Skip to content
June 3, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram
  • Linkedin

The Updates

Where News Meets Insight

+91 98101 17682 (1)

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram
  • Linkedin
Primary Menu
  • Home
  • झारखंड
    • झारखंड के सपूत
  • बिहार
  • वेब स्टोरीज
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • एंटरटेनमेंट
  • धर्म
  • रुपया-पैसा
  • टेक्नोलॉजी
  • अन्य
    • क्राइम
    • जिला
    • विचार
    • वीडियो
Subscribe
  • Home
  • क्राइम
  • Fake Currency: जाली नोट के साथ झारखंड में पकड़े गए 3 तस्कर, जानें पुलिस ने कैसे दबोचा
  • क्राइम

Fake Currency: जाली नोट के साथ झारखंड में पकड़े गए 3 तस्कर, जानें पुलिस ने कैसे दबोचा

Fake Currency: नकली नोटों की खेप को झारखंड और आसपास के राज्यों में फैलाने की कोशिश की जा रही है। लेकिन गुमला पुलिस की सतर्कता से तस्करों का ये नापाक मंसूबा नाकाम हो गया। अब देखना यह होगा कि पूछताछ में कौन-कौन से नए नाम सामने आते हैं, और क्या पुलिस इस गिरोह की जड़ तक पहुंच पाएगी या नहीं।
The Updates Digital Desk July 5, 2025 1 min read
Fake Currency

पुलिस की मुस्तैदी से पकड़े गए जाली नोट

Fake Currency: झारखंड के गुमला ज़िले में पुलिस ने छत्तीसगढ़ से आए तीन लोगों को फर्जी नोटों के साथ गिरफ्तार कर तस्करी का खुलासा किया है। यह गिरफ्तारी उस समय हुई जब पुलिस ने नियमित वाहन जांच अभियान (vehicle checking drive) के दौरान एक संदिग्ध वाहन को रोककर तलाशी ली गई।

Fake Currency: गाड़ी में फर्जी नोट बरामद

गुमला के SP ने बताया कि Raidih थाना क्षेत्र में चेकिंग करते हुए पुलिस की तरफ से इस वाहन को रोका गया। तलाशी लेने पर पुलिस टीम को गाड़ी से कुल 260 फर्जी नोट बरामद हुए, जो सभी ₹500 के थे। इस तरह कुल जब्त नकली करंसी की राशि ₹1,30,000 बनती है।

Fake Currency: पुलिस की सूझबूझ से पकड़े गए

इस मामले के बारे में पुलिस ने बताया, “हमारी टीम वाहन चेकिंग के दौरान संदिग्ध गतिविधियों पर विशेष नज़र रख रही थी। जब ये लोग Raidih इलाके में पहुंच गए, तो रोककर उनकी गाड़ी की तलाशी ली गई। शक होने पर जब उनके बैग भी खंगाले गए, इसी तलाशी में फर्जी नोटों का यह पूरा का पूरा जखीरा बरामद हुआ।” पुलिस तुरंत तीनों को हिरासत में लेकर थाने ले गई। आगे की पूछताछ में उन्होंने अपना नाम और पता छत्तीसगढ़ का बताया।

Fake Currency:  आरोपियों की पहचान

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान इस प्रकार की गई:

सुघराम यादव (52 वर्ष)

गोस्वामी चौहान (42 वर्ष)

दिलीप कुमार (28 वर्ष)

ये भी पढ़ें: Theft : लूट, पीछा और गिरफ्तारी: जौहरी के घर में करोड़ों के गहनों की चोरी की पूरी कहानी

Fake Currency: पुलिस ने क्या कुछ बताया

पुलिस ने बताया कि जिन तीनों को दबोचा गया है वो तीनों ही छत्तीसगढ़ के रहने वाले हैं और गुमला जिले में नकली नोटों की सप्लाई करने आए थे। शुरुआती पूछताछ में उन्होंने माना कि वे इस नकली करंसी को लोकल बाजारों और ग्रामीण क्षेत्रों में असली नोटों की तरह खपाने की प्लानिंग कर रहे थे।

Fake Currency:  क्यों है यह मामला गंभीर?

  • नकली नोटों की वजह से आम जनता की गाढ़ी कमाई भी प्रभावित होती है।
  • बाजार की अर्थव्यवस्था भी गड़बड़ा सकती है, क्योंकि नकली नोट धीरे-धीरे पूरे सिस्टम में फैल जाते हैं।
  • अभी पुलिस आशंका जता रही है कि इसके पीछे बड़ा संगठित गिरोह काम कर रहा है।

Fake Currency: नकली नोटों का नेटवर्क!

पुलिस को सन्देह है कि इन तीनों का संबंध नकली नोटों के किसी न किसी बड़े गिरोह से हो सकता है, जो छत्तीसगढ़ और झारखंड में सक्रिय रूप से काम कर रहा है। इसलिए अब पुलिस ने इनके मोबाइल रिकॉर्ड, पिछले सफर और कॉल डिटेल्स की भी जांच करवा रही है। इससे हो सकता है कि नकली करंसी का बड़ा नेटवर्क का पर्दाफाश हो जाए

Fake Currency: कोर्ट में पेशी और आगे की कार्रवाई

फिलहाल पुलिस ने तीनों आरोपियों को शनिवार शाम ही स्थानीय अदालत में पेश कर दिया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। पुलिस अब यह पता लगाने की जुगत कर रही है कि आखिर ये नकली नोट कहां से लाए गए और गुमला जैसे जिले में किसे सप्लाई करने वाले थे।

नकली नोटों की इस तरह की तस्करी आम लोगों की मेहनत की कमाई और बाजार की आर्थिक स्थिति दोनों को ही बड़ा नुकसान देती है। इसलिए पुलिस ने स्थानीय दुकानदारों और ग्रामीणों से अपील की है कि नकदी लेते समय ₹500 के नोटों को ध्यान से बेहद ही ध्यान से परखें और कोई संदिग्ध नोट दिखे तो तुरंत नजदीकी थाने को इस बारे में सूचित करें।

Fake Currency: जनता से भी मांगी मदद

गुमला पुलिस ने इस पूरे मामले को काफी गंभीरता से लिया है, यही वजह है कि पुलिस ने स्थानीय लोगों से भी मदद मांगी है। पुलिस का कहना है कि  अगर वाकई नकली नोटों का धंधा जड़ से उखाड़ना है तो उसके लिए आम लोगों की जागरूकता बेहद जरूरी है। अगर किसी को शक होता है कि उन्हें नकली नोट मिले हैं, तो बिना डर और झिझके पुलिस को जानकारी दें।

 

About the Author

The Updates Digital Desk

Administrator

Visit Website View All Posts
Tags: Fake Currency Jharkhand Crime Jharkhand News

Continue Reading

Previous: Akshara Singh Funny Video: अक्षरा सिंह का मजेदार वीडियो वायरल, जल्द फिल्म ‘रुद्र-शक्ति’ में आएंगी नजर
Next: Gopal khemka Murder: कौन थे मशहूर कारोबारी खेमका, जिनकी हत्या से बिहार की सियासत गरमाई

संबंधित खबरें

Crime: बेंगलुरु में लगभग 100 किमी दूर अगल-अलग स्थान पर एक शव के कई टुकड़े मिले, जिससे सनसनी फैल गई।
1 min read
  • क्राइम

Crime: बेंगलुरु के पास मिले शव के 19 टुकड़े, पुलिस ने सुलझाई गुत्थी, दामाद निकला सास का हत्यारा

Akanksha Sharma August 12, 2025
Crime
1 min read
  • क्राइम

Crime: CCL कर्मचारी से 1 करोड़ की रंगदारी मांगने वाले 4 माओवादी गिरफ्तार

The Updates Digital Desk July 15, 2025
Mobile Theif
1 min read
  • क्राइम

Mobile thief: 10 लाख के मोबाइल चुराने वाला धुरंधर चोर चढ़ा पुलिस के हत्थे, 62 मोबाइल बरामद

The Updates Digital Desk July 14, 2025

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram
  • Linkedin

लेटेस्ट न्यूज

Maratha Reservation: महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में मराठा आरक्षण के लिए मनोज जरांगे ने आंदोलन की शुरुआत करते हुए मुंबई कूच किया है।
1 min read
  • वीडियो
  • देश

Maratha Reservation: सीएम देवेंद्र फडणवीस की कुर्सी हिला देगा मराठा आरक्षण आंदोलन – VIDEO

Akanksha Sharma August 30, 2025
Jharkhand New Liquor Policy 2025: झारखंड में 1 सितंबर, 2025 से नई उत्पाद (शराब) नीति लागू होने जा रही है।
1 min read
  • वीडियो
  • झारखंड

Jharkhand: 1 सितंबर से महंगी होगी बीयर-व्हिस्की, सस्ते मिलेंगे विदेशी ब्रांड – VIDEO

Akanksha Sharma August 30, 2025
Ranchi Jharkhand Top News of 30 August: इंडिया ब्लॉक के उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार न्यायमूर्ति बी. सुदर्शन रेड्डी रांची हवाई अड्डे पर पहुंचे।
1 min read
  • झारखंड

Ranchi में उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार न्यायमूर्ति बी. सुदर्शन रेड्डी पहुंचे, निजी फर्म में बंधक 62 युवकों को पुलिस ने छुड़ाया

Akanksha Sharma August 30, 2025
MS Dhoni को BCCI ने दिया बड़ा ऑफर! क्या एक बार फिर होंगे टीम इंडिया में शामिल?
1 min read
  • खेल

MS Dhoni को BCCI ने दिया बड़ा ऑफर! क्या एक बार फिर होंगे टीम इंडिया में शामिल?

Mrinal Pathak August 30, 2025

About Our Company

Stay informed with TheUpdates.in – your go-to news portal for the latest headlines, breaking news, trending stories, and in-depth analysis. Covering politics, business, tech, sports, and entertainment, we deliver real-time, reliable updates. Explore top news that matters, anytime, anywhere. Stay ahead with trusted journalism. TheUpdates.in – Where News Meets Insight.

  • About us
  • Advertise With Us
  • Write For Us
  • Privacy Policy
  • Story Archives
  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram
  • Linkedin
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.