सलमान खान (सोर्स- सोशल मीडिया)
Bigg Boss 19: बिग बॉस 19 से जुड़ी अब तक कई खबरें सामने आ चुकी है, लेकिन अब जो अपडेट सामने आया है वो यकीनन एक बार फिर फैंस की धड़कनें बढ़ाने वाला है। इस बार शो में जबरदस्त तड़का लगने वाला है। अक्सर शो में देखने मिलता है कि कभी किसी कंटेस्टेंट की गर्लफ्रेंड आती है तो किसी का बॉयफ्रेंड, लेकिन इस बार मेकर्स बिग बॉस के जान माने जाने वाले सलमान खान की ही एक्स गर्लफ्रेंड को ही शो में लाने की तैयारी कर रहे हैं।
दरअसल, खबरों की मानें तो बिग बॉस के मेकर्स ने सलमान खान की एक्स गर्लफ्रेंड यूलिया वंतूर को शो में एंट्री के लिए बड़ा ऑफर दिया है। अगर यूलिया इस ऑफर को हां कह देती हैं, तो बिग बॉस के घर में जबरदस्त ड्रामा, रोमांच और ग्लैमर का तड़का लगना तय है। फैंस पहले ही इस खबर से हैरान और एक्साइटेड हैं, क्योंकि ये एंट्री सलमान और शो दोनों के लिए गेम चेंजर साबित हो सकती है।
सलमान खान की Ex गर्लफ्रेंड की होगी एंट्री!
‘बिग बॉस’ से जुड़ी सभी अपडेट देने वाले सोशल मीडिया हैंडल से पता चला है कि यूलिया वंतूर को ‘बिग बॉस सीजन 19’ के लिए अप्रोच किया गया है। आपको बता दें, सलमान खान और यूलिया वंतूर का नाम काफी समय से एक साथ जोड़ा जा रहा था। बॉलीवुड गलियारों में चर्चा थी कि कटरीना कैफ के बाद भाईजान यूलिया वंतूर को डेट कर रहे थे। दोनों को अक्सर साथ में पार्टी करते और एक-दूसरे के साथ वक्त बिताते देखा जाता था।
बिग बॉस में देखने मिलेगा जबरदस्त ड्रामा
वहीं, सलमान ने यूलिया वंतूर को उनके करियर में आगे बढ़ने में सपोर्ट भी किया है। हालांकि, अब कहा जा रहा है कि दोनों का ब्रेकअप हो गया है। ऐसे में अगर यूलिया शो में आती है तो इस शो में जबरदस्त ड्रामा देखने मिल सकता है। हालांकि, अब तक इसे लेकर कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।
TRP के लिए मेकर्स का मास्टर प्लान
बिग बॉस हमेशा से ही हाई टीआरपी वाला शो रहा है, लेकिन पिछले कुछ सीजन में इसकी पॉपुलैरिटी में थोड़ी गिरावट देखी गई। ऐसे में मेकर्स का यूलिया वंतूर को लाना एक मास्टर स्ट्रोक माना जा रहा है। यूलिया की एंट्री से न सिर्फ ग्लैमर बढ़ेगा, बल्कि फैंस के बीच गॉसिप का लेवल भी काफी ऊपर रहने वाला है।
यूलिया ने कई बार ठुकराया ऑफर
सलमान खान और यूलिया वंतूर के रिश्ते अच्छे हैं। दोनों एक-दूसरे का सम्मान करते हैं और बड़े प्यार से मिलते हैं। ऐसे में अब मेकर्स ने यूलिया वंतूर को सलमान खान के शो में आने का ऑफर दिया है। हालांकि, ये भी खबरें हैं कि इससे पहले भी कई बार यूलिया वंतूर को ‘बिग बॉस’ के लिए अप्रोच किया गया है, लेकिन उन्होंने हर बार मना कर दिया है। लेकिन, अगर इस बार वह हां कर देती हैं तो फैंस को काफी मजा आ सकता है।