महेश बाबू (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)
Mahesh Babu Upcoming Movie: साउथ सिनेमा के सुपरस्टार महेश बाबू और भारतीय फिल्म इंडस्ट्री के दिग्गज डायरेक्टर एसएस राजामौली की अपकमिंग फिल्म का फैंस लंबे समय से इंतजार कर रहे थे। अब इस फिल्म से जुड़ा एक बड़ा अपडेट सामने आया है। शनिवार, 9 अगस्त को महेश बाबू के जन्मदिन पर मेकर्स ने फिल्म के टाइटल और एक्टर के फर्स्ट लुक से पर्दा हटा दिया।
दरअसल, अब तक ‘SSMB29’ नाम से जानी जा रही इस फिल्म का ऑफिशियल टाइटल ‘ग्लोब ट्रोटर’ रखा गया है। खबरें हैं कि इस फिल्म में प्रियंका चोपड़ा भी अहम भूमिका निभाती नजर आ सकती हैं, हालांकि इस पर मेकर्स की तरफ से आधिकारिक पुष्टि बाकी है।
महेश बाबू की अपकमिंग फिल्म से उठा पर्दा
महेश बाबू ने इंस्टाग्राम पर फिल्म से अपना फर्स्ट लुक शेयर किया है। इस तस्वीर में उनके गले में एक खास लॉकेट नजर आ रहा है, जो फिल्म की कहानी से जुड़ा हो सकता है। अपने पोस्ट में एक्टर ने लिखा, “आप सभी के प्यार के लिए शुक्रिया। मैं भी आप सभी की तरह नवंबर 2025 का बेसब्री से इंतजार कर रहा हूं, ताकि इस खुलासे को आप सबके साथ एंजॉय कर सकूं।”
एसएस राजामौली ने भी अपने सोशल मीडिया अकाउंट से फिल्म का पोस्टर शेयर किया और फैंस के लिए एक खास संदेश लिखा। उन्होंने कहा, “प्रिय भारत और दुनियाभर के सिनेमा लवर्स…महेश के फैंस, काफी वक्त हो गया है। इसलिए हमने शूटिंग शुरू कर दी है और इस फिल्म को लेकर आपकी एक्साइटमेंट की भी हम सराहना करते हैं।”
ये भी पढ़ें- Raksha Bandhan 2025: सारा अली खान से अक्षय तक, बॉलीवुड सितारों ने खास अंदाज में मनाया भाई-बहन का त्योहार
उन्होंने आगे कहा कि ”इस फिल्म की कहानी और दायरा इतना बड़ा है कि केवल तस्वीरें या प्रेस कॉन्फ्रेंस इसके साथ न्याय नहीं कर सकते हैं। हम कुछ ऐसा तैयार कर रहे हैं, जो हमारी बनाई दुनिया की असलियत, गहराई और अनुभव को दर्शाए। नवंबर 2025 में इसे पेश करेंगे और कोशिश कर रहे हैं कि यह कुछ ऐसा हो, जो पहले कभी नहीं देखा गया हो।”
कब रिलीज होगी फिल्म?
राजामौली को भारतीय सिनेमा का सबसे बड़ा विजनरी डायरेक्टर माना जाता है। उन्होंने ‘बाहुबली’ सीरीज और ‘आरआरआर’ जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्मों से ग्लोबल लेवल पर भारतीय सिनेमा को नई पहचान दिलाई है। वहीं, महेश बाबू अपने करिश्माई अंदाज और दमदार एक्टिंग के लिए जाने जाते हैं, और इस प्रोजेक्ट को लेकर उनके फैंस बेहद उत्साहित हैं।
‘ग्लोब ट्रोटर’ को लेकर फिल्म इंडस्ट्री और दर्शकों में पहले से ही जबरदस्त चर्चा है। नवंबर 2025 में होने वाला मेगा खुलासा इस फिल्म को लेकर और ज्यादा हाइप बढ़ा देगा। फैंस को अब इसके टीजर और ट्रेलर का बेसब्री से इंतजार है, जो उम्मीद है कि भारतीय सिनेमा का नया बेंचमार्क सेट करेगा।