Skip to content
June 3, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram
  • Linkedin

The Updates

Where News Meets Insight

+91 98101 17682 (1)

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram
  • Linkedin
Primary Menu
  • Home
  • झारखंड
    • झारखंड के सपूत
  • बिहार
  • वेब स्टोरीज
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • एंटरटेनमेंट
  • धर्म
  • रुपया-पैसा
  • टेक्नोलॉजी
  • अन्य
    • क्राइम
    • जिला
    • विचार
    • वीडियो
Subscribe
  • Home
  • खेल
  • Babar Azam ने छोड़ दी बल्लेबाजी? कमबैक के लिए अपनाया नया तरीका
  • खेल

Babar Azam ने छोड़ दी बल्लेबाजी? कमबैक के लिए अपनाया नया तरीका

Babar Azam: पाकिस्तान के पूर्व कप्तान बाबर आजम टी20 टीम से बाहर होने के बाद वापसी की कोशिशों में जुटे हैं। हाल ही में पेशावर में बाढ़ राहत के लिए आयोजित एक दोस्ताना मैच में बाबर ने बल्ले के साथ-साथ गेंद से भी कमाल दिखाया।
Mrinal Pathak August 30, 2025 1 min read
Babar Azam ने छोड़ दी बल्लेबाजी? कमबैक के लिए अपनाया नया तरीका

बाबर आजम (सोर्स- सोशल मीडिया)

Babar Azam: पाकिस्तान के स्टार बल्लेबाज बाबर आजम को आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के बाद से पाकिस्तान की टी20 टीम से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है। टीम से बाहर होने के बाद से ही बाबर अलग-अलग मंचों पर बल्ले से शानदार प्रदर्शन कर टीम में वापसी की कोशिश में लगे हुए हैं। हालांकि अब तक उनकी कोशिशें रंग नहीं ला पाई हैं। ऐसे समय में बाबर ने गेंदबाजी में भी हाथ आजमाया और सबको चौंका दिया।

बाढ़ पीड़ितों के लिए पेशावर में दोस्ताना मैच

पाकिस्तान के कई हिस्से इन दिनों भयंकर बाढ़ की चपेट में हैं। ऐसे में राहत कार्यों के लिए फंड जुटाने के उद्देश्य से पीएसएल फ्रेंचाइजी पेशावर जाल्मी ने एक दोस्ताना मैच का आयोजन किया। यह मुकाबला पेशावर जाल्मी इलेवन और पाकिस्तान लीजेंड्स इलेवन के बीच इमरान खान स्टेडियम में खेला गया। इस मुकाबले में बाबर आजम ने बल्ले और गेंद दोनों से अपना जलवा दिखाया।

बल्ले से शानदार शुरुआत

बल्लेबाजी करते हुए बाबर आजम ने अपनी टीम के लिए तेज शुरुआत दी। उन्होंने 23 गेंदों में 41 रन बनाए और टीम को 14.4 ओवर में 144 रनों के सम्मानजनक स्कोर तक पहुँचाया। बाबर के शॉट्स ने दर्शकों का खूब मनोरंजन किया, लेकिन असली सरप्राइज उनकी गेंदबाजी में देखने को मिला।

पहली ही गेंद पर विकेट

पारी की शुरुआत के बाद जब बाबर गेंदबाजी करने आए तो उन्होंने अपनी पहली ही गेंद पर अजहर अली को पवेलियन भेज दिया। इसके बाद उन्होंने अनुभवी यूनुस खान को भी क्लीन बोल्ड कर सबको चौंका दिया। बाबर ने अपने कोटे के 3 ओवर में 21 रन देकर 2 विकेट झटके और गेंद से भी अपनी उपयोगिता साबित की।

Babar Azam today in Peshawar.

Batting Scored 41(23) SR 178+ 👏🏻

Bowling gets 2 main Wickets of Azhar Ali and Younis Khan. 🙌 pic.twitter.com/3sC5zrgkRN

— Ahsan Shah 💚🇵🇰 (@ahsan_shah90) August 30, 2025

पेशावर जाल्मी ने रोमांचक जीत दर्ज की

मैच में पेशावर जाल्मी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए यह मुकाबला 6 रनों से जीत लिया। लीजेंड्स टीम की ओर से शाहिद अफरीदी ने 3 विकेट, सईद अजमल और मोहम्मद हफीज ने 2-2 विकेट लिए। बल्लेबाजी में इंजमाम-उल-हक ने 23 गेंदों में 46 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली, जबकि अजहर महमूद ने 15 गेंदों में 34 रन बनाए। इसके बावजूद लीजेंड्स टीम को हार का सामना करना पड़ा।

Also Read This: Rashid Khan के बड़े भाई का निधन, पाकिस्तान के गेंदबाज शाहीन ने लगाया गले- देखें VIDEO

बाबर एशिया कप 2025 टीम से बाहर

गौरतलब है कि बाबर आजम इस समय एशिया कप 2025 की पाकिस्तान टीम का हिस्सा नहीं हैं। टीम से बाहर होने के बावजूद वे हर मौके पर खुद को साबित करने की कोशिश कर रहे हैं। बल्ले के बाद अब गेंद से भी उनके प्रदर्शन ने चयनकर्ताओं का ध्यान जरूर खींचा है।

About the Author

Mrinal Pathak

Editor

View All Posts
Tags: Babar Azam Cricket News Pakistan Cricket Team Sports News

Continue Reading

Previous: Rashid Khan के बड़े भाई का निधन, पाकिस्तान के गेंदबाज शाहीन ने लगाया गले- देखें VIDEO
Next: Asia Cup 2025 का बदल गया टाइम, जानें आखिर क्यों उठाना पड़ा ये कदम

संबंधित खबरें

MS Dhoni को BCCI ने दिया बड़ा ऑफर! क्या एक बार फिर होंगे टीम इंडिया में शामिल?
1 min read
  • खेल

MS Dhoni को BCCI ने दिया बड़ा ऑफर! क्या एक बार फिर होंगे टीम इंडिया में शामिल?

Mrinal Pathak August 30, 2025
RCB का बड़ा ऐलान, बेंगलुरु भगदड़ में मरने वाले लोगों के परिवार को देंगे इतने लाख
1 min read
  • खेल

RCB का बड़ा ऐलान, बेंगलुरु भगदड़ में मरने वाले लोगों के परिवार को देंगे इतने लाख

Mrinal Pathak August 30, 2025
Asia Cup 2025 से पहले अर्शदीप का बड़ा खुलासा, बताया सिराज ने कैसे की उनकी मदद
1 min read
  • खेल

Asia Cup 2025 से पहले अर्शदीप का बड़ा खुलासा, बताया सिराज ने कैसे की उनकी मदद

Mrinal Pathak August 30, 2025

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram
  • Linkedin

लेटेस्ट न्यूज

Maratha Reservation: महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में मराठा आरक्षण के लिए मनोज जरांगे ने आंदोलन की शुरुआत करते हुए मुंबई कूच किया है।
1 min read
  • वीडियो
  • देश

Maratha Reservation: सीएम देवेंद्र फडणवीस की कुर्सी हिला देगा मराठा आरक्षण आंदोलन – VIDEO

Akanksha Sharma August 30, 2025
Jharkhand New Liquor Policy 2025: झारखंड में 1 सितंबर, 2025 से नई उत्पाद (शराब) नीति लागू होने जा रही है।
1 min read
  • वीडियो
  • झारखंड

Jharkhand: 1 सितंबर से महंगी होगी बीयर-व्हिस्की, सस्ते मिलेंगे विदेशी ब्रांड – VIDEO

Akanksha Sharma August 30, 2025
Ranchi Jharkhand Top News of 30 August: इंडिया ब्लॉक के उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार न्यायमूर्ति बी. सुदर्शन रेड्डी रांची हवाई अड्डे पर पहुंचे।
1 min read
  • झारखंड

Ranchi में उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार न्यायमूर्ति बी. सुदर्शन रेड्डी पहुंचे, निजी फर्म में बंधक 62 युवकों को पुलिस ने छुड़ाया

Akanksha Sharma August 30, 2025
MS Dhoni को BCCI ने दिया बड़ा ऑफर! क्या एक बार फिर होंगे टीम इंडिया में शामिल?
1 min read
  • खेल

MS Dhoni को BCCI ने दिया बड़ा ऑफर! क्या एक बार फिर होंगे टीम इंडिया में शामिल?

Mrinal Pathak August 30, 2025

About Our Company

Stay informed with TheUpdates.in – your go-to news portal for the latest headlines, breaking news, trending stories, and in-depth analysis. Covering politics, business, tech, sports, and entertainment, we deliver real-time, reliable updates. Explore top news that matters, anytime, anywhere. Stay ahead with trusted journalism. TheUpdates.in – Where News Meets Insight.

  • About us
  • Advertise With Us
  • Write For Us
  • Privacy Policy
  • Story Archives
  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram
  • Linkedin
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.