जुलाई में बदल रहे ATM, तत्काल टिकट और यूपीआई नियम
New Rules: जुलाई 2025 देशवासियों के लिए कई आर्थिक और जीवनशैली से जुड़ी नई चुनौतियां और व्यवस्थाएं लेकर आ रहा है। टाइम्स ऑफ इंडिया में छपी एक रिपोर्ट के मुताबिक, रेलवे की तत्काल टिकट बुकिंग से लेकर एटीएम लेनदेन तक, कई नियमों में बदलाव हो गए जो आम आदमी की जेब पर सीधा असर डालेंगे। आइए विस्तार से जानते हैं कि जुलाई से किन-किन मामलों में बदलाव हुआ है
New Rules: तत्काल टिकट बुकिंग में अब आधार OTP अनिवार्य
रेलवे ने तत्काल (Tatkal) टिकट बुकिंग के नियमों में अहम तब्दीली की है। अब IRCTC वेबसाइट या ऐप से तत्काल टिकट बुक करने पर आधार आधारित OTP सत्यापन अनिवार्य कर दिया गया है। रेलवे अधिकारियों के मुताबिक, इससे न सिर्फ दलालों (agents) की मनमानी पर लगाम लगेगी बल्कि असली यात्रियों के टिकट पक्का होने के ज्यादा मौके मिल सकेंगे।
यह नियम 15 जुलाई से लागू होने जा रहा है। इससे आम यात्री के लिए टिकट पाना अब पहले से थोड़ा आसान हो सकता है, हालांकि आधार से OTP जुड़ने के बाद बुजुर्ग या तकनीक से कम परिचित यात्रियों को थोड़ी परेशानी हो सकती है।
New Rules: ATM और ब्रांच ट्रांजैक्शन के चार्ज बढ़ेंगे
जुलाई से कुछ प्रमुख बैंक जैसे HDFC Bank, ICICI Bank, SBI और Axis Bank एटीएम निकासी (withdrawal), शाखा (branch) में नकद जमा या निकासी और कुछ अन्य सेवाओं पर अपने चार्ज बढ़ा रहे हैं।
- उदाहरण के लिए: घरेलू एटीएम निकासी की मुफ्त सीमा पार होने पर अतिरिक्त शुल्क बढ़ सकता है।
- अंतरराष्ट्रीय एटीएम निकासी पर अब ₹125 प्रति ट्रांजैक्शन तक चार्ज वसूला जा सकता है।
- ब्रांच में जाकर लेन-देन करने पर भी पहले से ज्यादा शुल्क देना पड़ सकता है।
हालांकि इससे उन ग्राहकों की जेब पर सीधा असर पड़ेगा जो महीने में कई बार कैश निकालते हैं या ब्रांच विज़िट करते हैं। इसलिए ग्राहकों को अपने ट्रांजैक्शन की प्लानिंग पहले से करनी होगी, ताकि उससे पैसे निकालते वक्त ज्यादा चार्जेस न देने पड़े।
UPI पेमेंट में डिस्प्यूट के लिए आसान चार्जबैक सिस्टम
राष्ट्रीय भुगतान निगम (NPCI) ने UPI पेमेंट में सुधार करते हुए चार्जबैक प्रक्रिया को अब पहले से ज्यादा आसान और तेज बना दिया है। अब अगर किसी यूज़र का पैसा गलत खाते में चला जाए, या धोखाधड़ी हो जाए, तो शिकायत दर्ज कर तुरंत चार्जबैक की प्रक्रिया शुरू की जा सकेगी। इससे डिजिटल भुगतान करने वालों को सुरक्षा की और ज्यादा गारंटी मिलेगी।
रोजमर्रा की चीजों पर GST में राहत संभव
इस रिपोर्ट में यह भी संकेत दिए गए हैं कि सरकार जल्द ही दाल, बेसन, टूथपेस्ट जैसी घरेलू उपयोग की वस्तुओं पर GST दरों में कटौती कर सकती है। हालांकि यह अभी प्रस्ताव स्तर पर है। अगर ऐसा हुआ तो आम घरों के रसोई बजट में थोड़ी राहत जरूर मिलेगी। महंगाई के इस दौर में यह फैसला बड़ी राहत साबित हो सकता है।
क्यों जरूरी है इन बदलावों को समझना?
असल में हम आपको यहां ये इसलिए बता रहे है क्योंकि इन बदलावों से सीधा असर मिडिल क्लास और लोअर मिडिल क्लास परिवारों पर पड़ेगा। एक तरफ जहां यात्रा आसान करने के लिए आधार आधारित सत्यापन को जरूरी किया जा रहा है, वहीं बैंकिंग में बढ़े चार्जेस लोगों को डिजिटल या सीमित कैश ट्रांजैक्शन के लिए मजबूर कर सकते हैं। UPI में आसान चार्जबैक जरूर राहत की बात है, जबकि GST में संभावित कटौती घर के मासिक बजट में थोड़ी राहत ला सकती है।
सरकार की दलीलें और जनता की चुनौती
सरकार का मानना है कि ये बदलाव सिस्टम को ज्यादा पारदर्शी, डिजिटल और सुरक्षित बनाने का काम करेंगे।लेकिन आम आदमी को अब अपने खर्च और लेनदेन की योजना पहले से ज्यादा सावधानी से बनानी होगी।
विशेषज्ञों की सलाह है कि लोग महीने में कितनी बार ATM से पैसे निकालते हैं, इस पर नजर रखें। साथ ही तत्काल टिकट बुक करते समय आधार को पहले से लिंक रखें ताकि OTP प्रॉसेस में परेशानी न आए।
इस तरह जुलाई 2025 से रेलवे यात्रा से लेकर बैंकिंग और घरेलू खरीददारी तक, कई नए नियम लागू होंगे। यह आम लोगों के लिए एक चेतावनी भी है कि समय रहते अपनी आदतों और बजट को इन बदलावों के हिसाब से ढाल लें, ताकि भविष्य में कोई दिक्कत न हो।