ट्रंप जिस दिन से अमेरिका के राष्ट्रपति बने हैं शायद ही कोई दिन ऐसा गया हो जब वो सुर्खियों में ना रहे हो पहले टैरिफ को लेकर तो कभी युद्ध रुकवाने का क्रेडिट लेने की वजह से. इस बीच ट्रंप अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि भारत और अमेरिका के बीच बहुत बड़ा व्यापार समझौता जल्द ही होने वाला है. साथ ही डोनाल्ड ट्रंप ये भी जानकारी दी कि अमेरिका और चीन के बीच एक नया व्यापार समझौता साइन हो गया है.
भारत के साथ होगी बड़ी डील
एक सार्वजनिक कार्यक्रम में ट्रंप ने कहा कि यकीनन हर देश अमेरिका के साथ व्यापार डील करना चाहता है. हमने कल ही चीन के साथ डील साइन की है. अब हम एक और बड़ी डील करने जा रहे हैं, शायद भारत के साथ, और यह बहुत बड़ी डील होगी. जिससे हम भारत का बाज़ार खोलने जा रहे हैं.
ट्रंप का साफ संदेश: हर देश से नहीं करेंगे डील
इसके साथ ही अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप यह भी कहा कि अमेरिका अब हर देश से व्यापार समझौता नहीं करेग. कुछ देशों को केवल एक लेटर भेजा जाएगा — जिसमें लिखा होगा कि उन्हें 25% से 45% तक टैक्स (टैरिफ) देना होगा. यह ज्यादा आसान तरीका है, लेकिन मेरे कुछ लोग डील करना चाहते हैं, मैं खुद भी अच्छी डील करना चाहता हूं.
चीन के साथ क्या डील हुई?
हालांकि ट्रंप ने चीन-अमेरिका डील के बारे में कोई ज्यादा जानकारी नहीं दी, लेकिन उन्होंने ये भी कहा कि चीन का बाज़ार अमेरिका के लिए फिर से खुलने जा रहा है.दरअसल यह उस ट्रेड वॉर (व्यापार युद्ध) के बाद हो रहा है जो पहले ट्रंप के कार्यकाल में शुरू हुआ था.
भारत-अमेरिका व्यापार समझौता
कुछ दिनों पहले ही अमेरिकी वाणिज्य सचिव ने कहा था कि भारत और अमेरिका में एक बड़ी व्यापार डील पर बातचीत हो रही है और जल्द ही इसे अंतिम रूप दिया जाएगा.