Skip to content
June 3, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram
  • Linkedin

The Updates

Where News Meets Insight

+91 98101 17682 (1)

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram
  • Linkedin
Primary Menu
  • Home
  • झारखंड
    • झारखंड के सपूत
  • बिहार
  • वेब स्टोरीज
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • एंटरटेनमेंट
  • धर्म
  • रुपया-पैसा
  • टेक्नोलॉजी
  • अन्य
    • क्राइम
    • जिला
    • विचार
    • वीडियो
Subscribe
  • Home
  • टेक्नोलॉजी
  • लिंडा याकारिनो ने X के सीईओ पद से दिया इस्तीफा
  • टेक्नोलॉजी

लिंडा याकारिनो ने X के सीईओ पद से दिया इस्तीफा

Linda Yaccarino इससे पहले एनबीसीयूनिवर्सल में विज्ञापन बिक्री की प्रमुख रह चुकी हैं। उन्होंने अपने कार्यकाल में X को एक नई दिशा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। अपने पोस्ट में उन्होंने लिखा कि वे X की टीम और कंपनी में हुए बदलावों को लेकर बहुत गर्व महसूस करती हैं।
The Updates Digital Desk July 12, 2025 1 min read
लिंडा याकारिनो ने X के सीईओ पद से दिया इस्तीफा

लिंडा याकारिनो, फोटो सोर्स - एक्स

Linda Yaccarino resigns as CEO of X: एलन मस्क के स्वामित्व वाले सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पहले ट्विटर) की सीईओ लिंडा याकारिनो ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने बुधवार को एक सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए यह जानकारी दी।

लिंडा याकारिनो ने लिखा, “दो शानदार वर्षों के बाद, मैंने X के सीईओ पद से हटने का फैसला किया है। जब एलन मस्क और मेरी पहली बार इस प्लेटफॉर्म को लेकर बातचीत हुई थी, तो मैंने महसूस किया था कि यह एक जीवन बदलने वाला अवसर होगा।”

कार्यकाल के दौरान एक्स को नई दिशा देने में अहम भूमिका

लिंडा इससे पहले एनबीसीयूनिवर्सल में विज्ञापन बिक्री की प्रमुख रह चुकी हैं। उन्होंने अपने कार्यकाल में X को एक नई दिशा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। अपने पोस्ट में उन्होंने लिखा कि वे X की टीम और कंपनी में हुए बदलावों को लेकर बहुत गर्व महसूस करती हैं।

उन्होंने कहा, “मैं X की टीम पर बेहद गर्व करती हूं। हमने मिलकर जो ऐतिहासिक बदलाव किए हैं, वे अद्भुत हैं। हमने शुरुआत में ही उपयोगकर्ताओं की सुरक्षा, खासकर बच्चों की सुरक्षा को प्राथमिकता दी और विज्ञापनदाताओं का भरोसा फिर से कायम करने की दिशा में काम किया।”

उन्होंने आगे बताया कि उनकी टीम ने लगातार नए इनोवेशन पर काम किया, जैसे कि कम्युनिटी नोट्स और आने वाली सेवा एक्स मनी। इसके अलावा, उन्होंने उल्लेख किया कि कंपनी पर अब दुनिया की सबसे प्रभावशाली आवाज़ें और कंटेंट मौजूद हैं।

लिंडा याकारिनो ने एलन मस्क का भी धन्यवाद किया और लिखा, “मैं एलन मस्क की आभारी हूं कि उन्होंने मुझे (स्वतंत्र अभिव्यक्ति की रक्षा करना, कंपनी को नई दिशा देना और X को ‘एवरीथिंग ऐप’ में बदलना) ये जिम्मेदारी सौंपी ।”

उन्होंने X को एक डिजिटल ‘टाउन स्क्वायर’ बताया जहां हर आवाज को महत्व मिलता है और इसे दुनिया की सबसे प्रभावशाली सांस्कृतिक संकेतक (culture signal) बताया।

घर बैठे बनवाएं नया वोटर ID कार्ड: आसान भाषा में जानें पूरा प्रोसेस

हालांकि, उन्होंने अपने इस्तीफे की कोई स्पष्ट वजह नहीं बताई है। यह भी साफ नहीं है कि उनकी अगली भूमिका क्या होगी या अब X का अगला सीईओ कौन बनेगा।

About the Author

The Updates Digital Desk

Administrator

Visit Website View All Posts
Tags: Social Media Technology News Top Stories

Continue Reading

Previous: IND vs PAK: एशिया कप को लेकर पाकिस्तान का नया ड्रामा, टीम को भारत भेजने से किया इनकार
Next: Jharkhand में अगले 5 दिन झमाझम बरसेंगे बादल, यहां पढ़ें राज्य की बड़ी खबरें

संबंधित खबरें

Tesla
1 min read
  • टेक्नोलॉजी

Tesla: भारत की सड़क पर फर्राटा भरेगी सबसे हाईटेक कार, खुल गया पहला शोरूम

The Updates Digital Desk July 15, 2025
Tecno Pova
1 min read
  • टेक्नोलॉजी

Tecno Pova: टेक्नो का धमाका: इतने कम दाम में वायरलेस चार्जिंग वाला POVA 7 Pro, जानें कीमत और फीचर्स

The Updates Digital Desk July 5, 2025
POCO F7 5G
1 min read
  • टेक्नोलॉजी

POCO F7 5G: दमदार और पावरफुल फीचर्स वाले फोन की बिक्री शुरू, इतनी है कीमत

The Updates Digital Desk July 1, 2025

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram
  • Linkedin

लेटेस्ट न्यूज

Maratha Reservation: महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में मराठा आरक्षण के लिए मनोज जरांगे ने आंदोलन की शुरुआत करते हुए मुंबई कूच किया है।
1 min read
  • वीडियो
  • देश

Maratha Reservation: सीएम देवेंद्र फडणवीस की कुर्सी हिला देगा मराठा आरक्षण आंदोलन – VIDEO

Akanksha Sharma August 30, 2025
Jharkhand New Liquor Policy 2025: झारखंड में 1 सितंबर, 2025 से नई उत्पाद (शराब) नीति लागू होने जा रही है।
1 min read
  • वीडियो
  • झारखंड

Jharkhand: 1 सितंबर से महंगी होगी बीयर-व्हिस्की, सस्ते मिलेंगे विदेशी ब्रांड – VIDEO

Akanksha Sharma August 30, 2025
Ranchi Jharkhand Top News of 30 August: इंडिया ब्लॉक के उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार न्यायमूर्ति बी. सुदर्शन रेड्डी रांची हवाई अड्डे पर पहुंचे।
1 min read
  • झारखंड

Ranchi में उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार न्यायमूर्ति बी. सुदर्शन रेड्डी पहुंचे, निजी फर्म में बंधक 62 युवकों को पुलिस ने छुड़ाया

Akanksha Sharma August 30, 2025
MS Dhoni को BCCI ने दिया बड़ा ऑफर! क्या एक बार फिर होंगे टीम इंडिया में शामिल?
1 min read
  • खेल

MS Dhoni को BCCI ने दिया बड़ा ऑफर! क्या एक बार फिर होंगे टीम इंडिया में शामिल?

Mrinal Pathak August 30, 2025

About Our Company

Stay informed with TheUpdates.in – your go-to news portal for the latest headlines, breaking news, trending stories, and in-depth analysis. Covering politics, business, tech, sports, and entertainment, we deliver real-time, reliable updates. Explore top news that matters, anytime, anywhere. Stay ahead with trusted journalism. TheUpdates.in – Where News Meets Insight.

  • About us
  • Advertise With Us
  • Write For Us
  • Privacy Policy
  • Story Archives
  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram
  • Linkedin
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.