शार्दुल ठाकुर और जसप्रीत बुमराह (सोर्स- सोशल मीडिया)
IND vs ENG: भारतीय टीम इस समय इंग्लैंड दौरे पर है, जहां दोनों टीमों के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जा रही है। इस सीरीज का आज यानी 10 जुलाई से लॉर्ड्स में तीसरा मुकाबला खेला जाना है। इससे पहले दोनों टीमें 1-1 मैच जीतकर बराबरी पर हैं। ऐसे में यह मैच दोनों टीमों के लिए काफी अहम होने वाला है। इस मैच में टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन में एक बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। जहां, स्टार गेंदबाज़ जसप्रीत बुमराह की टीम में वापसी हो सकती है। इसी बीच बुमराह और शार्दुल ठाकुर का एक वीडियो काफी तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
टीम इंडिया में बुमराह की वापसी
पहले टेस्ट के बाद बुमराह को एजबेस्टन में आराम दिया गया था। अब तीसरा मैच लॉर्ड्स के ऐतिहासिक मैदान पर खेला जाएगा। इस मैच में वह टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन का हिस्सा ज़रूर होंगे। अब मैच से पहले उनका शार्दुल ठाकुर के साथ एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में ऑलराउंडर शार्दुल ठाकुर जसप्रीत बुमराह के पैर पकड़े नज़र आ रहे हैं।
नेट प्रैक्टिस में बुमराह-शार्दुल की मस्ती
शार्दुल ठाकुर और जसप्रीत बुमराह का यह वीडियो बीसीसीआई ने अपने आधिकारिक अकाउंट से शेयर किया है। इस दौरान खिलाड़ी नेट्स में लीड्स टेस्ट की तैयारी करते नज़र आ रहे हैं। इस बीच, बुमराह और शार्दुल ठाकुर को दिखाया गया है। इसमें शार्दुल सीनियर खिलाड़ी बुमराह के पैर पकड़े हुए दिखाई दे रहे हैं। यह वीडियो लॉर्ड्स मैदान का है।
शार्दुल बोले- पैर छूने ही पड़ते हैं
बीसीसीआई द्वारा शेयर किए गए वीडियो में शार्दुल ने बुमराह से कहा कि पैर छूने ही पड़ते हैं। बुमराह ने शार्दुल की इस बात का मजाकिया अंदाज में जवाब दिया। उन्होंने कहा कि यही उनकी महानता है। मैं उनके साथ खड़ा रहा, इसलिए जीता। इन दोनों खिलाड़ियों का यह वीडियो फैन्स को काफी पसंद आ रहा है। वहीं, इस वीडियो ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है।
तीसरे टेस्ट में शार्दुल की जगह पर सवाल
शार्दुल ठाकुर भारतीय टीम से अंदर-बाहर होते रहते हैं। इंग्लैंड सीरीज के पहले मैच में उन्हें प्लेइंग इलेवन में जगह मिली थी। इसके बाद एजबेस्टन में उन्हें प्लेइंग इलेवन से बाहर कर दिया गया। अब तीसरा मैच लॉर्ड्स में है। इस मैच में भी उनका खेलना मुश्किल लग रहा है।
सुंदर ने छोड़ी छाप, शार्दुल के लिए बढ़ी टेंशन
दूसरे टेस्ट में मैनेजमेंट ने उनकी जगह वाशिंगटन सुंदर को मौका दिया था। सुंदर ने बल्लेबाजी में कुल 54 रन बनाए। वहीं, दूसरी पारी में उन्होंने इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स का विकेट लिया था। ऐसे में तीसरे टेस्ट के बाद शार्दुल ठाकुर को फिर से बाहर का रास्ता दिखाया जा सकता है।