Skip to content
June 3, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram
  • Linkedin

The Updates

Where News Meets Insight

+91 98101 17682 (1)

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram
  • Linkedin
Primary Menu
  • Home
  • झारखंड
    • झारखंड के सपूत
  • बिहार
  • वेब स्टोरीज
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • एंटरटेनमेंट
  • धर्म
  • रुपया-पैसा
  • टेक्नोलॉजी
  • अन्य
    • क्राइम
    • जिला
    • विचार
    • वीडियो
Subscribe
  • Home
  • खेल
  • WCL 2025: डिविलियर्स का 39 गेंदों में शतक, ऑस्ट्रेलिया के सामने 242 रनों का विशाल लक्ष्य
  • खेल

WCL 2025: डिविलियर्स का 39 गेंदों में शतक, ऑस्ट्रेलिया के सामने 242 रनों का विशाल लक्ष्य

WCL 2025: WCL 2025 में दक्षिण अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 10 ओवर में 241 रन बनाए। एबी डिविलियर्स ने सिर्फ 39 गेंदों में शतक जड़ते हुए 123 रन बनाए, जबकि जेजे स्मट्स ने 90 रनों की पारी खेली। दोनों ने मिलकर 187 रनों की ओपनिंग साझेदारी की। ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज़ों की जमकर धुनाई हुई, कोई भी 9 की इकॉनमी से कम पर रन नहीं रोक पाया।
Mrinal Pathak July 27, 2025 1 min read
WCL 2025: डिविलियर्स का 39 गेंदों में शतक, ऑस्ट्रेलिया के सामने 242 रनों का विशाल लक्ष्य

एबी डिविलियर्स (सोर्स- सोशल मीडिया)

WCL 2025: वर्ल्ड क्रिकेट लीग (WCL) 2025 के रोमांचक मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले बल्लेबाज़ी करते हुए 10 ओवर के मैच में 6 विकेट खोकर 241 रन बनाए। इस मुकाबले में एबी डिविलियर्स ने तूफानी अंदाज़ में बल्लेबाज़ी करते हुए सिर्फ 39 गेंदों में शतक ठोका और क्रिकेट प्रेमियों को झूमने पर मजबूर कर दिया।

डिविलियर्स और स्मट्स की विस्फोटक ओपनिंग साझेदारी

दक्षिण अफ्रीका की पारी की शुरुआत एबी डिविलियर्स और जेजे स्मट्स ने की। दोनों ने मिलकर पहले 10 ओवर में टीम को जबरदस्त शुरुआत दिलाई और महज़ 10 ओवरों में 133 रन जोड़ डाले। डिविलियर्स ने अपनी अर्धशतकीय पारी केवल 22 गेंदों में पूरी की और इसके बाद और भी आक्रामक रूप अपनाया।

दूसरी ओर, जेजे स्मट्स ने थोड़ा संभलकर शुरुआत की, लेकिन अर्धशतक के बाद उन्होंने भी गियर बदलते हुए मैदान के चारों ओर शॉट्स जमाए। स्मट्स ने कुल 90 रनों की तूफानी पारी खेली और डिविलियर्स के साथ पहले विकेट के लिए 187 रनों की साझेदारी की।

39 गेंदों में एबी डिविलियर्स का शतक

डिविलियर्स की पारी पूरी तरह से विध्वंसक रही। उन्होंने अर्धशतक के बाद महज़ 17 गेंदों में अगले 50 रन जोड़ दिए और 39 गेंदों में अपना शतक पूरा किया। उन्होंने कुल 46 गेंदों में 123 रन बनाए, जिसमें 15 चौके और 8 लंबे छक्के शामिल रहे। डिविलियर्स का स्ट्राइक रेट 267 से भी अधिक रहा, और उन्होंने 100 से ज़्यादा रन सिर्फ बाउंड्रीज़ से बनाए।

WELL PLAYED, THE GOAT. 🐐

– 123 (46) with 15 fours and 8 sixes by AB De Villiers in the WCL. At 41 years old, he's still dominating. 🔥 pic.twitter.com/JDUCWJJfSo

— Mufaddal Vohra (@mufaddal_vohra) July 27, 2025

सिडल की शानदार गेंदबाज़ी

187 रन के स्कोर पर पहला विकेट गिरने के बाद अफ्रीकी टीम का मध्यक्रम बिखर गया। जेपी डुमिनी सिर्फ 16 रन बना सके, जबकि बाकी 5 बल्लेबाज़ 10 रन का आंकड़ा भी पार नहीं कर पाए। एक समय 250 से ऊपर के स्कोर की ओर बढ़ रही टीम 241 रन पर ही सिमट गई।

ऑस्ट्रेलिया की ओर से सबसे सफल गेंदबाज़ पीटर सिडल रहे, जिन्होंने 3 विकेट झटके। हालांकि, चैंपियंस टीम का कोई भी गेंदबाज़ 9 की इकॉनमी से कम पर रन रोकने में कामयाब नहीं रहा। यहाँ तक कि कप्तान ब्रेट ली भी काफी महंगे साबित हुए।

अंक तालिका में नंबर 1 की होड़

फिलहाल दक्षिण अफ्रीका अंक तालिका में दूसरे और ऑस्ट्रेलिया तीसरे स्थान पर है। इस मैच को जीतने वाली टीम अंक तालिका में शीर्ष स्थान पर काबिज हो जाएगी। ऑस्ट्रेलिया को अब 242 रनों का विशाल लक्ष्य हासिल करना है, जो आसान नहीं होगा।

About the Author

Mrinal Pathak

Editor

View All Posts
Tags: Ab De Villiers Cricket Sports Sports News WCL 2025

Continue Reading

Previous: Nag Panchami 2025: कालसर्प दोष से छुटकारा पाने के लिए करें ये खास उपाय, बदल जाएगी किस्मत
Next: IND vs ENG: गिल और राहुल ने रचा इतिहास, इंग्लैंड की धरती पर किया 21वीं सदी का सबसे बड़ा कारनामा!

संबंधित खबरें

MS Dhoni को BCCI ने दिया बड़ा ऑफर! क्या एक बार फिर होंगे टीम इंडिया में शामिल?
1 min read
  • खेल

MS Dhoni को BCCI ने दिया बड़ा ऑफर! क्या एक बार फिर होंगे टीम इंडिया में शामिल?

Mrinal Pathak August 30, 2025
RCB का बड़ा ऐलान, बेंगलुरु भगदड़ में मरने वाले लोगों के परिवार को देंगे इतने लाख
1 min read
  • खेल

RCB का बड़ा ऐलान, बेंगलुरु भगदड़ में मरने वाले लोगों के परिवार को देंगे इतने लाख

Mrinal Pathak August 30, 2025
Asia Cup 2025 से पहले अर्शदीप का बड़ा खुलासा, बताया सिराज ने कैसे की उनकी मदद
1 min read
  • खेल

Asia Cup 2025 से पहले अर्शदीप का बड़ा खुलासा, बताया सिराज ने कैसे की उनकी मदद

Mrinal Pathak August 30, 2025

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram
  • Linkedin

लेटेस्ट न्यूज

Maratha Reservation: महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में मराठा आरक्षण के लिए मनोज जरांगे ने आंदोलन की शुरुआत करते हुए मुंबई कूच किया है।
1 min read
  • वीडियो
  • देश

Maratha Reservation: सीएम देवेंद्र फडणवीस की कुर्सी हिला देगा मराठा आरक्षण आंदोलन – VIDEO

Akanksha Sharma August 30, 2025
Jharkhand New Liquor Policy 2025: झारखंड में 1 सितंबर, 2025 से नई उत्पाद (शराब) नीति लागू होने जा रही है।
1 min read
  • वीडियो
  • झारखंड

Jharkhand: 1 सितंबर से महंगी होगी बीयर-व्हिस्की, सस्ते मिलेंगे विदेशी ब्रांड – VIDEO

Akanksha Sharma August 30, 2025
Ranchi Jharkhand Top News of 30 August: इंडिया ब्लॉक के उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार न्यायमूर्ति बी. सुदर्शन रेड्डी रांची हवाई अड्डे पर पहुंचे।
1 min read
  • झारखंड

Ranchi में उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार न्यायमूर्ति बी. सुदर्शन रेड्डी पहुंचे, निजी फर्म में बंधक 62 युवकों को पुलिस ने छुड़ाया

Akanksha Sharma August 30, 2025
MS Dhoni को BCCI ने दिया बड़ा ऑफर! क्या एक बार फिर होंगे टीम इंडिया में शामिल?
1 min read
  • खेल

MS Dhoni को BCCI ने दिया बड़ा ऑफर! क्या एक बार फिर होंगे टीम इंडिया में शामिल?

Mrinal Pathak August 30, 2025

About Our Company

Stay informed with TheUpdates.in – your go-to news portal for the latest headlines, breaking news, trending stories, and in-depth analysis. Covering politics, business, tech, sports, and entertainment, we deliver real-time, reliable updates. Explore top news that matters, anytime, anywhere. Stay ahead with trusted journalism. TheUpdates.in – Where News Meets Insight.

  • About us
  • Advertise With Us
  • Write For Us
  • Privacy Policy
  • Story Archives
  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram
  • Linkedin
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.