Skip to content
June 3, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram
  • Linkedin

The Updates

Where News Meets Insight

+91 98101 17682 (1)

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram
  • Linkedin
Primary Menu
  • Home
  • झारखंड
    • झारखंड के सपूत
  • बिहार
  • वेब स्टोरीज
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • एंटरटेनमेंट
  • धर्म
  • रुपया-पैसा
  • टेक्नोलॉजी
  • अन्य
    • क्राइम
    • जिला
    • विचार
    • वीडियो
Subscribe
  • Home
  • बिहार
  • Bihar Bandh: बिहार में महागठबंधन का चक्का जाम, ट्रेनें रोकी गई सड़क पर जलाए गए टायर
  • बिहार

Bihar Bandh: बिहार में महागठबंधन का चक्का जाम, ट्रेनें रोकी गई सड़क पर जलाए गए टायर

Bihar Bandh: बंद का पूरे बिहार में बड़ा असर देखने को मिला, ट्रेन से लेकर बस और ट्रक तक सभी वाहनों के पहिए थम गए, भूखे प्यासे गर्मी में लोग अपने सामन को कंधे पर रखकर कई किलोमीटर पैदल चलते नजर आए।
The Updates Digital Desk July 9, 2025 1 min read
Bihar Bandh

Bihar Bandh: बिहार में आज महागठबंधन के बुलाए गए बिहार बंद का व्यापक असर देखा गया। बंद का सबसे ज्यादा असर पटना, गया, भोजपुर, सीवान, समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर, दरभंगा और भागलपुर समेत कई जिलों में पड़ा। बंद की वजह से ही सुबह से ही सड़कें जाम रहीं, कई जगह ट्रेनें रोकी गईं, यहां तक कि बाजारों में दुकानें नहीं खुलीं और स्कूल-कॉलेजों में उपस्थिति कम रही।

Bihar Bandh: क्यों बुलाया गया बिहार बंद?

दरअसल बिहार में आज मतदाता सूची जीन पुनरीक्षण के विरोध को लेकर बंद रखा गया है। महागठबंधन में शामिल सभी घटक दलों के प्रमुख नेता सड़कों पर उतरे। इस दौरान लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी भी पटना पहुंचे और महागठबंधन की ओर से आयोजित विरोध मार्च में शामिल हुए।

Bihar Bandh: विरोध तेजस्वी संग राहुल

इस विरोध मार्च में बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया और मतदाता पुनरीक्षण को लेकर विरोध जताया। ‎‎पटना के इनकम टैक्स चौराहे से राहुल गांधी, तेजस्वी यादव और दीपांकर भट्टाचार्य एक गाड़ी में सवार होकर प्रदर्शन करते चुनाव आयोग के ऑफिस के लिए निकले। लेकिन थोड़ी ही देर में पुलिस ने सभी नेताओं को सचिवालय थाने के बाद बैरिकेडिंग कर रोका। उन्हें यहां से आगे जाने की अनुमति नहीं दी गई।

Bihar Bandh: सड़कों से रेलवे ट्रैक तक दिखा असर

बिहार बंद का असर सबसे ज्यादा सड़क परिवहन और रेल यातायात पर पड़ा। पटना से लेकर आरा, दरभंगा, समस्तीपुर और मुजफ्फरपुर में प्रदर्शनकारियों ने सड़कों पर टायर जलाए, जगह-जगह बैरिकेड लगाकर वाहनों की आवाजाही रोक दी।

पटना में डाकबंगला चौराहे पर सुबह से ही विपक्षी दलों के कार्यकर्ता जुट गए और जमकर नारेबाजी की। हालांकि पुलिस ने उन्हें समझाकर हटाने की कोशिश की, लेकिन कई जगहों पर हल्की धक्का-मुक्की भी हुई।

रेलवे को भी खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। आरा में बंद समर्थकों ने पटना-मुग़लसराय ट्रैक पर ट्रेन को रोक दिया, जिससे अप-डाउन ट्रेनों की रफ्तार धीमी रही। कई यात्रियों को स्टेशन पर घंटों फंसे रहना पड़ा।

ये भी पढ़ें: ये बिके हुए हैं अखबार खरीदना बंद अगर… तेजस्वी ने मीडिया को लताड़ा, वायरल हुआ वीडियो

Bihar Bandh: आम लोग हुए परेशान

बंद के कारण सबसे ज्यादा परेशानी आम लोगों को झेलनी पड़ी। स्कूल-कॉलेज जाने वाले बच्चे, दफ्तर के कर्मचारी और अस्पताल जाने वाले मरीज सड़कों के बीच ही फंसे रहे। पटना में फांसी एक महिला ने बताया, “बेटे को लेकर अस्पताल जा रही थी, लेकिन बंद के चलते ऑटो नहीं मिले। किसी तरह पैदल ही अस्पताल पहुंचना पड़ा।”

व्यापारियों का भी कहना है कि राजनीतिक दल बंद बुलाकर आम जनता की कमर तोड़ देते हैं। पटना के बाकरगंज में दुकानदार अरुण साह ने कहा, “हम रोज कमा कर खाते हैं, ऐसे बंद में एक दिन की कमाई भी खत्म हो जाती है।”

Bihar Bandh: प्रशासन ने किया सुरक्षा का दावा

बिहार पुलिस ने बंद को देखते हुए पूरे राज्य में भारी पुलिस बल की तैनाती की थी। जगह-जगह मजिस्ट्रेटों की भी ड्यूटी लगाई गई। पटना के एसएसपी राजीव मिश्रा ने कहा, “बंद के मद्देनजर हर संवेदनशील इलाके में पुलिस की तैनाती है। अब तक कोई बड़ी अप्रिय घटना नहीं हुई है।”

Bihar Bandh: सरकार ने विपक्ष पर साधा निशाना

बिहार के जदयू प्रवक्ता नीरज कुमार ने विपक्ष पर पलटवार करते हुए कहा, “राजद और उसके सहयोगी दल सिर्फ राजनीतिक रोटियां सेकने के लिए बंद करवा रहे हैं। इन्हें आम जनता की परेशानी से कोई लेना देना नहीं है। कानून-व्यवस्था पर सरकार पूरी तरह मुस्तैद है और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा।”

Bihar Bandh: जनता ही पिस रही है

बिहार बंद ने एक बार फिर सवाल खड़े कर दिए हैं कि क्या राजनीतिक विरोध जताने का तरीका यही होना चाहिए कि आम लोगों को सड़क पर रोका जाए? क्या स्कूल जाते बच्चों और अस्पताल जाते मरीजों को परेशान करना जायज है? विपक्ष जहां सरकार को घेरने में जुटा है, वहीं आम जनता हर बार की तरह इस सियासी बंद की सबसे बड़ी कीमत चुका रही है।

 

About the Author

The Updates Digital Desk

Administrator

Visit Website View All Posts
Tags: Bihar Bandh Bihar Chakka Jam Mahagathban Top Stories

Continue Reading

Previous: Virat Kohli: जब हर चौथे दिन आपको…टेस्ट से संन्यास पर खुलकर बोले किंग कोहली, बताया क्या थी वजह
Next: झारखंड में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के लिए ये 5 नाम आगे, यहां पढ़ें सभी बड़ी खबरें

संबंधित खबरें

Bihar News: बिहार के नालंदा जिले के मलवां गांव में ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार और हिलसा विधायक कृष्ण मुरारी उर्फ ​​प्रेम मुखिया पर गुस्साए ग्रामीणों ने हमला कर दिया।
1 min read
  • वीडियो
  • बिहार

Bihar में धोती पकड़ कर भागे नेता, ग्रामीणों ने खूब दौड़ाया, VIDEO में देखें क्या है पूरा मामला

Akanksha Sharma August 29, 2025
S.R Shiksha Samrat School के एलुमनी डॉ. विवेक आनंद ने नीट-पीजी में हासिल किया 55वां स्थान, शिक्षा सम्राट परिवार में हर्ष की लहर
1 min read
  • बिहार

S.R Shiksha Samrat School के एलुमनी डॉ. विवेक आनंद ने नीट-पीजी में हासिल किया 55वां स्थान, शिक्षा सम्राट परिवार में हर्ष की लहर

The Updates Digital Desk August 20, 2025
Aarambh 5.0
1 min read
  • बिहार
  • जरा हटके

Aarambh 5.0: जेवियर यूनिवर्सिटी की फ्रेशर्स पार्टी में झूमे छात्र, ज़ोइन बने मिस्टर फ्रेशर और संजना बनीं मिस फ्रेशर

The Updates Digital Desk August 18, 2025

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram
  • Linkedin

लेटेस्ट न्यूज

Maratha Reservation: महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में मराठा आरक्षण के लिए मनोज जरांगे ने आंदोलन की शुरुआत करते हुए मुंबई कूच किया है।
1 min read
  • वीडियो
  • देश

Maratha Reservation: सीएम देवेंद्र फडणवीस की कुर्सी हिला देगा मराठा आरक्षण आंदोलन – VIDEO

Akanksha Sharma August 30, 2025
Jharkhand New Liquor Policy 2025: झारखंड में 1 सितंबर, 2025 से नई उत्पाद (शराब) नीति लागू होने जा रही है।
1 min read
  • वीडियो
  • झारखंड

Jharkhand: 1 सितंबर से महंगी होगी बीयर-व्हिस्की, सस्ते मिलेंगे विदेशी ब्रांड – VIDEO

Akanksha Sharma August 30, 2025
Ranchi Jharkhand Top News of 30 August: इंडिया ब्लॉक के उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार न्यायमूर्ति बी. सुदर्शन रेड्डी रांची हवाई अड्डे पर पहुंचे।
1 min read
  • झारखंड

Ranchi में उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार न्यायमूर्ति बी. सुदर्शन रेड्डी पहुंचे, निजी फर्म में बंधक 62 युवकों को पुलिस ने छुड़ाया

Akanksha Sharma August 30, 2025
MS Dhoni को BCCI ने दिया बड़ा ऑफर! क्या एक बार फिर होंगे टीम इंडिया में शामिल?
1 min read
  • खेल

MS Dhoni को BCCI ने दिया बड़ा ऑफर! क्या एक बार फिर होंगे टीम इंडिया में शामिल?

Mrinal Pathak August 30, 2025

About Our Company

Stay informed with TheUpdates.in – your go-to news portal for the latest headlines, breaking news, trending stories, and in-depth analysis. Covering politics, business, tech, sports, and entertainment, we deliver real-time, reliable updates. Explore top news that matters, anytime, anywhere. Stay ahead with trusted journalism. TheUpdates.in – Where News Meets Insight.

  • About us
  • Advertise With Us
  • Write For Us
  • Privacy Policy
  • Story Archives
  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram
  • Linkedin
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.