अक्षरा सिंह (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)
मुंबई: भोजपुरी सिनेमा की सुपरस्टार और फैन्स की चहेती अभिनेत्री अक्षरा सिंह एक बार फिर से धमाल मचाने के लिए तैयार हैं। इस बार वो लेकर आ रही हैं एक ऐसी फिल्म, जिसमें प्यार भी है, पावर भी है और जबरदस्त एक्शन भी। अक्षरा की नई भोजपुरी फिल्म ‘रूद्र शक्ति’ का टीजर हाल ही में रिलीज कर दिया गया है और इसे दर्शकों से शानदार प्रतिक्रिया मिल रही है।
टीजर में अक्षरा सिंह एक पावरफुल महिला किरदार ‘शक्ति’ के रूप में नजर आ रही हैं, जबकि उनके अपोजिट नजर आएंगे एक्टर विक्रांत, जो ‘रूद्र’ की भूमिका में हैं। टीजर में दोनों की केमिस्ट्री के साथ-साथ दमदार डायलॉग्स और इमोशन्स की झलक ने इस फिल्म के लिए दर्शकों की एक्साइटमेंट को और बढ़ा दिया है।
View this post on Instagram
‘रूद्र शक्ति’ की कहानी
फिल्म ‘रूद्र शक्ति’ एक लव स्टोरी है जिसमें प्यार और एक्शन की दिलचस्प कहानी देखने को मिलेगी। यह फिल्म 18 जुलाई 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी। फिल्म का निर्देशन किया है निशांत सी शेखर ने, जबकि इसके निर्माता हैं सीबी सिंह और राजीव सिंह। फिल्म का निर्माण बड़े लेवल पर किया गया है, जो सामने आए टीजर में साफ नजर आ रहा है।
अक्षरा सिंह की फैन फॉलोइंग किसी सुपरस्टार से कम नहीं है। इंस्टाग्राम पर उनके 6 मिलियन से ज्यादा फॉलोअर्स हैं। हर फिल्म, गाने और इवेंट को लेकर उनके फैन्स काफी एक्साइटेड रहते हैं। ऐसे में ‘रूद्र शक्ति’ को लेकर भी उत्साह देखने लायक है।
सिर्फ फिल्म ही नहीं, अक्षरा सिंह अपने म्यूजिक प्रोजेक्ट्स को लेकर भी सुर्खियों में रहती हैं। हाल ही में उनका नया गाना “उल्टी पाला मार के” रिलीज हुआ है, जिसे उन्होंने खुद अपनी आवाज दी है। इस गाने के लिरिक्स वरुण राज ने लिखे हैं और इसे अक्षरा सिंह के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है। गाने में उनका अंदाज और खूबसूरती फैंस को बेहद पसंद आ रही है।
इस फिल्म मेें जल्द दिखेंगी अक्षरा सिंह
वर्क फ्रंट की बात करें तो अक्षरा सिंह जल्द ही आम्रपाली दुबे और दिनेश लाल यादव निरहुआ के साथ एक और चर्चित फिल्म ‘चार फेरे सात वचन’ में भी नजर आएंगी। ऐसे में अक्षरा सिंह का यह साल फुल एक्शन और एंटरटेनमेंट से भरपूर होने वाला है।