Skip to content
June 3, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram
  • Linkedin

The Updates

Where News Meets Insight

+91 98101 17682 (1)

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram
  • Linkedin
Primary Menu
  • Home
  • झारखंड
    • झारखंड के सपूत
  • बिहार
  • वेब स्टोरीज
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • एंटरटेनमेंट
  • धर्म
  • रुपया-पैसा
  • टेक्नोलॉजी
  • अन्य
    • क्राइम
    • जिला
    • विचार
    • वीडियो
Subscribe
  • Home
  • विदेश
  • गाजा पर इजरायली हमले में पांच पत्रकारों समेत कई नागरिकों की मौत, राहत अभियान जारी
  • विदेश
  • वेब स्टोरी

गाजा पर इजरायली हमले में पांच पत्रकारों समेत कई नागरिकों की मौत, राहत अभियान जारी

The Updates Digital Desk June 9, 2025 1 min read
abstract-star-atmosphere-space-night-sky-moon-1272432-pxhere.com (1)

Israel Gaza attack, Gaza Strip News, journalists killed, Al-Quds Al-Youm TV, Israel airstrike, Palestine crisis, Gaza war news,इजरायल गाजा हमला, गाजा स्ट्रिप न्यूज, पत्रकारों की मौत, अल-कुद्स अल-यूम टीवी, इजरायल हवाई हमला, फिलिस्तीन संकट, गाजा युद्ध समाचार

इजरायल और गाजा के बीच जारी संघर्ष ने एक बार फिर से जानलेवा रूप ले लिया है। ताजा इजरायली हवाई हमले में गाजा में पांच पत्रकारों समेत कई लोगों की मौत हो गई है। इस हमले में बड़ी संख्या में नागरिकों के घायल होने की भी खबर है। मृतकों की संख्या और बढ़ सकती है क्योंकि कई लोग अब भी मलबे के नीचे दबे हुए हैं और बचाव कार्य जारी है।

स्थानीय मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक, मारे गए सभी पत्रकार अल-कुद्स अल-यूम टीवी चैनल के लिए काम कर रहे थे और गाजा के अल-अवदा अस्पताल में कवरेज के लिए पहुंचे थे। लेकिन अस्पताल के आसपास इजरायली हवाई हमले के दौरान उनकी गाड़ी भी चपेट में आ गई, जिससे सभी पत्रकारों की मौके पर ही मौत हो गई।

फिलिस्तीनी मीडिया का कहना है कि हमले का निशाना बनी गाड़ी पत्रकारों की थी, जिसमें बैठकर वे कवरेज कर रहे थे। हमले के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी का माहौल रहा और रेस्क्यू टीमें मलबा हटाने में जुटी रहीं।

फिलहाल इजरायल की तरफ से इस ताजा हमले को लेकर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।

इससे पहले 23 दिसंबर को भी गाजा पट्टी में इजरायली हमलों में कम से कम 23 फिलिस्तीनी नागरिक मारे गए थे। सिन्हुआ न्यूज एजेंसी ने डब्ल्यूएएफए के हवाले से बताया था कि मूसा बिन नुसायर स्कूल पर हुए इजरायली बमबारी में तीन बच्चों और दो महिलाओं सहित कम से कम नौ लोग मारे गए थे।

इसके अलावा, गाजा शहर के अल-जला स्ट्रीट पर एक वाहन पर इजरायली सेना के हमले में चार लोग मारे गए। वहीं, जबालिया शहर में गोलाबारी में चार बच्चों समेत पांच नागरिकों की मौत हुई। दक्षिणी गाजा के खान यूनिस में भी इजरायली सेना द्वारा अपार्टमेंट पर बमबारी में दो लोग मारे जाने की पुष्टि हुई है।

गौरतलब है कि इजरायल और फिलिस्तीन के बीच जारी संघर्ष लगातार मानवीय संकट को और गहरा कर रहा है। आम नागरिकों और पत्रकारों की लगातार हो रही मौतों ने अंतरराष्ट्रीय बिरादरी की चिंता और नाराजगी दोनों बढ़ा दी हैं।

 

About the Author

The Updates Digital Desk

Administrator

Visit Website View All Posts

Continue Reading

Previous: झारखंड में एसडीओ की पत्नी की संदिग्ध मौत, आत्महत्या मामले में अधिकारी समेत चार पर केस दर्ज
Next: रांची सदर अस्पताल में अत्याधुनिक सीटी स्कैन मशीन की शुरुआत

संबंधित खबरें

Donald Trump impose Extra Tariffs on India: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत पर 25 प्रतिशत अतिरिक्त टैरिफ लगाने का ऐलान कर दिया है।
1 min read
  • रुपया-पैसा
  • विदेश

Donald Trump: अमेरिका ने भारत पर लगाया 50% टैरिफ, यहां जानें देश पर क्या होगा असर

Akanksha Sharma August 6, 2025
Pakistan में मानसून ने मचाई तबाही, 200 से अधिक लोगों की गई जान
1 min read
  • विदेश

Pakistan में मानसून ने मचाई तबाही, 200 से अधिक लोगों की गई जान

The Updates Digital Desk July 20, 2025
Donald Trump on Russian-Ukrain War : कुछ दिनों में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के प्रति रुख तेजी से बदला है।
1 min read
  • विदेश

Donald Trump ने जेलेंस्की को दिया ऑफर, कहा- हथियार दूं तो रूस में घूसकर हमला करोगे

Akanksha Sharma July 15, 2025

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram
  • Linkedin

लेटेस्ट न्यूज

Maratha Reservation: महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में मराठा आरक्षण के लिए मनोज जरांगे ने आंदोलन की शुरुआत करते हुए मुंबई कूच किया है।
1 min read
  • वीडियो
  • देश

Maratha Reservation: सीएम देवेंद्र फडणवीस की कुर्सी हिला देगा मराठा आरक्षण आंदोलन – VIDEO

Akanksha Sharma August 30, 2025
Jharkhand New Liquor Policy 2025: झारखंड में 1 सितंबर, 2025 से नई उत्पाद (शराब) नीति लागू होने जा रही है।
1 min read
  • वीडियो
  • झारखंड

Jharkhand: 1 सितंबर से महंगी होगी बीयर-व्हिस्की, सस्ते मिलेंगे विदेशी ब्रांड – VIDEO

Akanksha Sharma August 30, 2025
Ranchi Jharkhand Top News of 30 August: इंडिया ब्लॉक के उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार न्यायमूर्ति बी. सुदर्शन रेड्डी रांची हवाई अड्डे पर पहुंचे।
1 min read
  • झारखंड

Ranchi में उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार न्यायमूर्ति बी. सुदर्शन रेड्डी पहुंचे, निजी फर्म में बंधक 62 युवकों को पुलिस ने छुड़ाया

Akanksha Sharma August 30, 2025
MS Dhoni को BCCI ने दिया बड़ा ऑफर! क्या एक बार फिर होंगे टीम इंडिया में शामिल?
1 min read
  • खेल

MS Dhoni को BCCI ने दिया बड़ा ऑफर! क्या एक बार फिर होंगे टीम इंडिया में शामिल?

Mrinal Pathak August 30, 2025

About Our Company

Stay informed with TheUpdates.in – your go-to news portal for the latest headlines, breaking news, trending stories, and in-depth analysis. Covering politics, business, tech, sports, and entertainment, we deliver real-time, reliable updates. Explore top news that matters, anytime, anywhere. Stay ahead with trusted journalism. TheUpdates.in – Where News Meets Insight.

  • About us
  • Advertise With Us
  • Write For Us
  • Privacy Policy
  • Story Archives
  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram
  • Linkedin
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.