Skip to content
June 3, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram
  • Linkedin

The Updates

Where News Meets Insight

+91 98101 17682 (1)

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram
  • Linkedin
Primary Menu
  • Home
  • झारखंड
    • झारखंड के सपूत
  • बिहार
  • वेब स्टोरीज
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • एंटरटेनमेंट
  • धर्म
  • रुपया-पैसा
  • टेक्नोलॉजी
  • अन्य
    • क्राइम
    • जिला
    • विचार
    • वीडियो
Subscribe
  • Home
  • खेल
  • ODI Women’s World Cup 2025 के लिए हो गया टीम इंडिया का ऐलान, हरमन संभालेंगी कमान
  • खेल

ODI Women’s World Cup 2025 के लिए हो गया टीम इंडिया का ऐलान, हरमन संभालेंगी कमान

ODI Women's World Cup 2025: बीसीसीआई ने महिला वनडे विश्व कप 2025 और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए भारतीय महिला टीम की घोषणा कर दी है। हरमनप्रीत कौर को कप्तानी सौंपी गई है, जबकि स्मृति मंधाना उप-कप्तान होंगी।
Mrinal Pathak August 19, 2025 1 min read
ODI Women's World Cup 2025 के लिए हो गया टीम इंडिया का ऐलान, हरमन संभालेंगी कमान

महिला टीम का ऐलान (सोर्स- सोशल मीडिया)

ODI Women’s World Cup 2025: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने मंगलवार को महिला वनडे विश्व कप 2025 और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज़ के लिए भारतीय महिला क्रिकेट टीम की घोषणा कर दी। नीतू डेविड की अगुवाई वाली चयन समिति ने दोनों स्क्वॉड्स का चयन किया है। हरमनप्रीत कौर विश्व कप और ऑस्ट्रेलिया सीरीज़ में भारतीय टीम की कप्तानी करेंगी, जबकि स्मृति मंधाना को उप-कप्तानी सौंपी गई है।

30 सितंबर से शुरू होगा महिला वनडे विश्व कप

महिला वनडे विश्व कप 2025 का आयोजन 30 सितंबर से भारत और श्रीलंका की संयुक्त मेजबानी में होगा। टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला 2 नवंबर को खेला जाएगा। 12 साल बाद यह प्रतिष्ठित टूर्नामेंट भारत में लौट रहा है, जिसमें विश्व की शीर्ष आठ टीमें भाग लेंगी।

A power packed #TeamIndia squad for the ICC Women's Cricket World Cup 2025 💪

Harmanpreet Kaur to lead the 15 member squad 🙌🙌#WomenInBlue | #CWC25 pic.twitter.com/WPXA3AoKOR

— BCCI Women (@BCCIWomen) August 19, 2025

पांच शहरों में होंगे विश्व कप के मैच

टूर्नामेंट के मैच भारत और श्रीलंका के पांच शहरों में होंगे- बेंगलुरु, गुवाहाटी, इंदौर, विशाखापत्तनम और कोलंबो। पहला सेमीफाइनल 29 अक्टूबर को गुवाहाटी या कोलंबो में और दूसरा सेमीफाइनल 30 अक्टूबर को बेंगलुरु में होगा। फाइनल बेंगलुरु या कोलंबो में खेला जाएगा। पाकिस्तान की भारत में भागीदारी को लेकर सीमितता के चलते कोलंबो को हाइब्रिड मॉडल के तहत शामिल किया गया है।

विश्व कप में शामिल होंगी आठ टीमें

भारत, ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड, दक्षिण अफ्रीका, श्रीलंका, बांग्लादेश और पाकिस्तान इस बार विश्व कप में हिस्सा लेंगी। गत विजेता ऑस्ट्रेलिया सात बार खिताब जीत चुका है और इस बार फिर दावेदार रहेगा।

भारत के मैच और कार्यक्रम

भारत अपने अभियान की शुरुआत श्रीलंका और पाकिस्तान के खिलाफ करेगा। इसके बाद 9 अक्टूबर को दक्षिण अफ्रीका और 12 अक्टूबर को ऑस्ट्रेलिया से विशाखापत्तनम में भिड़ेगा। 19 अक्टूबर को इंग्लैंड से इंदौर में, 23 को न्यूजीलैंड से गुवाहाटी में और 26 अक्टूबर को बेंगलुरु में बांग्लादेश से मैच होगा।

महिला वनडे विश्व कप 2025 के लिए भारतीय टीम:

हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना (उप-कप्तान), प्रतीक रावल, हरलीन देओल, दीप्ति शर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स, रेणुका सिंह, अरुंधति रेड्डी, ऋचा घोष (विकेटकीपर), क्रांति गौड़, अमनजोत कौर, राधा यादव, श्री चरणी, यस्तिका भाटिया (विकेटकीपर), स्नेह राणा।

इसके अलावा, बीसीसीआई चयन समिति ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज़ के लिए भारतीय महिला टीम की घोषणा कर दी है।

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए भारतीय महिला टीम:

हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना (उप-कप्तान), प्रतिका रावल, हरलीन देयोल, दीप्ति शर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स, रेणुका सिंह ठाकुर, अरुंधति रेड्डी, ऋचा घोष (विकेटकीपर), क्रांति गौर, सयाली सतघरे, राधा यादव, श्री चरणी, यास्तिका भाटिया (विकेटकीपर), स्नेह राणा।

About the Author

Mrinal Pathak

Editor

View All Posts
Tags: Cricket News Haramanpreet Kaur Indian Women Cricket Team ODI Women's World Cup 2025 Sports News Team India Top News Top Stories

Continue Reading

Previous: Asia Cup 2025: सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में टीम इंडिया तैयार, स्क्वॉड में हुए कई बड़े बदलाव
Next: Asia Cup 2025: शेड्यूल में बड़ा बदलाव, जानें Team India का नया मैच प्लान

संबंधित खबरें

MS Dhoni को BCCI ने दिया बड़ा ऑफर! क्या एक बार फिर होंगे टीम इंडिया में शामिल?
1 min read
  • खेल

MS Dhoni को BCCI ने दिया बड़ा ऑफर! क्या एक बार फिर होंगे टीम इंडिया में शामिल?

Mrinal Pathak August 30, 2025
RCB का बड़ा ऐलान, बेंगलुरु भगदड़ में मरने वाले लोगों के परिवार को देंगे इतने लाख
1 min read
  • खेल

RCB का बड़ा ऐलान, बेंगलुरु भगदड़ में मरने वाले लोगों के परिवार को देंगे इतने लाख

Mrinal Pathak August 30, 2025
Asia Cup 2025 से पहले अर्शदीप का बड़ा खुलासा, बताया सिराज ने कैसे की उनकी मदद
1 min read
  • खेल

Asia Cup 2025 से पहले अर्शदीप का बड़ा खुलासा, बताया सिराज ने कैसे की उनकी मदद

Mrinal Pathak August 30, 2025

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram
  • Linkedin

लेटेस्ट न्यूज

Maratha Reservation: महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में मराठा आरक्षण के लिए मनोज जरांगे ने आंदोलन की शुरुआत करते हुए मुंबई कूच किया है।
1 min read
  • वीडियो
  • देश

Maratha Reservation: सीएम देवेंद्र फडणवीस की कुर्सी हिला देगा मराठा आरक्षण आंदोलन – VIDEO

Akanksha Sharma August 30, 2025
Jharkhand New Liquor Policy 2025: झारखंड में 1 सितंबर, 2025 से नई उत्पाद (शराब) नीति लागू होने जा रही है।
1 min read
  • वीडियो
  • झारखंड

Jharkhand: 1 सितंबर से महंगी होगी बीयर-व्हिस्की, सस्ते मिलेंगे विदेशी ब्रांड – VIDEO

Akanksha Sharma August 30, 2025
Ranchi Jharkhand Top News of 30 August: इंडिया ब्लॉक के उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार न्यायमूर्ति बी. सुदर्शन रेड्डी रांची हवाई अड्डे पर पहुंचे।
1 min read
  • झारखंड

Ranchi में उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार न्यायमूर्ति बी. सुदर्शन रेड्डी पहुंचे, निजी फर्म में बंधक 62 युवकों को पुलिस ने छुड़ाया

Akanksha Sharma August 30, 2025
MS Dhoni को BCCI ने दिया बड़ा ऑफर! क्या एक बार फिर होंगे टीम इंडिया में शामिल?
1 min read
  • खेल

MS Dhoni को BCCI ने दिया बड़ा ऑफर! क्या एक बार फिर होंगे टीम इंडिया में शामिल?

Mrinal Pathak August 30, 2025

About Our Company

Stay informed with TheUpdates.in – your go-to news portal for the latest headlines, breaking news, trending stories, and in-depth analysis. Covering politics, business, tech, sports, and entertainment, we deliver real-time, reliable updates. Explore top news that matters, anytime, anywhere. Stay ahead with trusted journalism. TheUpdates.in – Where News Meets Insight.

  • About us
  • Advertise With Us
  • Write For Us
  • Privacy Policy
  • Story Archives
  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram
  • Linkedin
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.