बेन स्टोक्स भिड़े (सोर्स- सोशल मीडिया)
Ben Stokes Angry: भारत और इंग्लैंड के बीच सीरीज का दूसरा टेस्ट मैच एजबेस्टन में खेला जा रहा है। तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक टीम इंडिया ने मुकाबले पर अपनी मजबूत पकड़ बना ली है। इस मुकाबले में भारत की जीत नजर आ रही है। हालांकि, तीसरे दिन के खेल से एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स को अंपायर पर भड़कते हुए देखा गया।
दूसरी पारी में तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक भारत ने 1 विकेट खोकर 64 रन बना लिए थे। फिलहाल केएल राहुल 28 और करुण नायर 7 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं। टीम इंडिया को दूसरी पारी में यशस्वी जायसवाल के रूप में एकमात्र झटका लगा। यशस्वी ने 22 गेंदों में 28 रन बनाए और फिर आउट हो गए। लेकिन, उनके विकेट पर जबरदस्त विवाद देखने मिला।
जायसवाल के DRS पर भड़के बेन स्टोक्स
जिस गेंद पर यशस्वी आउट हुए, उस पर दिलचस्प विवाद देखने को मिला। दरअसल, इंग्लैंड की ओर से पारी का आठवां ओवर जोश टंग फेंक रहे थे। उनकी चौथी गेंद यशस्वी के पैड पर लगी और अंपायर ने आउट दे दिया। इसके बाद यशस्वी ने नॉन स्ट्राइकर एंड पर खड़े केएल राहुल से बात कर डीआरएस लेने का फैसला किया।
हालांकि नियम के मुताबिक, किसी भी बल्लेबाज को 15 सेकंड के भीतर डीआरएस लेना होता है। यहां यशस्वी थोड़ा देर से डीआरएस के लिए बोले, लेकिन अंपायर ने समय पर ध्यान नहीं दिया और अपील मान ली।
— BavumaTheKing Temba (@bavumathek83578) July 4, 2025
भड़क गए बेन स्टोक्स
यह देखकर इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स नाराज हो गए और सीधे अंपायर के पास जाकर बहस करने लगे। हालांकि, अंपायर ने उनकी एक नहीं सुनी और फैसला बरकरार रखा। इसके बावजूद, थर्ड अंपायर ने यशस्वी को एलबीडब्ल्यू आउट करार दिया।
भारत की कुल बढ़त 244 रन
तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक भारत ने कुल 244 रनों की बढ़त बना ली थी। अगर टीम इंडिया अपनी पकड़ बनाए रखती है तो मैच में उसकी स्थिति और मजबूत हो सकती है।
यह भी पढ़ें: Shubman Gill ने रचा इतिहास, पीटरसन की भविष्यवाणी हुई सच, कप्तान के 269 रन से इंग्लैंड में मचा तहलका
सिराज ने झटके 6 विकेट
जानकारी के लिए बता दें कि तीसरे दिन इंग्लैंड की पहली पारी 407 रन पर सिमट गई। इंग्लैंड की ओर से जेमी स्मिथ ने सबसे ज्यादा 184 रन की पारी खेली, जबकि हैरी ब्रूक ने शानदार 158 रन बनाए।टीम इंडिया के गेंदबाजों ने जबरदस्त प्रदर्शन किया। मोहम्मद सिराज ने 19.3 ओवर में 70 रन देकर सबसे ज्यादा 6 विकेट चटकाए। वहीं, आकाश दीप ने 20 ओवर में 88 रन देकर 4 विकेट लिए। इस तरह भारत ने पहली पारी के आधार पर 180 रनों की बढ़त हासिल की।