Skip to content
June 3, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram
  • Linkedin

The Updates

Where News Meets Insight

+91 98101 17682 (1)

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram
  • Linkedin
Primary Menu
  • Home
  • झारखंड
    • झारखंड के सपूत
  • बिहार
  • वेब स्टोरीज
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • एंटरटेनमेंट
  • धर्म
  • रुपया-पैसा
  • टेक्नोलॉजी
  • अन्य
    • क्राइम
    • जिला
    • विचार
    • वीडियो
Subscribe
  • Home
  • बिहार
  • लालू-नीतीश पर बरसे प्रशांत किशोर, बिहार के मजदूरों को लेकर क्या कहा?
  • बिहार

लालू-नीतीश पर बरसे प्रशांत किशोर, बिहार के मजदूरों को लेकर क्या कहा?

Bihar Election 2025 में जन सुराज के प्रमुख प्रशांत किशोर पूरे स्ट्रैटीजी के साथ चुनावी मैदान में उतरे हुए हैं। उनकी पार्टी बिहार के 243 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। इस बीच उन्होंने बेरोजगारी को लेकर लालू-नीतीश पर गंभीर आरोप लगाया है।
The Updates Digital Desk June 27, 2025 1 min read
लालू-नीतीश पर बरसे प्रशांत किशोर, बिहार के मजदूरों को लेकर क्या कहा?

प्रशांत किशोर, फोटो - सोशल मीडिया

Bihar Election 2025: जन सुराज पार्टी के प्रमुख प्रशांत किशोर ने एक बार फिर बिहार की मौजूदा और पूर्ववर्ती सरकारों पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि पिछले 30-35 वर्षों की लालू यादव और नीतीश कुमार की सरकारों ने बिहार को मजदूरों का राज्य बना दिया है। उनका दावा है कि इस शासन काल में न तो गरीबी कम हुई, न बेरोजगारी, और न ही शिक्षा की स्थिति सुधरी।

प्रशांत किशोर ने साफ कहा कि बिहार की बदहाली का सबसे बड़ा कारण शिक्षा की अनदेखी है। उन्होंने कहा, “हमारे यहां के बच्चों को स्कूल बैग नहीं, बल्कि मजदूरी के बोरे उठाने पर मजबूर कर दिया गया। जन सुराज का सपना है कि बिहार के बच्चे बोरा नहीं, किताबों से भरा स्कूल बैग उठाएं, पढ़ें, नौकरी करें और एक बेहतर जीवन जिएं।”

जन सुराज पार्टी को हाल ही में चुनाव आयोग की तरफ से ‘स्कूल बैग’ चुनाव चिन्ह मिला है। पार्टी ने इस प्रतीक को शिक्षा और बदलाव की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया है। प्रशांत किशोर ने कहा कि ये सिर्फ चुनावी चिन्ह नहीं, बल्कि पार्टी के विजन का प्रतीक है, एक ऐसा बिहार जहां शिक्षा के माध्यम से गरीबी, अशिक्षा और बेरोजगारी को जड़ से मिटाया जा सके।

पीएम मोदी पर भी साधा निशाना

प्रशांत किशोर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि केंद्र में 11 साल से भाजपा की सरकार है और राज्य में भी 20 साल से वही दल या उनके सहयोगी सत्ता में हैं, फिर भी बिहार की स्थिति जस की तस बनी हुई है। उन्होंने सवाल उठाया, “हम आज भी भूख, बेरोजगारी और लाचारी से जूझ रहे हैं। इतने सालों में ऐसा कौन-सा एक क्षेत्र है, जिसमें बिहार ने देशभर में पहला स्थान हासिल किया हो?”

उन्होंने सरकार पर आंकड़ों की हेराफेरी का भी आरोप लगाया, खासकर शौचालय निर्माण और शिक्षा सुधार के क्षेत्र में। किशोर का मानना है कि आंकड़ों की बाजीगरी से जमीन पर हालात नहीं बदलते।

फिलहाल बिहार विधानसभा में कुल 243 सीटें हैं, जिसमें से एनडीए के पास 131 सीटें हैं। बीजेपी 80, जेडीयू 45, हम पार्टी 4 और 2 निर्दलीय विधायकों का समर्थन है। वहीं विपक्षी इंडिया गठबंधन के पास 111 सीटें हैं, जिसमें आरजेडी 77, कांग्रेस 19, सीपीआई(एमएल) 11, सीपीआई(M) 2 और सीपीआई 2 सीटों पर काबिज हैं।

About the Author

The Updates Digital Desk

Administrator

Visit Website View All Posts
Tags: Bihar Assembly Elections Bihar News Narendra Modi Prashant Kishor Top Stories

Continue Reading

Previous: Place to Visit in Jharkhand: झारखंड नहीं देखा तो क्या देखा! जानिए वो जगहें जो आपकी ट्रैवल लिस्ट में होनी चाहिए
Next: 3 भव्य रथ, तीन भगवान…जगन्नाथ रथ उत्सव आज, आस्था के अनूठे संगम में भक्तों का सैलाब

संबंधित खबरें

Bihar News: बिहार के नालंदा जिले के मलवां गांव में ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार और हिलसा विधायक कृष्ण मुरारी उर्फ ​​प्रेम मुखिया पर गुस्साए ग्रामीणों ने हमला कर दिया।
1 min read
  • वीडियो
  • बिहार

Bihar में धोती पकड़ कर भागे नेता, ग्रामीणों ने खूब दौड़ाया, VIDEO में देखें क्या है पूरा मामला

Akanksha Sharma August 29, 2025
S.R Shiksha Samrat School के एलुमनी डॉ. विवेक आनंद ने नीट-पीजी में हासिल किया 55वां स्थान, शिक्षा सम्राट परिवार में हर्ष की लहर
1 min read
  • बिहार

S.R Shiksha Samrat School के एलुमनी डॉ. विवेक आनंद ने नीट-पीजी में हासिल किया 55वां स्थान, शिक्षा सम्राट परिवार में हर्ष की लहर

The Updates Digital Desk August 20, 2025
Aarambh 5.0
1 min read
  • बिहार
  • जरा हटके

Aarambh 5.0: जेवियर यूनिवर्सिटी की फ्रेशर्स पार्टी में झूमे छात्र, ज़ोइन बने मिस्टर फ्रेशर और संजना बनीं मिस फ्रेशर

The Updates Digital Desk August 18, 2025

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram
  • Linkedin

लेटेस्ट न्यूज

Maratha Reservation: महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में मराठा आरक्षण के लिए मनोज जरांगे ने आंदोलन की शुरुआत करते हुए मुंबई कूच किया है।
1 min read
  • वीडियो
  • देश

Maratha Reservation: सीएम देवेंद्र फडणवीस की कुर्सी हिला देगा मराठा आरक्षण आंदोलन – VIDEO

Akanksha Sharma August 30, 2025
Jharkhand New Liquor Policy 2025: झारखंड में 1 सितंबर, 2025 से नई उत्पाद (शराब) नीति लागू होने जा रही है।
1 min read
  • वीडियो
  • झारखंड

Jharkhand: 1 सितंबर से महंगी होगी बीयर-व्हिस्की, सस्ते मिलेंगे विदेशी ब्रांड – VIDEO

Akanksha Sharma August 30, 2025
Ranchi Jharkhand Top News of 30 August: इंडिया ब्लॉक के उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार न्यायमूर्ति बी. सुदर्शन रेड्डी रांची हवाई अड्डे पर पहुंचे।
1 min read
  • झारखंड

Ranchi में उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार न्यायमूर्ति बी. सुदर्शन रेड्डी पहुंचे, निजी फर्म में बंधक 62 युवकों को पुलिस ने छुड़ाया

Akanksha Sharma August 30, 2025
MS Dhoni को BCCI ने दिया बड़ा ऑफर! क्या एक बार फिर होंगे टीम इंडिया में शामिल?
1 min read
  • खेल

MS Dhoni को BCCI ने दिया बड़ा ऑफर! क्या एक बार फिर होंगे टीम इंडिया में शामिल?

Mrinal Pathak August 30, 2025

About Our Company

Stay informed with TheUpdates.in – your go-to news portal for the latest headlines, breaking news, trending stories, and in-depth analysis. Covering politics, business, tech, sports, and entertainment, we deliver real-time, reliable updates. Explore top news that matters, anytime, anywhere. Stay ahead with trusted journalism. TheUpdates.in – Where News Meets Insight.

  • About us
  • Advertise With Us
  • Write For Us
  • Privacy Policy
  • Story Archives
  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram
  • Linkedin
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.