Skip to content
June 3, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram
  • Linkedin

The Updates

Where News Meets Insight

+91 98101 17682 (1)

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram
  • Linkedin
Primary Menu
  • Home
  • झारखंड
    • झारखंड के सपूत
  • बिहार
  • वेब स्टोरीज
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • एंटरटेनमेंट
  • धर्म
  • रुपया-पैसा
  • टेक्नोलॉजी
  • अन्य
    • क्राइम
    • जिला
    • विचार
    • वीडियो
Subscribe
  • Home
  • खेल
  • IND vs ENG: ड्रॉ रहा मैनचेस्टर टेस्ट, लेकिन WTC में मच गई हलचल; जानिए किस टीम की क्या है स्थिति
  • खेल

IND vs ENG: ड्रॉ रहा मैनचेस्टर टेस्ट, लेकिन WTC में मच गई हलचल; जानिए किस टीम की क्या है स्थिति

IND vs ENG: भारत और इंग्लैंड के बीच मैनचेस्टर में खेला गया चौथा टेस्ट मैच ड्रॉ रहा, लेकिन इसके बाद वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) पॉइंट्स टेबल में बड़ा बदलाव देखने को मिला। ऑस्ट्रेलिया टॉप पर बना हुआ है, जबकि भारत चौथे स्थान पर फिसल गया है।
Mrinal Pathak July 28, 2025 1 min read
IND vs ENG: ड्रॉ रहा मैनचेस्टर टेस्ट, लेकिन WTC में मच गई हलचल; जानिए किस टीम की क्या है स्थिति

भारत बनाम इंग्लैंड (सोर्स- सोशल मीडिया)

IND vs ENG: भारत और इंग्लैंड के बीच जारी पांच मैचों की टेस्ट सीरीज़ का चौथा मुकाबला मैनचेस्टर में खेला गया, जो रोमांचक मोड़ के बाद ड्रॉ रहा। हालांकि मैच में कई बार ऐसा लगा कि इंग्लैंड यह मुकाबला एकतरफा तरीके से जीत लेगा, लेकिन भारत ने आखिरी दिन शानदार बल्लेबाज़ी करते हुए मैच को बराबरी पर ला दिया। इस मैच के ड्रॉ होते ही वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) की अंक तालिका में बड़ा बदलाव देखा गया।

इंग्लैंड ने ली थी 311 रनों की बढ़त

भारत ने इस मुकाबले में पहले बल्लेबाज़ी करते हुए 114.1 ओवर में 358 रन बनाए। टीम के लिए यशस्वी जायसवाल ने 58, साई सुदर्शन ने 61, केएल राहुल ने 46 और ऋषभ पंत ने 54 रनों का योगदान दिया। हालांकि यह स्कोर इंग्लैंड की जवाबी पारी के आगे काफी छोटा साबित हुआ। इंग्लैंड ने पहली पारी में दमदार बल्लेबाज़ी करते हुए 157.1 ओवर में 669 रन बनाए। इसमें जो रूट ने 150 और कप्तान बेन स्टोक्स ने 141 रनों की शतकीय पारी खेली। इस तरह इंग्लैंड को पहली पारी में 311 रनों की विशाल बढ़त मिली।

दूसरी पारी में भारत की ऐतिहासिक वापसी

दूसरी पारी की शुरुआत भारत के लिए बेहद खराब रही। टीम ने 0 के स्कोर पर अपने दो शुरुआती विकेट गंवा दिए – यशस्वी जायसवाल और साई सुदर्शन शून्य पर आउट हो गए। लेकिन इसके बाद टीम इंडिया ने जबरदस्त वापसी की। शुभमन गिल ने शानदार 103 रन बनाए, जबकि वाशिंगटन सुंदर ने नाबाद 101 और रवींद्र जडेजा ने नाबाद 107 रन की मैच बचाने वाली पारियां खेलीं। भारत ने दूसरी पारी में 143 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 425 रन बना लिए और मैच को ड्रॉ कराया।

Jadeja – 107* (185).
Gill – 103 (238).
Sundar – 101* (206).
KL Rahul – 90 (230).

INDIA DRAWS THE OLD TRAFFORD TEST AFTER BATTING FOR 143 OVERS. 🫡🇮🇳 pic.twitter.com/EVVTIzsXBa

— Mufaddal Vohra (@mufaddal_vohra) July 27, 2025

WTC पॉइंट्स टेबल में हुआ बदलाव

इस मुकाबले के ड्रॉ होते ही वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप की पॉइंट्स टेबल में बदलाव देखा गया। ऑस्ट्रेलिया 100 प्रतिशत अंकों के साथ शीर्ष पर बना हुआ है। श्रीलंका 66.67 PCT के साथ दूसरे, इंग्लैंड 54.17 PCT के साथ तीसरे और भारत 33.37 PCT अंकों के साथ चौथे स्थान पर है। बांग्लादेश फिलहाल 16.67 PCT अंकों के साथ नीचे है। WTC के नियमों के अनुसार केवल शीर्ष दो टीमें फाइनल में जगह बना पाएंगी।

New WTC points table after the 4th test between England and India. #ENGVIND pic.twitter.com/p0GR3w8B9y

— Nibraz Ramzan (@nibraz88cricket) July 27, 2025

आखिरी मुकाबला होगा रोमांचक

इस ड्रॉ के बाद सीरीज़ का रोमांच और बढ़ गया है। अब दोनों टीमें आखिरी टेस्ट की तैयारी में जुट जाएंगी, जो सीरीज़ और WTC दोनों के लिहाज़ से निर्णायक साबित हो सकता है।

About the Author

Mrinal Pathak

Editor

View All Posts
Tags: Cricket News IND vs ENG Team India WTC Points Table

Continue Reading

Previous: IND vs ENG: भारत-इंग्लैंड टेस्ट में हाई वोल्टेज ड्रामा: जडेजा ने स्टोक्स से हाथ मिलाने से किया इनकार, भड़के इंग्लिश खिलाड़ी- देखें VIDEO
Next: IND vs ENG: चोट के कारण पांचवें टेस्ट से बाहर हुए ऋषभ पंत, टीम इंडिया को मिला नया चहरा

संबंधित खबरें

MS Dhoni को BCCI ने दिया बड़ा ऑफर! क्या एक बार फिर होंगे टीम इंडिया में शामिल?
1 min read
  • खेल

MS Dhoni को BCCI ने दिया बड़ा ऑफर! क्या एक बार फिर होंगे टीम इंडिया में शामिल?

Mrinal Pathak August 30, 2025
RCB का बड़ा ऐलान, बेंगलुरु भगदड़ में मरने वाले लोगों के परिवार को देंगे इतने लाख
1 min read
  • खेल

RCB का बड़ा ऐलान, बेंगलुरु भगदड़ में मरने वाले लोगों के परिवार को देंगे इतने लाख

Mrinal Pathak August 30, 2025
Asia Cup 2025 से पहले अर्शदीप का बड़ा खुलासा, बताया सिराज ने कैसे की उनकी मदद
1 min read
  • खेल

Asia Cup 2025 से पहले अर्शदीप का बड़ा खुलासा, बताया सिराज ने कैसे की उनकी मदद

Mrinal Pathak August 30, 2025

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram
  • Linkedin

लेटेस्ट न्यूज

Maratha Reservation: महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में मराठा आरक्षण के लिए मनोज जरांगे ने आंदोलन की शुरुआत करते हुए मुंबई कूच किया है।
1 min read
  • वीडियो
  • देश

Maratha Reservation: सीएम देवेंद्र फडणवीस की कुर्सी हिला देगा मराठा आरक्षण आंदोलन – VIDEO

Akanksha Sharma August 30, 2025
Jharkhand New Liquor Policy 2025: झारखंड में 1 सितंबर, 2025 से नई उत्पाद (शराब) नीति लागू होने जा रही है।
1 min read
  • वीडियो
  • झारखंड

Jharkhand: 1 सितंबर से महंगी होगी बीयर-व्हिस्की, सस्ते मिलेंगे विदेशी ब्रांड – VIDEO

Akanksha Sharma August 30, 2025
Ranchi Jharkhand Top News of 30 August: इंडिया ब्लॉक के उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार न्यायमूर्ति बी. सुदर्शन रेड्डी रांची हवाई अड्डे पर पहुंचे।
1 min read
  • झारखंड

Ranchi में उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार न्यायमूर्ति बी. सुदर्शन रेड्डी पहुंचे, निजी फर्म में बंधक 62 युवकों को पुलिस ने छुड़ाया

Akanksha Sharma August 30, 2025
MS Dhoni को BCCI ने दिया बड़ा ऑफर! क्या एक बार फिर होंगे टीम इंडिया में शामिल?
1 min read
  • खेल

MS Dhoni को BCCI ने दिया बड़ा ऑफर! क्या एक बार फिर होंगे टीम इंडिया में शामिल?

Mrinal Pathak August 30, 2025

About Our Company

Stay informed with TheUpdates.in – your go-to news portal for the latest headlines, breaking news, trending stories, and in-depth analysis. Covering politics, business, tech, sports, and entertainment, we deliver real-time, reliable updates. Explore top news that matters, anytime, anywhere. Stay ahead with trusted journalism. TheUpdates.in – Where News Meets Insight.

  • About us
  • Advertise With Us
  • Write For Us
  • Privacy Policy
  • Story Archives
  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram
  • Linkedin
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.