर! क्या एक बार फिर होंगे टीम इंडिया में शामिल?

Mrinal Pathak August 30, 2025

About Our Company

Stay informed with TheUpdates.in – your go-to news portal for the latest headlines, breaking news, trending stories, and in-depth analysis. Covering politics, business, tech, sports, and entertainment, we deliver real-time, reliable updates. Explore top news that matters, anytime, anywhere. Stay ahead with trusted journalism. TheUpdates.in – Where News Meets Insight.

  • About us
  • Advertise With Us
  • Write For Us
  • Privacy Policy
  • Story Archives
  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram
  • Linkedin
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.