काजोल और जया बच्चन (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)
बॉलीवुड की दिग्गज अदाकारा Kajol, जो अपने अभिनय से दर्शकों के दिलों पर राज करती हैं, इन दिनों ऑफ-स्क्रीन अपने व्यवहार को लेकर सुर्खियों में हैं। दरअसल, सोशल मीडिया पर काजोल को ‘गुस्सैल’ और ‘डरावनी’ करार दिया जा रहा है। इसकी एक बड़ी वजह उनका पैपराजी (फोटोग्राफर्स) के साथ अक्सर अजीब व्यवहार करना है।
सिर्फ इतना ही नहीं, उनकी तुलना अक्सर जया बच्चन से की जाती है, जो खुद भी पैप्स पर गुस्सा जताने के लिए जानी जाती हैं। इसी बीच हाल ही में काजोल ने इन आलोचनाओं पर खुलकर प्रतिक्रिया दी है। एक इंटरव्यू के दौरान जब उनसे पूछा गया कि लोग उन्हें ‘डरावना’ क्यों कहते हैं, तो उन्होंने कहा, “अगर लोगों को लगता है कि मैं डरावनी हूं, तो ठीक है। प्लीज जाकर मेरी हॉरर फिल्म ‘मां’ देखिए।”
काजोल ने जया बच्चन से तुलना पर किया रिएक्ट
उन्होंने बताया कि आजकल सबकुछ कैमरे और पैपराजी पर निर्भर करता है। “वे सिर्फ फोटो नहीं लेते, बल्कि इंतजार करते हैं कि हम कोई प्रतिक्रिया दें ताकि वो उसे ट्रेंडिंग बना सकें।” काजोल ने आगे कहा कि पैपराजी उन्हें अक्सर उकसाते हैं, ताकि वे कोई बयान दे दें और उस पर नेगेटिव हेडलाइन बनाई जा सके। “मैं उन पर चिल्लाती नहीं, लेकिन इतना जरूर कहती हूं…‘दोस्तों, थोड़ा शांत हो जाओ।’ अच्छी तस्वीर खींचने के लिए चिल्लाने की जरूरत नहीं है।”
काजोल का मानना है कि आजकल के मीडिया को केवल फोटो नहीं चाहिए, बल्कि रिएक्शन और मसाला चाहिए होता है, जिससे वो वायरल स्टोरी बना सकें। उन्होंने इस बात पर भी जोर दिया कि कलाकार भी इंसान होते हैं और हर समय परफेक्ट व्यवहार करना मुमकिन नहीं होता।
एक्ट्रेस का वर्कफ्रंट
अगर काजोल के वर्कफ्रंट की बात करें, तो एक्ट्रेस पहली बार हॉरर जॉनर में कदम रखने जा रही हैं। उनकी अगली फिल्म ‘मां’ 27 जून 2025 को रिलीज होने वाली है। इस फिल्म का निर्देशन नवोदित निर्देशक ने किया है और इसका निर्माण अजय देवगन के प्रोडक्शन हाउस तले हुआ है। दर्शकों को काजोल को एक नई और डरावनी भूमिका में देखने का मौका मिलेगा, जो अब तक उनके फैंस के लिए एक अनोखा अनुभव होगा।