Jharkhand: झारखंड में मानसून राहत नहीं बल्कि आफत लेकर आया है। गर्मी से राहत का इंतजार कर रहे लोगों के लिए मानसून ने और बड़ी मुश्किल खड़ी कर दी। झारखंड में मानसून के आते ही लगातार बारिश हो रही है। पिछले दो दिनों से जारी भारी बारिश का असर दिखने लगा है। पुल टूटने के बाद इलाके का संपर्क जिले के अन्य हिस्सों से कट गया है। भारी बारिश की वजह से रांची के बेड़ो में डायवर्जन बह गया जिससे आवागमन बाधित हो गया है। लोहरदगा में भारी बारिश की वजह से शंख नदी उफान पर आ गई है। राज्य के अलग- अलग जिलों में नदियां उफान पर है।