हिमंत बिस्वा सरमा और राहुल गांधी (सौजन्य-सोशल मीडिया)
Assam CM Himanta Biswa Sarma on Rahul Gandhi : हाल ही में लोकसभा में प्रतिपक्ष नेता राहुल गांधी असम के दौरे पर आए थे। 2026 के चुनावों से पहले पार्टी कार्यकर्ताओं में जोश भरने के लिए असम दौरे पर आए कांग्रेस नेता ने चायगांव में एक पार्टी कार्यक्रम में कहा, “वह (हिमंत) खुद को ‘राजा’ समझते हैं, लेकिन वे ज़्यादा समय तक सत्ता में नहीं रहेंगे। वे जेल में पहुंच जाएंगे। इसलिए नहीं कि कांग्रेस ऐसा चाहती है, बल्कि इसलिए कि असम की जनता उन्हें भ्रष्टाचार के लिए वहां भेजेगी।”
राहुल गांधी के इस भाषण के बाद असम के मुख्यमंत्री भी राहुल गांधी पर गरजे। उन्होंने एक्स पर एक पोस्ट किया और इसमें राहुल गांधी को असम की शांति भंग करने का आरोप लगाया। असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने ट्वीट किया, “राहुल गांधी असम आए और अतिक्रमणकारियों को वन भूमि पर कब्जा करने के लिए खुलेआम प्रोत्साहित किया। उनके बेतुके शब्दों से उत्साहित होकर, आज एक हिंसक भीड़ ने पैकन रिजर्व फ़ॉरेस्ट पर जबरन अतिक्रमण करने का प्रयास करते हुए हमारे पुलिस और वन कर्मियों पर हमला किया।”
Himanta Biswa Sarma : पुलिस और वन अधिकारी चोटिल
उन्होंने आगे लिखा, “कर्तव्य निर्वहन के दौरान, 21 बहादुर पुलिस अधिकारियों और वन रक्षकों को गंभीर चोटें आईं। कोई विकल्प न होने पर, पुलिस को व्यवस्था बहाल करने के लिए गोलियां चलानी पड़ीं – जिससे एक अतिक्रमणकारी की दुर्भाग्यपूर्ण मौत हो गई।”
Rahul Gandhi : राहुल गांधी की विनाशकारी यात्रा
उन्होंने लिखा, “यह राहुल गांधी की एक दिवसीय असम यात्रा की विनाशकारी विरासत है। उनकी गैर-जिम्मेदाराना बयानबाजी ने सीधे तौर पर लोगों की जान जोखिम में डाल दी है और हमारे राज्य में शांति भंग कर दी है। असम के लोग इस विश्वासघात को न तो भूलेंगे और न ही माफ करेंगे।”
असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा, “राहुल गांधी स्वयं एक विदेशी तत्व हैं। हर बार जब वह विदेश जाते हैं, तो कौन जानता है कि वह वास्तव में कहां जाते हैं? वह जॉर्ज सोरोस के खास आदमी हैं। राहुल गांधी और असम पीसीसी अध्यक्ष विदेशी तत्वों के उच्चतम स्तर हैं।”
Himanta Biswa Sarma : भारत की जेलें कर रही गांधी परिवार का इंतजार
असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के बयान पर कहा, “भारत में कई जेलें गांधी परिवार का इंतज़ार कर रही हैं। अगर राहुल गांधी मुझे जेल के अंदर से गिरफ़्तार कर सकते हैं, तो मुझे नहीं पता, वह तो बस एक सांसद हैं। वह एक मुख्यमंत्री को कैसे गिरफ़्तार कर सकते हैं? कांग्रेस पार्टी यहां सिर्फ़ एक ही एजेंडे पर चुनाव लड़ेगी, कि हिमंत बिस्वा सरमा को सलाखों के पीछे डाला जाए। ऐसी पार्टी को कौन वोट देगा जिसका घोषणापत्र सिर्फ एक लाइन का हो?”
यह भी पढ़ें – Jharkhand के जमशेदपुर को स्वच्छ सर्वेक्षण में मिला पुरस्कार, बारिश का बरपा कहर
Himanta Biswa Sarma : ममता बनर्जी पर साधा निशाना
असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने ममता बनर्जी के असम दौरे की बात को लेकर कहा, “अगर ममता बनर्जी वाकई बंगालियों के कल्याण में रुचि रखती हैं, तो वह पश्चिम बंगाल में सीएए लागू क्यों नहीं करतीं? सवाल यह है कि क्या ममता बनर्जी बंगालियों को पसंद करती हैं, या उन्हें मुस्लिम बंगाली पसंद हैं? अगर वह सिर्फ मुस्लिम बंगालियों के लिए असम आती हैं, तो असम के लोग और हिंदू बंगाली उन्हें नहीं छोड़ेंगे।”