Skip to content
June 3, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram
  • Linkedin

The Updates

Where News Meets Insight

+91 98101 17682 (1)

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram
  • Linkedin
Primary Menu
  • Home
  • झारखंड
    • झारखंड के सपूत
  • बिहार
  • वेब स्टोरीज
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • एंटरटेनमेंट
  • धर्म
  • रुपया-पैसा
  • टेक्नोलॉजी
  • अन्य
    • क्राइम
    • जिला
    • विचार
    • वीडियो
Subscribe
  • Home
  • जरा हटके
  • Viral Video: जंगल में शराब पीते पकड़े गए BJP और TMC नेता, वायरल वीडियो से बंगाल की राजनीति गरमाई
  • जरा हटके

Viral Video: जंगल में शराब पीते पकड़े गए BJP और TMC नेता, वायरल वीडियो से बंगाल की राजनीति गरमाई

पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी में भाजपा और तृणमूल कांग्रेस के दो नेताओं का जंगल में शराब पीते हुए वीडियो वायरल हो गया है। ग्रामीणों ने दोनों को रंगे हाथों पकड़ लिया, जिसके बाद इलाके में हंगामा मच गया। इस घटना को लेकर राज्य की राजनीति भी गरमा गई है।
Mrinal Pathak July 11, 2025 1 min read
Viral Video: जंगल में शराब पीते पकड़े गए BJP और TMC नेता, वायरल वीडियो से बंगाल की राजनीति गरमाई

टीएमसी नेता और भाजपा महिला नेता शराब पीते पकड़े गए (सोर्स- सोशल मीडिया)

Viral Video: पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी जिले में दो नेताओं के जंगल में शराब पीते हुए पकड़े जाने के बाद बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। बताया जा रहा है कि इनमें से एक भारतीय जनता पार्टी की महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष और दूसरी सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस की पंचायत समिति की अध्यक्ष हैं।

ग्रामीणों ने इन दोनों नेताओं को जंगल में शराब पीते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया और उनका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। फिलहाल, भाजपा और तृणमूल कांग्रेस दोनों ही पार्टियों ने इस मामले पर कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है।

कार में ड्राइवर समेत तीन लोग मौजूद

इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक, भाजपा नेता का नाम दीपा बनिक अधिकारी बताया जा रहा है। वहीं, तृणमूल कांग्रेस के नेता पंचानन रॉय हैं, जो जिला स्तर के नेता माने जाते हैं। वायरल वीडियो में कार में एक तीसरा व्यक्ति भी नजर आ रहा है, जिसे ड्राइवर बताया गया है। यह पूरी घटना अपलचंद जंगल के पास हुई। ग्रामीणों ने जब कार को काफी देर तक एक ही जगह पर खड़ा देखा तो उन्हें शक हुआ और भीड़ ने मौके पर पहुँचकर कार में बैठे लोगों को बाहर आने को कहा।

जलपाईगुड़ी: ग्रामीणों ने साथ में शराब पीते TMC और BJP नेता को पकड़ा

—BJP नेत दीपा बनिक अधिकारी और TMC के पंचायत समिति अध्यक्ष पंचानन रॉय साथ में पी रहे थे शराब#Jalpaiguri #BJP #WilliamEst #JAEMIN #railwayreform pic.twitter.com/SfJzW8JA5c

— Jaya Singh. (@SinghJaya_) July 10, 2025

ग्रामीणों ने की घेराबंदी, विरोध प्रदर्शन

भीड़ ने जब अंदर बैठे लोगों को बाहर निकाला तो पता चला कि ये भाजपा और तृणमूल कांग्रेस के नेता हैं। इसके बाद गुस्साए ग्रामीणों ने कार को घेर लिया और जमकर विरोध प्रदर्शन किया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, शराब पार्टी का आयोजन पंचानन रॉय ने ही किया था। वायरल वीडियो में दीपा बनिक अधिकारी को कार की पिछली सीट से उतरते हुए देखा जा सकता है। वहीं, ड्राइवर शीशा ऊपर करने की कोशिश करता दिख रहा है।

दोनों नेता मौके से हुए फरार

वीडियो में देखा गया कि अधिकारी कार से उतरकर अपनी दूसरी गाड़ी में बैठकर वहाँ से चली जाती हैं। वहीं, ग्रामीणों ने रॉय और ड्राइवर को रोकने की कोशिश की, लेकिन कुछ देर बाद वे दोनों भी वहाँ से भाग निकले। इस घटना ने पूरे इलाके में सनसनी मचा दी है और अब राज्य में इसको लेकर सियासत भी गरमा गई है।

दीपा बनिक अधिकारी ने बताया साजिश

इस घटना के बाद वामपंथी दलों ने कड़ा विरोध दर्ज कराते हुए इसे शर्मनाक बताया है। वहीं, दीपा बनिक अधिकारी ने सफाई दी है कि यह उनके खिलाफ राजनीतिक साजिश है और उन्हें झूठा फंसाया जा रहा है।

About the Author

Mrinal Pathak

Editor

View All Posts
Tags: BJP Social Media TMC Viral Video

Continue Reading

Previous: Kanwar Yatra 2025: आज से शुरू हुई कांवड़ यात्रा, नियमों का न करें उल्लंघन वरना निष्फल रहेगी यात्रा
Next: IND vs ENG: लॉर्ड्स टेस्ट में जब गिल की जगह कप्तानी करने लगे केएल राहुल, जानें आखिर क्यों लिया गया ये फैसला

संबंधित खबरें

Aarambh 5.0
1 min read
  • बिहार
  • जरा हटके

Aarambh 5.0: जेवियर यूनिवर्सिटी की फ्रेशर्स पार्टी में झूमे छात्र, ज़ोइन बने मिस्टर फ्रेशर और संजना बनीं मिस फ्रेशर

The Updates Digital Desk August 18, 2025
Viral Video: जापान के होशी ताकायुकी ने छोड़ा करोड़ों का कारोबार, अब शिव भक्ति में लीन
1 min read
  • जरा हटके

Viral Video: जापान के होशी ताकायुकी ने छोड़ा करोड़ों का कारोबार, अब शिव भक्ति में लीन

Mrinal Pathak July 28, 2025
Judge Viral Video: बिना वकील हाई कोर्ट पहुंचा बुजुर्ग…जज ने जो किया वो देख भावुक हो गया देश
1 min read
  • जरा हटके

Judge Viral Video: बिना वकील हाई कोर्ट पहुंचा बुजुर्ग…जज ने जो किया वो देख भावुक हो गया देश

Mrinal Pathak July 17, 2025

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram
  • Linkedin

लेटेस्ट न्यूज

Maratha Reservation: महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में मराठा आरक्षण के लिए मनोज जरांगे ने आंदोलन की शुरुआत करते हुए मुंबई कूच किया है।
1 min read
  • वीडियो
  • देश

Maratha Reservation: सीएम देवेंद्र फडणवीस की कुर्सी हिला देगा मराठा आरक्षण आंदोलन – VIDEO

Akanksha Sharma August 30, 2025
Jharkhand New Liquor Policy 2025: झारखंड में 1 सितंबर, 2025 से नई उत्पाद (शराब) नीति लागू होने जा रही है।
1 min read
  • वीडियो
  • झारखंड

Jharkhand: 1 सितंबर से महंगी होगी बीयर-व्हिस्की, सस्ते मिलेंगे विदेशी ब्रांड – VIDEO

Akanksha Sharma August 30, 2025
Ranchi Jharkhand Top News of 30 August: इंडिया ब्लॉक के उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार न्यायमूर्ति बी. सुदर्शन रेड्डी रांची हवाई अड्डे पर पहुंचे।
1 min read
  • झारखंड

Ranchi में उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार न्यायमूर्ति बी. सुदर्शन रेड्डी पहुंचे, निजी फर्म में बंधक 62 युवकों को पुलिस ने छुड़ाया

Akanksha Sharma August 30, 2025
MS Dhoni को BCCI ने दिया बड़ा ऑफर! क्या एक बार फिर होंगे टीम इंडिया में शामिल?
1 min read
  • खेल

MS Dhoni को BCCI ने दिया बड़ा ऑफर! क्या एक बार फिर होंगे टीम इंडिया में शामिल?

Mrinal Pathak August 30, 2025

About Our Company

Stay informed with TheUpdates.in – your go-to news portal for the latest headlines, breaking news, trending stories, and in-depth analysis. Covering politics, business, tech, sports, and entertainment, we deliver real-time, reliable updates. Explore top news that matters, anytime, anywhere. Stay ahead with trusted journalism. TheUpdates.in – Where News Meets Insight.

  • About us
  • Advertise With Us
  • Write For Us
  • Privacy Policy
  • Story Archives
  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram
  • Linkedin
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.