Flash Flood Alert in Jharkhand : झारखंड में इस बार भारी बारिश के कारण नदी-नाले उफान पर आ गए है। इसके काण लोगों का घर से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। भारी बारिश के कारण प्रशासन को बांध के गेट खोलने पड़े है। इसका असर सीधे राज्य के निचले इलाकों में पड़ा है। अगर आने वाले कुछ दिनों में इसी तरह लगातार भारी बारिश जारी रही तो कई निचले इलाके बाढ़ की चपेट में आने की पूरी संभावना है।
झारखंड के साथ-साथ पश्चिम बंगाल (West Bengal) एक भयावह जल संकट की ओर बढ़ रहे हैं। झारखंड में मूसलधार बारिश के कारण मैथन व पंचेत डैम से छोड़ा गया पानी बंगाल के शहरों को अपनी चपेट में ले रहा है। इस वीडियो में हम आपको बताएंगे कि वो कौन-से इलाके है, जहां प्रशासन ने बाढ़ का अलर्ट जारी किया है और क्या एडवाइजरी जारी की है।