Noorjahan Mango: आज हम आपको बताने जा रहे हैं आमों की मल्लिका ‘नूरजहां’ की कहानी — एक ऐसा आम जो सिर्फ स्वाद ही नहीं, अपने अद्भुत आकार और वजन के लिए भी दुनिया भर में मशहूर है। मध्य प्रदेश के अलीराजपुर में उगने वाला यह आम 2 से 4 किलो तक वज़नी होता है और हर साल इसकी प्री-बुकिंग महीनों पहले ही हो जाती है। नूरजहां का स्वाद मिठास, खुशबू और खास बनावट का अद्भुत मेल है। कहते हैं, ये आम नहीं, शाही तोहफा है — जो सिर्फ किस्मतवालों को मिलता है।
तो चलिए, मिलते हैं नूरजहां से — आमों की असली मल्लिका!