Skip to content
June 3, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram
  • Linkedin

The Updates

Where News Meets Insight

+91 98101 17682 (1)

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram
  • Linkedin
Primary Menu
  • Home
  • झारखंड
    • झारखंड के सपूत
  • बिहार
  • वेब स्टोरीज
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • एंटरटेनमेंट
  • धर्म
  • रुपया-पैसा
  • टेक्नोलॉजी
  • अन्य
    • क्राइम
    • जिला
    • विचार
    • वीडियो
Subscribe
  • Home
  • जरा हटके
  • Plane Crash: लंदन साउथेंड एयरपोर्ट पर मेडिकल जेट क्रैश, उड़ान भरते ही लगी आग- देखें VIDEO
  • जरा हटके

Plane Crash: लंदन साउथेंड एयरपोर्ट पर मेडिकल जेट क्रैश, उड़ान भरते ही लगी आग- देखें VIDEO

Plane Crash In Britain: लंदन साउथेंड एयरपोर्ट पर मेडिकल जेट दुर्घटनाग्रस्त हो गया। उड़ान भरते ही विमान में आग लग गई, कई लोगों की मौत की आशंका है। पुलिस और राहत टीमें मौके पर मौजूद हैं।
Mrinal Pathak July 14, 2025 1 min read
Plane Crash: लंदन साउथेंड एयरपोर्ट पर मेडिकल जेट क्रैश, उड़ान भरते ही लगी आग- देखें VIDEO

प्लेन क्रैश (सोर्स- सोशल मीडिया)

Plane Crash: ब्रिटेन में रविवार को एक बड़ा विमान हादसा हुआ, जिसने सभी को हिला कर रख दिया। लंदन साउथेंड एयरपोर्ट पर उड़ान भरते ही एक छोटा मेडिकल ट्रांसपोर्ट जेट दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे के दौरान विमान में आग लग गई और पूरे एयरपोर्ट पर अफरा-तफरी मच गई।

बीचक्राफ्ट B200 सुपर किंग एयर में लगी आग

ब्रिटिश मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, दुर्घटनाग्रस्त विमान का नाम बीचक्राफ्ट B200 सुपर किंग एयर था। यह मेडिकल ट्रांसपोर्ट जेट मरीजों को लेकर नीदरलैंड जा रहा था। उड़ान भरते ही इसमें अचानक आग लग गई, जिसके बाद पायलट विमान को कंट्रोल नहीं कर सका और वह रनवे से आगे जाकर क्रैश हो गया। जिसका वीडियो भी वायरल हो रहा है। इस हादसे के बाद तुरंत एयरपोर्ट से सभी उड़ानों को अस्थायी रूप से रद्द कर दिया गया।

🚨 BREAKING: A jet has just crashed at London Southend Airport, causing a MASSIVE fireball

No word on casuaIties

Pray for those on board! https://t.co/gOS7FSF5nS

— Nick Sortor (@nicksortor) July 13, 2025

आसपास के क्लबों को कराया गया खाली

हादसे के तुरंत बाद सुरक्षा के मद्देनजर एयरपोर्ट के पास स्थित गोल्फ क्लब और रग्बी क्लब को खाली करा लिया गया। पुलिस ने लोगों से अपील की कि वे इलाके में न आएं और आपातकालीन सेवाओं को काम करने दें। एयरपोर्ट पर फायर ब्रिगेड और मेडिकल टीमों की कई गाड़ियां तैनात की गईं ताकि आग पर काबू पाया जा सके और घायलों को तुरंत इलाज मिल सके।

एसेक्स पुलिस ने दी जानकारी

एसेक्स पुलिस के अनुसार, उन्हें स्थानीय समयानुसार शाम 4 बजे इस दुर्घटना की सूचना मिली। पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची और फायर सर्विस और मेडिकल इमरजेंसी टीम के साथ मिलकर राहत कार्य शुरू कर दिया। सोशल मीडिया पर वायरल हो रही तस्वीरों और वीडियो में दुर्घटनास्थल से उठता घना काला धुआँ और आग की तेज लपटें साफ दिखाई दे रही हैं।

12 यात्रियों के सवार होने की आशंका

दुर्घटनाग्रस्त विमान की लंबाई करीब 12 मीटर बताई जा रही है और उसमें लगभग 12 यात्रियों के सवार होने की संभावना जताई गई है। इस हादसे में कई लोगों के मारे जाने की आशंका है। हालांकि, अब तक किसी भी मौत की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। राहत और बचाव कार्य लगातार जारी है और अधिकारी स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं।

सांसद ने की लोगों से अपील

घटना के बाद स्थानीय सांसद डेविड बर्टन-सैम्पसन ने लोगों से अपील की कि वे घटनास्थल से दूर रहें और आपातकालीन टीमों को अपना काम करने दें। उन्होंने कहा कि इस मुश्किल समय में अफवाहों से बचें और प्रशासन को सहयोग करें। साउथेंड एयरपोर्ट, लंदन से लगभग 72 किलोमीटर पूर्व में स्थित है और इस हादसे ने पूरे ब्रिटेन में चिंता का माहौल बना दिया है।

अहमदाबाद हादसे की याद ताजा

गौरतलब है कि पिछले महीने 12 जून को अहमदाबाद में एयर इंडिया के विमान AI171 का बड़ा हादसा हुआ था। इस दुर्घटना में 270 लोगों की मौत हो गई थी। उस हादसे पर शुक्रवार देर रात एएआईबी ने 15 पन्नों की प्राथमिक रिपोर्ट जारी की थी। रिपोर्ट के अनुसार, विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद हवाई अड्डे के पास मेडिकल हॉस्टल परिसर में गिर गया था। उस विमान में 241 यात्रियों में से सिर्फ एक ही यात्री जीवित बच पाया था।

About the Author

Mrinal Pathak

Editor

View All Posts
Tags: London Plane Crash Social Media Viral Video

Continue Reading

Previous: Sawan के पहले सोमवार पर शिव मंदिरों में उमड़ी भक्तों की भीड़, हर तरफ गूंजा ‘हर-हर महादेव’, देखें VIDEO
Next: Jannik Sinner का जबरदस्त कमाल, अल्काराज़ को हराकर जीता विंबलडन 2025 का पहला खिताब

संबंधित खबरें

Aarambh 5.0
1 min read
  • बिहार
  • जरा हटके

Aarambh 5.0: जेवियर यूनिवर्सिटी की फ्रेशर्स पार्टी में झूमे छात्र, ज़ोइन बने मिस्टर फ्रेशर और संजना बनीं मिस फ्रेशर

The Updates Digital Desk August 18, 2025
Viral Video: जापान के होशी ताकायुकी ने छोड़ा करोड़ों का कारोबार, अब शिव भक्ति में लीन
1 min read
  • जरा हटके

Viral Video: जापान के होशी ताकायुकी ने छोड़ा करोड़ों का कारोबार, अब शिव भक्ति में लीन

Mrinal Pathak July 28, 2025
Judge Viral Video: बिना वकील हाई कोर्ट पहुंचा बुजुर्ग…जज ने जो किया वो देख भावुक हो गया देश
1 min read
  • जरा हटके

Judge Viral Video: बिना वकील हाई कोर्ट पहुंचा बुजुर्ग…जज ने जो किया वो देख भावुक हो गया देश

Mrinal Pathak July 17, 2025

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram
  • Linkedin

लेटेस्ट न्यूज

Maratha Reservation: महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में मराठा आरक्षण के लिए मनोज जरांगे ने आंदोलन की शुरुआत करते हुए मुंबई कूच किया है।
1 min read
  • वीडियो
  • देश

Maratha Reservation: सीएम देवेंद्र फडणवीस की कुर्सी हिला देगा मराठा आरक्षण आंदोलन – VIDEO

Akanksha Sharma August 30, 2025
Jharkhand New Liquor Policy 2025: झारखंड में 1 सितंबर, 2025 से नई उत्पाद (शराब) नीति लागू होने जा रही है।
1 min read
  • वीडियो
  • झारखंड

Jharkhand: 1 सितंबर से महंगी होगी बीयर-व्हिस्की, सस्ते मिलेंगे विदेशी ब्रांड – VIDEO

Akanksha Sharma August 30, 2025
Ranchi Jharkhand Top News of 30 August: इंडिया ब्लॉक के उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार न्यायमूर्ति बी. सुदर्शन रेड्डी रांची हवाई अड्डे पर पहुंचे।
1 min read
  • झारखंड

Ranchi में उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार न्यायमूर्ति बी. सुदर्शन रेड्डी पहुंचे, निजी फर्म में बंधक 62 युवकों को पुलिस ने छुड़ाया

Akanksha Sharma August 30, 2025
MS Dhoni को BCCI ने दिया बड़ा ऑफर! क्या एक बार फिर होंगे टीम इंडिया में शामिल?
1 min read
  • खेल

MS Dhoni को BCCI ने दिया बड़ा ऑफर! क्या एक बार फिर होंगे टीम इंडिया में शामिल?

Mrinal Pathak August 30, 2025

About Our Company

Stay informed with TheUpdates.in – your go-to news portal for the latest headlines, breaking news, trending stories, and in-depth analysis. Covering politics, business, tech, sports, and entertainment, we deliver real-time, reliable updates. Explore top news that matters, anytime, anywhere. Stay ahead with trusted journalism. TheUpdates.in – Where News Meets Insight.

  • About us
  • Advertise With Us
  • Write For Us
  • Privacy Policy
  • Story Archives
  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram
  • Linkedin
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.