Skip to content
June 3, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram
  • Linkedin

The Updates

Where News Meets Insight

+91 98101 17682 (1)

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram
  • Linkedin
Primary Menu
  • Home
  • झारखंड
    • झारखंड के सपूत
  • बिहार
  • वेब स्टोरीज
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • एंटरटेनमेंट
  • धर्म
  • रुपया-पैसा
  • टेक्नोलॉजी
  • अन्य
    • क्राइम
    • जिला
    • विचार
    • वीडियो
Subscribe
  • Home
  • बिहार
  • ‘JDU के टिकट अब अमित शाह बांटेंगे, संजय झा BJP-RSS के आदमी हैं’, जानिए तेजस्वी यादव ने क्यों कही ये बात
  • बिहार
  • देश

‘JDU के टिकट अब अमित शाह बांटेंगे, संजय झा BJP-RSS के आदमी हैं’, जानिए तेजस्वी यादव ने क्यों कही ये बात

Bihar Politics: पटना में आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में तेजस्वी यादव ने नीतीश कुमार की अगुवाई वाली एनडीए सरकार की कार्यशैली और विकास के दावों पर गंभीर सवाल उठाया। तेजस्वी ने कहा कि जदयू की असल कमान अब भाजपा के हाथ में है।
The Updates Digital Desk June 21, 2025 1 min read
तेजस्वी का तीखा वार: "JDU के टिकट अब अमित शाह बांटेंगे, संजय झा BJP-RSS के आदमी हैं"

तेजस्वी यादव, फोटो - सोशल मीडिया

Bihar Politics: बिहार में विधानसभा चुनाव नजदीक आ गया हैं और इसे लेकर सियासी पारा दिन-ब-दिन चढ़ता जा रहा है। इस माहौल में आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने सत्ता पक्ष, खासकर जेडीयू और बीजेपी पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने दावा किया कि जेडीयू में अब टिकटों का बंटवारा खुद केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह करेंगे, जबकि पार्टी के वरिष्ठ नेता संजय झा को उन्होंने “BJP-RSS का आदमी” बताते हुए सीधे तौर पर निशाने पर लिया।

पटना में आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में तेजस्वी ने नीतीश कुमार की अगुवाई वाली एनडीए सरकार की कार्यशैली और विकास के दावों पर भी गंभीर सवाल उठाए। उन्होंने कहा, “क्या बिहार में आईटी पार्क, स्पेशल इकोनॉमिक जोन, इंडस्ट्रियल क्लस्टर, सेमीकंडक्टर फैक्ट्री, टेक्सटाइल और फूड प्रोसेसिंग यूनिट्स, या कोई एजुकेशनल हब बना? इन सबका सपना जनता को दिखाया गया, लेकिन हकीकत में कुछ नहीं हुआ।”

नीतीश और पीएम मोदी पर तेजस्वी ने उठाया सवाल

आरजेडी नेता और बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने आगे कहा कि जदयू की असल कमान अब भाजपा के हाथ में है। इस बयान से साफ है कि तेजस्वी अब खुद को मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार के तौर पर स्थापित कर रहे हैं। उन्होंने नीतीश और मोदी सरकार के अब तक के शासन पर सवाल उठाते हुए कहा, “20 साल तक नीतीश रहे और 11 साल से नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री हैं, फिर भी राज्य में न तो कोई सेमीकंडक्टर यूनिट है, न ही कोई बड़ा इंडस्ट्रियल पार्क। अगर हमें मौका मिला, तो हम ये सब करके दिखाएंगे। यह हमारा विजन है-बिहार का सर्वांगीण विकास।”

दूसरी ओर सीएम नीतीश ने सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना में बढ़ोतरी का किया ऐलान

वहीं दूसरी ओर, इसी दिन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के तहत एक बड़ा ऐलान किया। उन्होंने घोषणा की कि अब राज्य के वृद्धजनों, विधवा महिलाओं और दिव्यांगजनों को हर महीने 1100 रुपये पेंशन मिलेगी, जो पहले 400 रुपये थी। यह नई राशि जुलाई से लागू होगी और हर महीने की 10 तारीख को लाभार्थियों के खातों में भेजी जाएगी।

सीएम नीतीश ने इस मौके पर कहा, “बुजुर्ग हमारे समाज की अमूल्य धरोहर हैं। उनका सम्मानजनक जीवन हमारी प्राथमिकता है। हम उनके लिए हर संभव प्रयास करेंगे।”

About the Author

The Updates Digital Desk

Administrator

Visit Website View All Posts
Tags: Bihar Assembly Elections Bihar News Nitish Kumar Tejashwi Yadav Top Stories

Continue Reading

Previous: बिहार चुनाव से पहले सीएम नीतीश का बड़ा दांव, बुजुर्ग-दिव्यांग और विधवा पेंशन में तीन गुना बढ़ोतरी का किया ऐलान
Next: Jharkhand में बाढ़ के कारण कई पुल टूटे, वीडियो में देखें तबाही का मंजर

संबंधित खबरें

Maratha Reservation: महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में मराठा आरक्षण के लिए मनोज जरांगे ने आंदोलन की शुरुआत करते हुए मुंबई कूच किया है।
1 min read
  • वीडियो
  • देश

Maratha Reservation: सीएम देवेंद्र फडणवीस की कुर्सी हिला देगा मराठा आरक्षण आंदोलन – VIDEO

Akanksha Sharma August 30, 2025
Bihar News: बिहार के नालंदा जिले के मलवां गांव में ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार और हिलसा विधायक कृष्ण मुरारी उर्फ ​​प्रेम मुखिया पर गुस्साए ग्रामीणों ने हमला कर दिया।
1 min read
  • वीडियो
  • बिहार

Bihar में धोती पकड़ कर भागे नेता, ग्रामीणों ने खूब दौड़ाया, VIDEO में देखें क्या है पूरा मामला

Akanksha Sharma August 29, 2025
Voter Adhikar Yatra: कांग्रेस सांसद राहुल गांधी वोटर अधिकार यात्रा कर रहे है। इस दौरान वे बिहार के मुजफ्फरपुर पहुंचे, जहां उन्होंने बड़ी संख्या में मौजूद लोगों को संबोधित किया।
1 min read
  • देश

Voter Adhikar Yatra: ‘अग्निवीर शहीद नहीं कहलाते’ राहुल गांधी संग तेजस्वी ने सरकार पर बोला हमला, कहा- 6 महीने में…

Akanksha Sharma August 27, 2025

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram
  • Linkedin

लेटेस्ट न्यूज

Maratha Reservation: महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में मराठा आरक्षण के लिए मनोज जरांगे ने आंदोलन की शुरुआत करते हुए मुंबई कूच किया है।
1 min read
  • वीडियो
  • देश

Maratha Reservation: सीएम देवेंद्र फडणवीस की कुर्सी हिला देगा मराठा आरक्षण आंदोलन – VIDEO

Akanksha Sharma August 30, 2025
Jharkhand New Liquor Policy 2025: झारखंड में 1 सितंबर, 2025 से नई उत्पाद (शराब) नीति लागू होने जा रही है।
1 min read
  • वीडियो
  • झारखंड

Jharkhand: 1 सितंबर से महंगी होगी बीयर-व्हिस्की, सस्ते मिलेंगे विदेशी ब्रांड – VIDEO

Akanksha Sharma August 30, 2025
Ranchi Jharkhand Top News of 30 August: इंडिया ब्लॉक के उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार न्यायमूर्ति बी. सुदर्शन रेड्डी रांची हवाई अड्डे पर पहुंचे।
1 min read
  • झारखंड

Ranchi में उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार न्यायमूर्ति बी. सुदर्शन रेड्डी पहुंचे, निजी फर्म में बंधक 62 युवकों को पुलिस ने छुड़ाया

Akanksha Sharma August 30, 2025
MS Dhoni को BCCI ने दिया बड़ा ऑफर! क्या एक बार फिर होंगे टीम इंडिया में शामिल?
1 min read
  • खेल

MS Dhoni को BCCI ने दिया बड़ा ऑफर! क्या एक बार फिर होंगे टीम इंडिया में शामिल?

Mrinal Pathak August 30, 2025

About Our Company

Stay informed with TheUpdates.in – your go-to news portal for the latest headlines, breaking news, trending stories, and in-depth analysis. Covering politics, business, tech, sports, and entertainment, we deliver real-time, reliable updates. Explore top news that matters, anytime, anywhere. Stay ahead with trusted journalism. TheUpdates.in – Where News Meets Insight.

  • About us
  • Advertise With Us
  • Write For Us
  • Privacy Policy
  • Story Archives
  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram
  • Linkedin
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.