आलिया भट्ट (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)
Alia Bhatt Slams Paparazzi: बॉलीवुड इंडस्ट्री में पैपराजी कल्चर अब इस कदर बढ़ चुका है कि सितारों की निजी जिंदगी पर इसका सीधा असर पड़ रहा है। हाल ही में दीपिका पादुकोण की बेटी दुआ की तस्वीरें इंटरनेट पर लीक होने के बाद फैंस में नाराजगी देखने को मिली थी। अब इसी कड़ी में आलिया भट्ट ने भी पैपराजी की हरकतों पर अपना गुस्सा जाहिर किया है।
दरअसल, पिछले कुछ दिनों से आलिया भट्ट के अंडर कंस्ट्रक्शन घर की तस्वीरें और वीडियो लगातार सोशल मीडिया पर वायरल हो रही थीं। इस पर चुप्पी तोड़ते हुए एक्ट्रेस ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक लंबा पोस्ट शेयर किया और पैपराजी कल्चर पर सवाल उठाए।
पैपराजी पर भड़कीं आलिया भट्ट
आलिया ने लिखा कि “मैं समझती हूं कि मुंबई जैसे शहर में स्पेस लिमिटेड है और कभी-कभी लोग खिड़की से घरों का व्यू देख सकते हैं। लेकिन इसका मतलब ये बिल्कुल नहीं है कि किसी के प्राइवेट घर की वीडियो शूट करके उसे ऑनलाइन पोस्ट किया जाए। हाल ही में हमारे घर, जो अभी भी अंडर कंस्ट्रक्शन है, उसकी तस्वीरें और वीडियो हमारी जानकारी और इजाजत के बिना क्लिक कर ली गईं और कई पब्लिकेशन ने उसे शेयर भी किया। ये न सिर्फ प्राइवेसी का हनन है बल्कि एक सीरियस सिक्योरिटी इश्यू भी है।”
एक्ट्रेस यहीं नहीं रुकीं। उन्होंने आगे लिखा कि “किसी के पर्सनल स्पेस की फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी करना बिना इजाजत के गलत है। इसमें कोई कंटेंट नहीं है, बल्कि ये हिंसक है। ये कभी भी नॉर्मल नहीं होना चाहिए। सोचिए, अगर कोई आपके घर की वीडियो बनाकर उसे इंटरनेट पर वायरल कर दे, बिना आपकी जानकारी के, तो क्या आप इसे बर्दाश्त कर पाएंगे? हममें से कोई भी ऐसा नहीं चाहेगा।”
सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर एक्ट्रेस की ये अपील
आलिया ने अपने पोस्ट के जरिए लोगों से भी अपील की। उन्होंने कहा कि “मैं सभी से गुजारिश करना चाहती हूं कि अगर आपको ऐसा कोई कंटेंट मिलता है, तो उसे फॉरवर्ड न करें। मेरे मीडिया फ्रेंड्स से भी रिक्वेस्ट है कि उन्होंने जो भी इमेज या वीडियो बनाई है, उसे तुरंत हटा दें।”
ये भी पढ़ें- Ramayana में अमित सियाल की एंट्री, रणवीर कपूर संग निभाएंगे ये किरदार
आलिया भट्ट के इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर लोगों की मिली-जुली प्रतिक्रिया सामने आ रही है। कई यूजर्स ने एक्ट्रेस का सपोर्ट करते हुए कहा कि सेलिब्रिटीज भी इंसान हैं और उनकी प्राइवेसी का सम्मान किया जाना चाहिए। वहीं कुछ लोगों का मानना है कि सितारों को अपनी प्राइवेसी खुद मैनेज करनी चाहिए।