अक्षरा सिंह (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)
Akshara Singh: भोजपुरी सिनेमा की मशहूर एक्ट्रेस अक्षरा सिंह एक बार फिर से धमाल मचाने के लिए तैयार हैं। उनकी अपकमिंग फिल्म ‘रुद्र शक्ति’ 18 जुलाई 2025 को यूपी, बिहार और झारखंड के सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। इस फिल्म का ट्रेलर पहले ही रिलीज हो चुका है, जिसने दर्शकों में जबरदस्त उत्साह भर दिया है।
दरअसल, अब इस फिल्म का तीसरा और बेहद रोमांटिक गाना ‘साजन से मिला के अखियां’ यूट्यूब पर रिलीज कर दिया गया है, जिसमें अक्षरा सिंह घाट किनारे अपने प्रेमी के इंतजार में नजर आ रही हैं।
‘साजन से मिला के अखियां’ गाना रिलीज
‘साजन से मिला के अखियां’ गाने को प्रियंका सिंह ने अपनी मधुर आवाज में गाया है। इस गाने का संगीत ओम झा ने दिया है और बोल राकेश निराला ने लिखे हैं। गाने को सारेगामा हमार भोजपुरी यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है। वीडियो में अक्षरा सिंह पारंपरिक लुक में घाट किनारे डांस करती हुई नजर आती हैं और गाने के अंत में विक्रांत सिंह राजपूत की एंट्री होती है, जो फिल्म के लीड एक्टर हैं।
इस फिल्म की खास बात यह है कि इसकी अधिकतर शूटिंग बनारस के घाटों पर की गई है। ट्रेलर से लेकर अब तक रिलीज हुए तीनों गानों में बनारस की खूबसूरती और धार्मिक माहौल को खूबसूरती से दिखाया गया है। इस फिल्म में एक्शन, रोमांस और भक्ति का अनोखा संगम देखने को मिलेगा।
अक्षरा सिंह की फिल्म के स्टारकास्ट
फिल्म ‘रुद्र शक्ति’ को बिभूति एंटरटेनमेंट बैनर तले बनाया गया है। इसके डायरेक्टर हैं निशांत सी शेखर, जबकि कहानी मनमोहन तिवारी ने लिखी है, जो फिल्म में एक्टिंग भी करते नजर आएंगे। फिल्म के निर्माता हैं सीबी सिंह और राजीव सिंह। फिल्म में एक्शन डायरेक्शन का जिम्मा दिनेश यादव ने संभाला है और कोरियोग्राफी की कमान कानू मुखर्जी के हाथों में है।
अगर आप अक्षरा सिंह और विक्रांत सिंह राजपूत की ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री को पसंद करते हैं, तो ‘रुद्र शक्ति’ आपके लिए एक परफेक्ट फिल्म साबित हो सकती है। खासकर सावन के इस पावन महीने में यह फिल्म आपके दिल को छू जाएगी।