साइना नेहवाल और पारुपल्ली कश्यप (सोर्स- सोशल मीडिया)
Saina Nehwal: पूर्व भारतीय बैडमिंटन स्टार साइना नेहवाल ने सोशल मीडिया पर एक स्टोरी के जरिए अपने तलाक की घोषणा कर दी है। साइना ने शादी के सात साल बाद अपने पति और पूर्व बैडमिंटन खिलाड़ी पारुपल्ली कश्यप से अलग होने का फैसला किया। दोनों की जोड़ी को फैंस काफी पसंद करते थे और उनके बीच कभी अनबन की खबरें नहीं आई थीं, जिससे फैंस इस फैसले से काफी हैरान हैं।
Saina Nehwal ने 2018 में की थी शादी
साइना और कश्यप की जोड़ी खेल जगत में एक चर्चित जोड़ी मानी जाती थी। शादी से पहले दोनों ने लंबे समय तक एक-दूसरे को डेट किया और फिर 2018 में शादी करने का फैसला लिया। दोनों एक ही खेल और एक ही फील्ड से ताल्लुक रखते थे, जिससे उनकी बॉन्डिंग भी गहरी थी।
सोशल मीडिया पर दी जानकारी
साइना ने इंस्टाग्राम स्टोरी में लिखा, “कभी-कभी ज़िंदगी हमें अलग-अलग दिशाओं में ले जाती है। पारुपल्ली और मैंने बहुत सोच-विचार के बाद अलग होने का फैसला किया है। हम दोनों एक-दूसरे के लिए शांति और प्रगति चुन रहे हैं। मैं इन यादों के लिए आभारी हूं और भविष्य के लिए शुभकामनाएं देती हूं।” इस पोस्ट के बाद से ही दोनों के फैंस में निराशा और चर्चा का माहौल है।
पारुपल्ली कश्यप का शानदार करियर
अगर पारुपल्ली कश्यप की बात करें, तो वह भी भारत के बेहतरीन बैडमिंटन खिलाड़ियों में गिने जाते हैं। उन्होंने कई बड़े टूर्नामेंट में देश का प्रतिनिधित्व किया है। 2014 के राष्ट्रमंडल खेलों में उन्होंने स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रच दिया था। वह 32 साल बाद राष्ट्रमंडल खेलों में भारत के लिए गोल्ड मेडल जीतने वाले पहले भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी बने थे।
बैडमिंटन कैंप में हुई थी पहली मुलाकात
साइना और कश्यप की पहली मुलाकात एक बैडमिंटन कैंप में हुई थी। 2002 से दोनों एक-दूसरे को जानने लगे और हैदराबाद में एक साथ ट्रेनिंग करते रहे। इसी दौरान दोनों करीब आए और 2004 की विश्व जूनियर बैडमिंटन चैंपियनशिप की तैयारी के दौरान उनका रिश्ता और गहरा हो गया।