Skip to content
June 3, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram
  • Linkedin

The Updates

Where News Meets Insight

+91 98101 17682 (1)

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram
  • Linkedin
Primary Menu
  • Home
  • झारखंड
    • झारखंड के सपूत
  • बिहार
  • वेब स्टोरीज
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • एंटरटेनमेंट
  • धर्म
  • रुपया-पैसा
  • टेक्नोलॉजी
  • अन्य
    • क्राइम
    • जिला
    • विचार
    • वीडियो
Subscribe
  • Home
  • बिहार
  • DPS Patna ईस्ट में शिक्षकों ने सीखी पढ़ाने की नई भाषा, अब क्लास में गूंजेंगी कहानियां
  • बिहार

DPS Patna ईस्ट में शिक्षकों ने सीखी पढ़ाने की नई भाषा, अब क्लास में गूंजेंगी कहानियां

DPS, Patna: दिल्ली पब्लिक स्कूल, पटना ईस्ट में केंद्रीय शिक्षा संस्था द्वारा ‘कहानी सुनाना: एक शैक्षणिक प्रक्रिया’ विषय पर एक प्रभावशाली प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
The Updates Digital Desk July 21, 2025 1 min read
DPS Patna ईस्ट में शिक्षकों ने सीखी पढ़ाने की नई भाषा, अब क्लास में गूंजेंगी कहानियां

DPS Patna

DPS Patna: दिल्ली पब्लिक स्कूल, पटना ईस्ट में केंद्रीय शिक्षा संस्था द्वारा ‘कहानी सुनाना: एक शैक्षणिक प्रक्रिया’ विषय पर एक प्रभावशाली प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला का उद्घाटन विद्यालय के प्राचार्य डॉ. राकेश अल्फ्रेड, डीएलएड हेड मोहम्मद अफाक इक़बाल और मुख्य वक्ता रजनीति मेहता एवं सुष्री भूपता ने किया।

इस कार्यशाला का उद्देश्य शिक्षकों एवं प्रतिनिधियों को शैक्षणिक क्षेत्र में कहानी सुनाने की कला को समझना और अपनाना था। कार्यक्रम में भाग ले रहे शिक्षकों को बताया गया कि कहानी सुनाना केवल रचनात्मकता को ही नहीं बढ़ाता बल्कि यह बच्चों के समग्र शिक्षण अनुभव को भी समृद्ध करता है। शिक्षकों ने जाना कि कैसे कहानी के माध्यम से छात्रों को उनके दैनिक जीवन से जोड़ते हुए पाठों को अधिक प्रभावशाली और यादगार बनाया जा सकता है।

कार्यक्रम में विभिन्न कार्यशालाओं का आयोजन किया गया, जिसमें प्रतिभागियों ने स्वयं कहानियाँ तैयार कीं और उन्हें प्रस्तुत भी किया। इन सत्रों के माध्यम से शिक्षकों को संप्रेषण कौशल, कहानी कहने की तकनीक, और छात्रों के साथ जुड़ाव बनाने के तरीके सिखाए गए।

यह भी पढ़ें: DPS Patna ईस्ट में छात्र परिषद ने संभाली कमान, युवा नेताओं ने ली सेवा और निष्ठा की शपथ

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्राचार्य डॉ. राकेश अल्फ्रेड ने कहा, “कहानी सुनाना एक पुरानी कला है जो आज भी सबसे प्रभावी शैक्षणिक उपकरणों में से एक है। यह बच्चों के मन में नए विचारों की नींव रखती है।”

कार्यशाला के माध्यम से शिक्षकों को प्रेरित किया गया कि वे अपनी शिक्षण पद्धति में रचनात्मकता और तकनीकी दृष्टिकोण को शामिल करें, ताकि शिक्षा को अधिक प्रभावशाली और आनंददायक बनाया जा सके।

दिल्ली पब्लिक स्कूल, पटना ईस्ट द्वारा आयोजित यह कार्यक्रम न केवल शिक्षकों के कौशल को बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम था, बल्कि यह नवाचार और शैक्षणिक उत्कृष्टता के लिए स्कूल की प्रतिबद्धता का परिचायक भी रहा।

About the Author

The Updates Digital Desk

Administrator

Visit Website View All Posts
Tags: bihar The Updates Top Stories

Continue Reading

Previous: Bihar राज्य सबजूनियर शतरंज प्रतियोगिता में नवादा और भोजपुर ने मारी बाजी
Next: DPS Patna ईस्ट में 22 जुलाई को आयोजित होगी तीसरी इंटर-स्कूल तैराकी प्रतियोगिता ‘The Aqua Quest-2025’

संबंधित खबरें

Bihar News: बिहार के नालंदा जिले के मलवां गांव में ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार और हिलसा विधायक कृष्ण मुरारी उर्फ ​​प्रेम मुखिया पर गुस्साए ग्रामीणों ने हमला कर दिया।
1 min read
  • वीडियो
  • बिहार

Bihar में धोती पकड़ कर भागे नेता, ग्रामीणों ने खूब दौड़ाया, VIDEO में देखें क्या है पूरा मामला

Akanksha Sharma August 29, 2025
S.R Shiksha Samrat School के एलुमनी डॉ. विवेक आनंद ने नीट-पीजी में हासिल किया 55वां स्थान, शिक्षा सम्राट परिवार में हर्ष की लहर
1 min read
  • बिहार

S.R Shiksha Samrat School के एलुमनी डॉ. विवेक आनंद ने नीट-पीजी में हासिल किया 55वां स्थान, शिक्षा सम्राट परिवार में हर्ष की लहर

The Updates Digital Desk August 20, 2025
Aarambh 5.0
1 min read
  • बिहार
  • जरा हटके

Aarambh 5.0: जेवियर यूनिवर्सिटी की फ्रेशर्स पार्टी में झूमे छात्र, ज़ोइन बने मिस्टर फ्रेशर और संजना बनीं मिस फ्रेशर

The Updates Digital Desk August 18, 2025

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram
  • Linkedin

लेटेस्ट न्यूज

Maratha Reservation: महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में मराठा आरक्षण के लिए मनोज जरांगे ने आंदोलन की शुरुआत करते हुए मुंबई कूच किया है।
1 min read
  • वीडियो
  • देश

Maratha Reservation: सीएम देवेंद्र फडणवीस की कुर्सी हिला देगा मराठा आरक्षण आंदोलन – VIDEO

Akanksha Sharma August 30, 2025
Jharkhand New Liquor Policy 2025: झारखंड में 1 सितंबर, 2025 से नई उत्पाद (शराब) नीति लागू होने जा रही है।
1 min read
  • वीडियो
  • झारखंड

Jharkhand: 1 सितंबर से महंगी होगी बीयर-व्हिस्की, सस्ते मिलेंगे विदेशी ब्रांड – VIDEO

Akanksha Sharma August 30, 2025
Ranchi Jharkhand Top News of 30 August: इंडिया ब्लॉक के उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार न्यायमूर्ति बी. सुदर्शन रेड्डी रांची हवाई अड्डे पर पहुंचे।
1 min read
  • झारखंड

Ranchi में उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार न्यायमूर्ति बी. सुदर्शन रेड्डी पहुंचे, निजी फर्म में बंधक 62 युवकों को पुलिस ने छुड़ाया

Akanksha Sharma August 30, 2025
MS Dhoni को BCCI ने दिया बड़ा ऑफर! क्या एक बार फिर होंगे टीम इंडिया में शामिल?
1 min read
  • खेल

MS Dhoni को BCCI ने दिया बड़ा ऑफर! क्या एक बार फिर होंगे टीम इंडिया में शामिल?

Mrinal Pathak August 30, 2025

About Our Company

Stay informed with TheUpdates.in – your go-to news portal for the latest headlines, breaking news, trending stories, and in-depth analysis. Covering politics, business, tech, sports, and entertainment, we deliver real-time, reliable updates. Explore top news that matters, anytime, anywhere. Stay ahead with trusted journalism. TheUpdates.in – Where News Meets Insight.

  • About us
  • Advertise With Us
  • Write For Us
  • Privacy Policy
  • Story Archives
  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram
  • Linkedin
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.