रामायण का पहला लूक (सोर्स- सोशल मीडिया)
Ramayana: नितेश तिवारी की मोस्ट अवेटेड फिल्म रामायण की घोषणा के बाद से ही फैंस में जबरदस्त उत्साह बना हुआ था। अब इस फिल्म की पहली झलक रिलीज कर दी गई है, जिसने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है। फैंस का मानना है कि यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाने वाली है।
रणबीर बने राम, यश दिखे रावण के अवतार में
फिल्म के फर्स्ट लुक में रणबीर कपूर भगवान राम के किरदार में नजर आ रहे हैं, जबकि यश रावण के अवतार में दिख रहे हैं। टीजर में रणबीर को पेड़ पर चढ़कर धनुष चलाते हुए दिखाया गया है, वहीं यश का रावण लुक देख फैंस दीवाने हो गए हैं। फैंस का मानना है कि इन दो दमदार किरदारों की टक्कर फिल्म को ब्लॉकबस्टर बना देगी।
Witness the IMMORTAL story of Rama vs. Ravana 🏹
Ramayana.
Our Truth. Our History.Filmed for IMAX.
From INDIA for a BETTER World.#Ramayana #RamayanaByNamitMalhotra@malhotra_namit @niteshtiwari22 @TheNameIsYash #RanbirKapoor @Sai_Pallavi92 @iamsunnydeol @_ravidubey… pic.twitter.com/4oeEcIALCK
— Yash (@TheNameIsYash) July 3, 2025
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की भविष्यवाणी
पहली झलक देखने के बाद फैंस ने सोशल मीडिया पर फिल्म के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन को लेकर अपनी उम्मीदें जाहिर करनी शुरू कर दी हैं। कई यूजर्स का मानना है कि रामायण 2000 करोड़ रुपये तक का कलेक्शन कर सकती है।
एक फैन ने लिखा, “हम 1000 करोड़ कमाने आ रहे हैं, तारीख नोट कर लो।” वहीं दूसरे ने कहा, “क्या हम #रामायण से 2000 करोड़ की उम्मीद कर सकते हैं?” एक और यूजर ने लिखा, “बॉलीवुड को दूसरी 2000 करोड़ी फिल्म मिलने वाली है।”
फिल्म की स्टारकास्ट
फिल्म में रणबीर कपूर और यश के अलावा सनी देओल, साई पल्लवी और रवि दुबे भी मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे। रवि दुबे लक्ष्मण, साई पल्लवी सीता और सनी देओल हनुमान के किरदार में दिखेंगे। इसके अलावा काजल अग्रवाल मंदोदरी और लारा दत्ता कैकेयी की भूमिका निभाएंगी।
कब होगी रिलीज?
नितेश तिवारी की महाकाव्य फिल्म रामायण दो भागों में बनाई जा रही है। निर्माताओं ने पहले भाग की शूटिंग पूरी कर ली है। इसे अगले साल नवंबर 2026 में दिवाली के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा। दूसरा भाग साल 2027 में रिलीज होगा।