Skip to content
June 3, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram
  • Linkedin

The Updates

Where News Meets Insight

+91 98101 17682 (1)

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram
  • Linkedin
Primary Menu
  • Home
  • झारखंड
    • झारखंड के सपूत
  • बिहार
  • वेब स्टोरीज
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • एंटरटेनमेंट
  • धर्म
  • रुपया-पैसा
  • टेक्नोलॉजी
  • अन्य
    • क्राइम
    • जिला
    • विचार
    • वीडियो
Subscribe
  • Home
  • खेल
  • Divya Deshmukh ने रचा इतिहास, चेस वर्ल्ड कप में हम्पी को हराकर खिताब किया अपने नाम
  • खेल

Divya Deshmukh ने रचा इतिहास, चेस वर्ल्ड कप में हम्पी को हराकर खिताब किया अपने नाम

Divya Deshmukh ने इतिहास रचते हुए FIDE महिला विश्व कप 2025 का खिताब जीत लिया है। उन्होंने फाइनल में कोनेरू हम्पी को हराकर न केवल विश्व चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया, बल्कि भारत की पहली महिला विश्व कप विजेता और 88वीं ग्रैंडमास्टर भी बन गईं। इस टूर्नामेंट में उन्होंने कई दिग्गज खिलाड़ियों को मात दी और 43 लाख रुपये की पुरस्कार राशि जीती।
Mrinal Pathak July 28, 2025 1 min read
Divya Deshmukh ने रचा इतिहास, चेस वर्ल्ड कप में हम्पी को हराकर खिताब किया अपने नाम

दिव्या ने हम्पी को दी मात (सोर्स- एक्स)

Divya Deshmukh: भारतीय शतरंज के इतिहास में एक स्वर्णिम अध्याय जुड़ गया है। महज 19 साल की उम्र में नागपुर की दिव्या देशमुख ने FIDE महिला विश्व कप 2025 का खिताब जीत लिया है। उन्होंने फाइनल मुकाबले में देश की अनुभवी खिलाड़ी कोनेरू हम्पी को हराकर यह ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की।

फाइनल मैच बेहद रोमांचक रहा। शनिवार और रविवार को खेले गए दोनों क्लासिकल गेम ड्रॉ रहे, जिसके बाद टाईब्रेकर में मुकाबला निर्णायक मोड़ पर पहुंचा। सोमवार को खेले गए टाईब्रेकर के पहले गेम में दिव्या ने सफेद मोहरों से हम्पी को ड्रॉ पर रोका, जबकि दूसरे गेम में उन्होंने काले मोहरों से जीत दर्ज कर 2.5-1.5 से खिताब अपने नाम किया।

दिव्या बनीं भारत की पहली महिला विश्व कप विजेता

इस जीत के साथ दिव्या देशमुख शतरंज विश्व कप जीतने वाली पहली भारतीय महिला बन गई हैं। उन्होंने हम्पी जैसी दिग्गज को हराकर यह दिखा दिया कि भारतीय युवा प्रतिभा अब दुनिया की सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों को चुनौती देने में सक्षम है। यह मुकाबला अनुभव और युवा जोश का संगम था, जिसमें युवा जोश ने बाजी मारी।

19-year-old Divya Deshmukh is in tears after winning the 2025 FIDE Women's World Cup! pic.twitter.com/DuFYH0bqT5

— chess24 (@chess24com) July 28, 2025

88वीं ग्रैंडमास्टर बनीं, 43 लाख रुपये की पुरस्कार राशि

दिव्या अब भारत की 88वीं ग्रैंडमास्टर भी बन गई हैं। शतरंज में ग्रैंडमास्टर का खिताब सबसे प्रतिष्ठित माना जाता है। आमतौर पर इसे पाने के लिए तीन नॉर्म्स और 2500 से अधिक FIDE रेटिंग की आवश्यकता होती है, लेकिन FIDE महिला विश्व कप जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट में जीतने पर यह खिताब सीधे दिया जाता है।

इस खिताबी जीत के साथ दिव्या को लगभग 43 लाख रुपये की पुरस्कार राशि भी मिली है। वहीं, उपविजेता कोनेरू हम्पी को करीब 30 लाख रुपये मिलेंगे।

टूर्नामेंट में किए कई बड़े उलटफेर

दिव्या देशमुख ने इस टूर्नामेंट में कई बड़े उलटफेर कर सभी को चौंका दिया। उन्होंने दूसरी वरीयता प्राप्त चीन की जिनर झू को हराया, फिर भारत की डी. हरिका को मात दी। सेमीफाइनल में उन्होंने पूर्व विश्व चैंपियन तान झोंगयी को हराकर फाइनल में जगह बनाई।

चौथी भारतीय महिला ग्रैंडमास्टर बनीं दिव्या

दिव्या से पहले भारत की केवल तीन महिला खिलाड़ी ग्रैंडमास्टर बनी हैं, कोनेरू हम्पी, हरिका द्रोणावल्ली और आर. वैशाली। अब दिव्या का नाम भी इस विशिष्ट सूची में जुड़ गया है।

पिछले साल डी. गुकेश ने पुरुष वर्ग में शतरंज विश्व चैंपियनशिप जीतकर भारत का परचम लहराया था, और अब दिव्या देशमुख ने महिला वर्ग में यह गौरव दिलाया है।

About the Author

Mrinal Pathak

Editor

View All Posts
Tags: Chess Chess World Cup Divya Deshmukh Koneru Humpy

Continue Reading

Previous: World Hepatitis Day: पटना में वॉकथॉन 2025 में 100 से ज़्यादा प्रतिभागियों ने हिस्सा, स्वास्थ्य जागरूकता को मिला बढ़ावा
Next: Rishabh Pant का छलका दर्द, सोशल मीडिया पर चोट को लेकर कही ये बात

संबंधित खबरें

MS Dhoni को BCCI ने दिया बड़ा ऑफर! क्या एक बार फिर होंगे टीम इंडिया में शामिल?
1 min read
  • खेल

MS Dhoni को BCCI ने दिया बड़ा ऑफर! क्या एक बार फिर होंगे टीम इंडिया में शामिल?

Mrinal Pathak August 30, 2025
RCB का बड़ा ऐलान, बेंगलुरु भगदड़ में मरने वाले लोगों के परिवार को देंगे इतने लाख
1 min read
  • खेल

RCB का बड़ा ऐलान, बेंगलुरु भगदड़ में मरने वाले लोगों के परिवार को देंगे इतने लाख

Mrinal Pathak August 30, 2025
Asia Cup 2025 से पहले अर्शदीप का बड़ा खुलासा, बताया सिराज ने कैसे की उनकी मदद
1 min read
  • खेल

Asia Cup 2025 से पहले अर्शदीप का बड़ा खुलासा, बताया सिराज ने कैसे की उनकी मदद

Mrinal Pathak August 30, 2025

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram
  • Linkedin

लेटेस्ट न्यूज

Maratha Reservation: महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में मराठा आरक्षण के लिए मनोज जरांगे ने आंदोलन की शुरुआत करते हुए मुंबई कूच किया है।
1 min read
  • वीडियो
  • देश

Maratha Reservation: सीएम देवेंद्र फडणवीस की कुर्सी हिला देगा मराठा आरक्षण आंदोलन – VIDEO

Akanksha Sharma August 30, 2025
Jharkhand New Liquor Policy 2025: झारखंड में 1 सितंबर, 2025 से नई उत्पाद (शराब) नीति लागू होने जा रही है।
1 min read
  • वीडियो
  • झारखंड

Jharkhand: 1 सितंबर से महंगी होगी बीयर-व्हिस्की, सस्ते मिलेंगे विदेशी ब्रांड – VIDEO

Akanksha Sharma August 30, 2025
Ranchi Jharkhand Top News of 30 August: इंडिया ब्लॉक के उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार न्यायमूर्ति बी. सुदर्शन रेड्डी रांची हवाई अड्डे पर पहुंचे।
1 min read
  • झारखंड

Ranchi में उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार न्यायमूर्ति बी. सुदर्शन रेड्डी पहुंचे, निजी फर्म में बंधक 62 युवकों को पुलिस ने छुड़ाया

Akanksha Sharma August 30, 2025
MS Dhoni को BCCI ने दिया बड़ा ऑफर! क्या एक बार फिर होंगे टीम इंडिया में शामिल?
1 min read
  • खेल

MS Dhoni को BCCI ने दिया बड़ा ऑफर! क्या एक बार फिर होंगे टीम इंडिया में शामिल?

Mrinal Pathak August 30, 2025

About Our Company

Stay informed with TheUpdates.in – your go-to news portal for the latest headlines, breaking news, trending stories, and in-depth analysis. Covering politics, business, tech, sports, and entertainment, we deliver real-time, reliable updates. Explore top news that matters, anytime, anywhere. Stay ahead with trusted journalism. TheUpdates.in – Where News Meets Insight.

  • About us
  • Advertise With Us
  • Write For Us
  • Privacy Policy
  • Story Archives
  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram
  • Linkedin
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.