Skip to content
June 3, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram
  • Linkedin

The Updates

Where News Meets Insight

+91 98101 17682 (1)

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram
  • Linkedin
Primary Menu
  • Home
  • झारखंड
    • झारखंड के सपूत
  • बिहार
  • वेब स्टोरीज
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • एंटरटेनमेंट
  • धर्म
  • रुपया-पैसा
  • टेक्नोलॉजी
  • अन्य
    • क्राइम
    • जिला
    • विचार
    • वीडियो
Subscribe
  • Home
  • खेल
  • IND vs ENG: नामुमकिन को किया मुमकिन: भारत ने मैनचेस्टर में इंग्लैंड से छीना जीत, 739 दिन बाद टेस्ट मैच हुआ ड्रॉ
  • खेल

IND vs ENG: नामुमकिन को किया मुमकिन: भारत ने मैनचेस्टर में इंग्लैंड से छीना जीत, 739 दिन बाद टेस्ट मैच हुआ ड्रॉ

IND vs ENG: मैनचेस्टर टेस्ट में टीम इंडिया ने असंभव को संभव कर दिखाया। इंग्लैंड के खिलाफ 311 रनों से पिछड़ने के बावजूद भारत ने शुभमन गिल, रवींद्र जडेजा और वाशिंगटन सुंदर के शतकों की बदौलत मुकाबला ड्रॉ करा लिया।
Mrinal Pathak July 28, 2025 1 min read
IND vs ENG: नामुमकिन को किया मुमकिन: भारत ने मैनचेस्टर में इंग्लैंड से छीना जीत, 739 दिन बाद टेस्ट मैच हुआ ड्रॉ

मैनटेस्टर टेस्ट ड्रॉ (सोर्स- बीसीसीआई एक्स)

IND vs ENG: मैनचेस्टर टेस्ट में भारतीय टीम ने ऐसा प्रदर्शन किया, जिसकी किसी ने कल्पना भी नहीं की थी। इंग्लैंड के खिलाफ लगभग हार चुकी टीम इंडिया ने दूसरी पारी में अद्भुत जुझारूपन दिखाते हुए मुकाबले को ड्रॉ कराया। मेजबान टीम ने पहली पारी में 669 रनों का विशाल स्कोर खड़ा कर भारत पर 311 रनों की बढ़त हासिल की थी। ऐसे में लग रहा था कि इंग्लैंड यह मैच आसानी से जीत जाएगा, लेकिन भारतीय बल्लेबाजों ने उम्मीद से बढ़कर प्रदर्शन किया और मैच को बचा लिया।

दूसरी पारी की खराब शुरुआत, फिर दिखाया दम

भारतीय टीम की दूसरी पारी की शुरुआत बेहद खराब रही। टीम ने बिना खाता खोले अपने दोनों विकेट यशस्वी जायसवाल और साई सुदर्शन के रूप में गंवा दिए। पहले ही ओवर में 2 विकेट गिर जाने के बाद यह साफ हो गया था कि भारत को मैच बचाने के लिए असंभव सा काम करना होगा। लेकिन इसके बाद जो हुआ, वह किसी चमत्कार से कम नहीं था।

गिल, राहुल, जडेजा और सुंदर ने दिखाया जबरदस्त जुझारूपन

भारतीय मध्यक्रम ने जिम्मेदारी संभाली और टीम को संकट से निकाला। केएल राहुल ने 90 रनों की लाजवाब पारी खेली, हालांकि वह शतक से चूक गए। शुभमन गिल ने 103 रन बनाए और शानदार लय में नजर आए। इसके बाद वाशिंगटन सुंदर और रवींद्र जडेजा ने मोर्चा संभाला और दोनों ने नाबाद शतक जड़ दिए। सुंदर ने 101* और जडेजा ने 107* रन बनाकर इंग्लैंड की जीत की उम्मीदों पर पानी फेर दिया।

Special comeback 👏

Resolute batting performance ✨

An incredible effort from #TeamIndia batters in the 2nd innings in Manchester 🙌 #ENGvIND pic.twitter.com/OsEXhghmV6

— BCCI (@BCCI) July 27, 2025

143 ओवर बल्लेबाजी कर मैच बचाया

भारतीय बल्लेबाजों ने दूसरी पारी में 143 ओवर तक बल्लेबाजी की और 4 विकेट के नुकसान पर 425 रन बनाए। यह इंग्लैंड के खिलाफ किसी टीम द्वारा 739 दिनों बाद ड्रॉ कराया गया टेस्ट मैच था। इससे पहले 19 जुलाई, 2023 को ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड के खिलाफ मुकाबला ड्रॉ कराया था।

इंग्लैंड की पहली पारी का दबदबा

इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 669 रन बनाए थे। जो रूट ने 150 और कप्तान बेन स्टोक्स ने 141 रनों की पारी खेली। भारतीय गेंदबाज थक चुके नजर आए और कोई खास असर नहीं डाल पाए। भारत की पहली पारी 358 रनों पर सिमटी थी, जिसमें स्टोक्स ने 5 विकेट लिए।

भारतीय टीम का आत्मविश्वास और संघर्ष रंग लाया

इस मुकाबले ने यह साबित कर दिया कि अगर जज्बा हो, तो कोई भी लक्ष्य नामुमकिन नहीं। दूसरी पारी में पूरी टीम ने मिलकर ऐसा संघर्ष किया, जो लंबे समय तक याद रखा जाएगा। यह सिर्फ एक ड्रॉ नहीं, भारतीय क्रिकेट का गर्व का पल बन गया।

739 दिन बाद इंग्लैंड के खिलाफ ड्रॉ

यह टेस्ट ड्रॉ कराने वाली भारतीय टीम, 739 दिनों बाद पहली ऐसी टीम बनी जिसने इंग्लैंड को टेस्ट जीतने से रोका। इससे पहले 19 जुलाई 2023 को ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट ड्रॉ कराया था। मैनचेस्टर टेस्ट भारतीय क्रिकेट इतिहास में धैर्य की मिसाल बन गया।

About the Author

Mrinal Pathak

Editor

View All Posts
Tags: IND vs ENG KL Rahul Manchester Test Ravindra Jadeja Shubman Gill Team India Washinton Sundar

Continue Reading

Previous: Pradeep Pandey Chintu का ‘देवघर जाईब साली संघे’ सॉन्ग रिलीज, कांवड़ियों का बना फेवरेट गाना
Next: IND vs ENG: भारत-इंग्लैंड टेस्ट में हाई वोल्टेज ड्रामा: जडेजा ने स्टोक्स से हाथ मिलाने से किया इनकार, भड़के इंग्लिश खिलाड़ी- देखें VIDEO

संबंधित खबरें

MS Dhoni को BCCI ने दिया बड़ा ऑफर! क्या एक बार फिर होंगे टीम इंडिया में शामिल?
1 min read
  • खेल

MS Dhoni को BCCI ने दिया बड़ा ऑफर! क्या एक बार फिर होंगे टीम इंडिया में शामिल?

Mrinal Pathak August 30, 2025
RCB का बड़ा ऐलान, बेंगलुरु भगदड़ में मरने वाले लोगों के परिवार को देंगे इतने लाख
1 min read
  • खेल

RCB का बड़ा ऐलान, बेंगलुरु भगदड़ में मरने वाले लोगों के परिवार को देंगे इतने लाख

Mrinal Pathak August 30, 2025
Asia Cup 2025 से पहले अर्शदीप का बड़ा खुलासा, बताया सिराज ने कैसे की उनकी मदद
1 min read
  • खेल

Asia Cup 2025 से पहले अर्शदीप का बड़ा खुलासा, बताया सिराज ने कैसे की उनकी मदद

Mrinal Pathak August 30, 2025

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram
  • Linkedin

लेटेस्ट न्यूज

Maratha Reservation: महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में मराठा आरक्षण के लिए मनोज जरांगे ने आंदोलन की शुरुआत करते हुए मुंबई कूच किया है।
1 min read
  • वीडियो
  • देश

Maratha Reservation: सीएम देवेंद्र फडणवीस की कुर्सी हिला देगा मराठा आरक्षण आंदोलन – VIDEO

Akanksha Sharma August 30, 2025
Jharkhand New Liquor Policy 2025: झारखंड में 1 सितंबर, 2025 से नई उत्पाद (शराब) नीति लागू होने जा रही है।
1 min read
  • वीडियो
  • झारखंड

Jharkhand: 1 सितंबर से महंगी होगी बीयर-व्हिस्की, सस्ते मिलेंगे विदेशी ब्रांड – VIDEO

Akanksha Sharma August 30, 2025
Ranchi Jharkhand Top News of 30 August: इंडिया ब्लॉक के उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार न्यायमूर्ति बी. सुदर्शन रेड्डी रांची हवाई अड्डे पर पहुंचे।
1 min read
  • झारखंड

Ranchi में उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार न्यायमूर्ति बी. सुदर्शन रेड्डी पहुंचे, निजी फर्म में बंधक 62 युवकों को पुलिस ने छुड़ाया

Akanksha Sharma August 30, 2025
MS Dhoni को BCCI ने दिया बड़ा ऑफर! क्या एक बार फिर होंगे टीम इंडिया में शामिल?
1 min read
  • खेल

MS Dhoni को BCCI ने दिया बड़ा ऑफर! क्या एक बार फिर होंगे टीम इंडिया में शामिल?

Mrinal Pathak August 30, 2025

About Our Company

Stay informed with TheUpdates.in – your go-to news portal for the latest headlines, breaking news, trending stories, and in-depth analysis. Covering politics, business, tech, sports, and entertainment, we deliver real-time, reliable updates. Explore top news that matters, anytime, anywhere. Stay ahead with trusted journalism. TheUpdates.in – Where News Meets Insight.

  • About us
  • Advertise With Us
  • Write For Us
  • Privacy Policy
  • Story Archives
  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram
  • Linkedin
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.