स्टोरी:
गिरिडीह जिले के डुमरी थाना क्षेत्र के पास जीटी रोड पर भयानक सड़क हादसे ने सभी को झकझोर दिया। दो तेज रफ्तार ट्रकों के आमने-सामने की टक्कर में दोनों चालकों की मौके पर ही मौत हो गई। साथ ही ट्रक में लदे 13 मवेशियों की भी मौत हो गई।
घटना इतनी भीषण थी कि दोनों ट्रक के अगले हिस्से पूरी तरह चकनाचूर हो गए। हादसे के बाद दोनों तरफ कई किलोमीटर तक जाम लग गया। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची।
मृत ड्राइवरों के शव को गैस कटर की मदद से बुरी तरह क्षतिग्रस्त कैबिन से बाहर निकाला गया। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
प्राथमिक जांच के अनुसार दोनों ट्रक काफी तेज गति से चल रहे थे। ड्राइवरों को नींद आने की आशंका भी जताई जा रही है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल कर जांच कर रही है।
हादसे के बाद परिवहन विभाग ने हाईवे पर तेज रफ्तार वाहनों पर निगरानी और सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। स्थानीय ग्रामीणों ने इस हाईवे पर ट्रैफिक पुलिस की नियमित गश्ती की मांग की है।