स्मृति मंधाना और हरमनप्रीत कौर (फोटो-सोशल मीडिया)
India’s Full Schedule At ICC Women’s World Cup 2025: अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) ने महिला क्रिकेट वर्ल्ड कप 2025 के शेड्यूल की घोषणा कर दी है। यह वर्ल्ड कप भारत और श्रीलंका में खेला जाएगा। दोनों देशों के कुल पांच शहरों में इस वर्ल्ड कप को आयोजित किया जाएगा। जिसमें बेंगलुरु, विशाखापट्टनम, इंदौर, गुवाहाटी और कोलंबो शामिल है।
इस वर्ल्ड कप में कुल 8 टीमें भाग लेगी। आठ टीमों का यह टूर्नामेंट एक ही राउंड-रॉबिन में बाकी टीमों से भिड़ेगा, जिसमें शीर्ष चार टीमें सेमीफाइनल में पहुंचेंगी। सभी टीमों को एक दूसरे के खिलाफ खेलना होगा। उसके बाद टॉप-4 में रहने वाली टीम सेमीफाइनल में जगह बनाएगी। टूर्नामेंट शुरू होने से पहले टीमें 24 सितंबर से शुरू होने वाले दो-दो अभ्यास मैच भी खेलेंगी।
मेजबान भारत 24 सितंबर को बेंगलुरु में टूर्नामेंट के 2022 संस्करण के उपविजेता इंग्लैंड से भिड़ेगा, उसके तीन दिन बाद गुवाहाटी में दक्षिण अफ्रीका से भिड़ेगा। उसके बाद वर्ल्ड कप की शुरुआत 30 सितंबर से होगी। वहीं इस टूर्नामेंट का फाइनल 2 नवंबर को खेला जाएगा।
ICC Women’s World Cup 2025 में भारतीय महिला टीम का पूरा कार्यक्रम इस प्रकार है
| तारीख | मैच | स्थान | समय (आईएसटी) |
|---|---|---|---|
| 30 सितंबर | भारत बनाम श्रीलंका | बेंगलुरु | दोपहर 3:00 बजे |
| 5 अक्टूबर | भारत बनाम पाकिस्तान | कोलंबो | दोपहर 3:00 बजे |
| 9 अक्टूबर | भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका | विशाखापत्तनम (विजाग) | दोपहर 3:00 बजे |
| 12 अक्टूबर | भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया | विशाखापत्तनम (विजाग) | दोपहर 3:00 बजे |
| 19 अक्टूबर | भारत बनाम इंग्लैंड | इंदौर | दोपहर 3:00 बजे |
| 23 अक्टूबर | भारत बनाम न्यूज़ीलैंड | गुवाहाटी | दोपहर 3:00 बजे |
| 26 अक्टूबर | भारत बनाम बांग्लादेश | बेंगलुरु | दोपहर 3:00 बजे |
ऐसा है ICC महिला वर्ल्ड कप का पूरा शेड्यूल

यह वर्ल्ड कप का 13वां सीजन होगा। महिला वर्ल्ड कप की शुरुआत 1973 में हुई थी। इसमें सबसे ज्यादा ट्रॉफी ऑस्ट्रेलिया की महिला टीम ने जीती है। ऑस्ट्रेलिया ने 2022 में महिला वर्ल्ड कप का सातवां खिताब जीता था। इस टूर्नामेंट को जीतते ही ऑस्ट्रेलिया ने इस साल के वर्ल्ड कप के लिए सीधे क्वालीफाई कर लिया था।