तेजस्वी यादव का चुनाव आयोग पर आरोप (सौजन्य-सोशल मीडिया)
पटना: तेजस्वी यादव ने चुनाव आयोग की कड़ी आलोचना करते हुए दावा किया है कि चुनाव आयोग भारतीय जनता पार्टी के सेल की तरह बर्ताव कर रहा है। तेजस्वी यादव ने आरोप लगाते हुए कहा कि चुनाव आयोग पूरी तरह से एकतरफा हो गया है। इतना ही नहीं उन्होंने दावा भी किया कि चुनाव आयोग ने प्रतिनिधिमंडल के बैठकों के संबंध में नियम में बदलाव किया है।
राजद नेता तेजस्वी यादव ने संवाददाताओं से कहा पहले भी हमारे लोग चुनाव आयोग जाते रहे हैं, लेकिन यह नियम वहां नहीं था, आज नियम क्यों बदले गए? हम चुनाव आयुक्त के सामने दो बार प्रेस कॉन्फ्रेंस कर चुके हैं। उन्होंने एक बार भी इसका जवाब नहीं दिया, उन्हें आगे आना चाहिए और जवाब देना चाहिए।
भाजपा के खिलाफ कार्रवाई क्यों नहीं? – यादव
तेजस्वी यादव ने कहा चुनाव आयोग ने कहा कि वे गठबंधन प्रतिनिधिमंडल के साथ नहीं, बल्कि अलग-अलग दलों के साथ मुलाकात करेंगे। हमें अलग-अलग क्यों मिलना चाहिए? इस लोकतंत्र में संविधान जैसी कोई चीज है भी या नहीं? चुनाव आयोग एक स्वतंत्र संस्था है, लेकिन यह भाजपा के सेल की तरह काम करता है। अब तक कितनी बार भाजपा के लोगों ने चुनावों में नियमों का उल्लंघन किया है और बताए कि कब-कब चुनाव आयोग ने इस पर कोई कार्रवाई की है।
इतना ही नहीं राजद नेता तेजस्वी यादव ने 2024 के लोकसभा चुनावों में चुनाव अभियान के दौरान पीएम नरेंद्र मोदी की टिप्पणी के लिए उनके खिलाफ कार्रवाई नहीं करने पर भी चुनाव आयोग पर निशाना साधा।
पीएम मोदी पर भी साधा निशाना
तेजस्वी यादव ने कहा, “प्रधानमंत्री ने यह सब कहा कि मंगलसूत्र छीन लिया जाएगा और वह सब, वह हनुमान का नाम लेकर भड़काऊ बयान देते रहे और चुनाव के दिन रोड शो किया। क्या भाजपा के खिलाफ कभी कार्रवाई की गई? वे एकतरफा हो गए हैं।”
यह भी पढ़ें- झारखंड के साहिबगंज में भीषण रेल हादसा, आपस में टकराई 2 मालगाड़ियां
इससे पहले आज बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री ने दावा किया कि भाजपा नीत केंद्र सरकार राज्य में राष्ट्रपति शासन लगाने पर विचार कर रही है, क्योंकि उन्हें आगामी विधानसभा चुनाव हारने की आशंका है।
बिहार की मतदाता सूची पर आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने कहा, “सत्ता में बैठी सभी पार्टियां चुप हैं, क्योंकि साजिश करने वाले क्या बोलेंगे। बीजेपी और नीतीश जी के लोग गरीबों का वोट काट रहे हैं, ताकि उन्हें सरकारी लाभ न मिले।“