Surya Hansda Encounter: झारखंड में ललमटिया सूर्या हांसदा एनकाउंटर मामले ने अब तूल पकड़ लिया है। पूर्व भारतीय जनता पार्टी के नेता सूर्या हांसदा के एनकाउंटर ने झारखंड की राजनीति में हलचल मचा दी है। सूर्या हांसदा के परिवार ने आरोप लगाया है कि पुलिस ने उसकी हत्या की साजिश की, इसलिए शव लेने से इनकार कर दिया। इस वीडियो में हम आपको बताएंगे कि उनके परिवार ने पुलिस पर क्या आरोप लगाए।
इसी बीच भाजपा की सात सदस्यीय प्रतिनिधि टीम रविवार को सूर्या हांसदा के परिजनों से मिलने उनके आवास पहुंची और सीबीआई जांच की मांग की। गोड्डा जिले के बोरियो विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ चुका था और कई मामलों में आरोपी था। गोड्डा एसपी मुकेश कुमार ने पुलिस मुठभेड़ में सूर्या हांसदा के मारे जाने की पुष्टि की थी।