Skip to content
June 3, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram
  • Linkedin

The Updates

Where News Meets Insight

+91 98101 17682 (1)

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram
  • Linkedin
Primary Menu
  • Home
  • झारखंड
    • झारखंड के सपूत
  • बिहार
  • वेब स्टोरीज
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • एंटरटेनमेंट
  • धर्म
  • रुपया-पैसा
  • टेक्नोलॉजी
  • अन्य
    • क्राइम
    • जिला
    • विचार
    • वीडियो
Subscribe
  • Home
  • एंटरटेनमेंट
  • Rudra Shakti: सावन में रिलीज होगी ‘रुद्र-शक्ति’, अक्षरा सिंह और विक्रांत सिंह की जोड़ी मचाएगी धमाल
  • एंटरटेनमेंट

Rudra Shakti: सावन में रिलीज होगी ‘रुद्र-शक्ति’, अक्षरा सिंह और विक्रांत सिंह की जोड़ी मचाएगी धमाल

Rudra Shakti: सावन के खास मौके पर अक्षरा सिंह और विक्रांत सिंह फैंस को सरप्राइज देने जा रहे हैं। उनकी फिल्म रुद्र शक्ति 18 जुलाई 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है, जिसका फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
Sanatan Marandi July 16, 2025 1 min read
Rudra Shakti: सावन में रिलीज होगी 'रुद्र-शक्ति', अक्षरा सिंह और विक्रांत सिंह की दमदार जोड़ी का धमाका

अक्षरा सिंह और विक्रांत सिंह (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)

Rudra Shakti Bhojpuri Movie: भोजपुरी सिनेमा प्रेमियों के लिए इस सावन मास में एक खास तोहफा लेकर आ रही है फिल्म ‘रुद्र-शक्ति’। यह फिल्म 18 जुलाई 2025 को सिनेमाघरों में दस्तक देने जा रही है, जिसमें रोमांस, एक्शन और शिवभक्ति का अनोखा संगम देखने को मिलने वाला है। खास बात यह है कि इस फिल्म में पहली बार अक्षरा सिंह और विक्रांत सिंह की जोड़ी एक साथ नजर आएगी, जिसे लेकर दर्शकों में जबरदस्त उत्साह है।

दरअसल, रुद्र-शक्ति को बिभूति एंटरटेनमेंट द्वारा प्रस्तुत किया गया है और इसके निर्माता सीबी सिंह हैं। फिल्म का निर्देशन किया है निशांत एस शेखर ने। ट्रेलर के अनुसार फिल्म की कहानी रुद्र (विक्रांत सिंह) नामक एक शिवभक्त की है जिसे शक्ति (अक्षरा सिंह) से प्रेम हो जाता है। शक्ति को कुछ समाज विरोधी लोग परेशान करते हैं, लेकिन रुद्र शिव की शक्ति लेकर उन सभी को करारा जवाब देता है। यह फिल्म प्रेम, आस्था, बलिदान और संघर्ष की शानदार प्रस्तुति है।

View this post on Instagram

A post shared by Bibhuti Entertainment (@bibhutientertainment)


‘रुद्र-शक्ति’ के ट्रेलर को मिला था जबरदस्त रिस्पॉन्स

फिल्म की खासियत इसकी लोकेशन भी है। बनारस के घाट, गलियां और मंदिरों में शूट की गई यह फिल्म दर्शकों को धार्मिक और सांस्कृतिक माहौल से जोड़ती है। ट्रेलर ने पहले ही सोशल मीडिया पर धूम मचा दी है और रिलीज से पहले ही फिल्म को जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है।

अक्षरा सिंह ने इस फिल्म के अपने किरदार ‘शक्ति’ को बेहद खास बताया है। उन्होंने कहा, “यह किरदार मेरे दिल के करीब है क्योंकि इसमें एक महिला का आत्मसम्मान, आस्था और प्रेम के लिए संघर्ष दिखाया गया है।” उन्होंने इस फिल्म को एक सामाजिक और आध्यात्मिक संदेश वाली फिल्म बताया जिसे हर परिवार को एक साथ देखना चाहिए।

विक्रांत सिंह ने फिल्म को लेकर की थी बात

वहीं विक्रांत सिंह ने ‘रुद्र’ के किरदार को एक प्रेरणादायक भूमिका बताया। उन्होंने कहा, “यह सिर्फ एक प्रेम कहानी नहीं है, बल्कि इसमें शिवभक्ति, न्याय और सामाजिक सन्देश का बेहतरीन मेल है।”

सावन के इस पावन अवसर पर ‘रुद्र-शक्ति’ दर्शकों को एक गहराई से जुड़ी कथा और नया अनुभव देने वाली है। यह फिल्म ना केवल मनोरंजन करेगी, बल्कि समाज को एक पॉजिटिव संदेश भी देगी। बता दें, यह फिल्म बिहार,झारखंड, यूपी के सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

About the Author

Sanatan Marandi

Editor

View All Posts

Continue Reading

Previous: 5 unique offerings in Indian Temples: मांस के लड्डू से लेकर शराब तक, भारत के ये 5 अनोखे प्रसाद, कर देंगे हैरान – VIDEO
Next: Himachal Pradesh में बारिश ने बरपाया कहर, अब तक 106 लोगों ने गवाई जान, करोड़ों का हुआ नुकसान

संबंधित खबरें

pawan singh and anjali raghav
1 min read
  • एंटरटेनमेंट

भरे मंच पर पवन सिंह ने की घटिया हरकत, अंजलि राघव की छुई कमर, अब एक्ट्रेस ने तोड़ी चुप्पी

Sanatan Marandi August 30, 2025
बेहद खूबसूरत हैं मनोज तिवारी की बेटी, बॉलीवुड एक्ट्रेसेस को देती हैं टक्कर
1 min read
  • एंटरटेनमेंट

बेहद ग्लैमरस हैं मनोज तिवारी की बेटी, एक्ट्रेसेस को देती हैं टक्कर; सिंगिंग-पॉलिटिक्स में बना चुकीं पहचान

Sanatan Marandi August 29, 2025
Yo Yo Honey Singh का नया गाना 'MASHOOQA' रिलीज, सिर्फ 6 घंटे में मिला 1 मिलियन व्यूज
1 min read
  • एंटरटेनमेंट

Yo Yo Honey Singh के ‘MASHOOQA’ गाने ने मचाया, सिर्फ 6 घंटे में मिले मिलियन व्यूज

Sanatan Marandi August 28, 2025

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram
  • Linkedin

लेटेस्ट न्यूज

Maratha Reservation: महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में मराठा आरक्षण के लिए मनोज जरांगे ने आंदोलन की शुरुआत करते हुए मुंबई कूच किया है।
1 min read
  • वीडियो
  • देश

Maratha Reservation: सीएम देवेंद्र फडणवीस की कुर्सी हिला देगा मराठा आरक्षण आंदोलन – VIDEO

Akanksha Sharma August 30, 2025
Jharkhand New Liquor Policy 2025: झारखंड में 1 सितंबर, 2025 से नई उत्पाद (शराब) नीति लागू होने जा रही है।
1 min read
  • वीडियो
  • झारखंड

Jharkhand: 1 सितंबर से महंगी होगी बीयर-व्हिस्की, सस्ते मिलेंगे विदेशी ब्रांड – VIDEO

Akanksha Sharma August 30, 2025
Ranchi Jharkhand Top News of 30 August: इंडिया ब्लॉक के उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार न्यायमूर्ति बी. सुदर्शन रेड्डी रांची हवाई अड्डे पर पहुंचे।
1 min read
  • झारखंड

Ranchi में उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार न्यायमूर्ति बी. सुदर्शन रेड्डी पहुंचे, निजी फर्म में बंधक 62 युवकों को पुलिस ने छुड़ाया

Akanksha Sharma August 30, 2025
MS Dhoni को BCCI ने दिया बड़ा ऑफर! क्या एक बार फिर होंगे टीम इंडिया में शामिल?
1 min read
  • खेल

MS Dhoni को BCCI ने दिया बड़ा ऑफर! क्या एक बार फिर होंगे टीम इंडिया में शामिल?

Mrinal Pathak August 30, 2025

About Our Company

Stay informed with TheUpdates.in – your go-to news portal for the latest headlines, breaking news, trending stories, and in-depth analysis. Covering politics, business, tech, sports, and entertainment, we deliver real-time, reliable updates. Explore top news that matters, anytime, anywhere. Stay ahead with trusted journalism. TheUpdates.in – Where News Meets Insight.

  • About us
  • Advertise With Us
  • Write For Us
  • Privacy Policy
  • Story Archives
  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram
  • Linkedin
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.